Saturday, April 10, 2021

ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में शहीदों को भावनाओ की गीत के रूप में प्रस्तुत की शिक्षिका

 *ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में शहीदों को भावनाओ की गीत के रूप में  प्रस्तुत की शिक्षिका*



कोरोनाफाइटर  टीम लोरमी द्वारा आयोजित 43 सप्ताह के विनर रहे कु.अंशुल शर्मा




 मुख्य अतिथि  विशिष्ट अतिथी के रूप में संजय कुमार ठाकुर  विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी भानुप्रतापपुर,कांकेर शामिल हुए। प्रतियोगिता में अपने अपने जन्म दिवस के उपलक्ष्य  में खुशबू आदित्य दास वैष्णव  जनपद उपाध्यक्ष लोरमी ने  बच्चों के उत्साह वर्धन के लिए  प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने  वालो को क्रमशः 1000 रु , 701रु एवं 501रु का पुरस्कार दिया । साथ ही 

साहेब लाल भास्कर 

शैक्षिक समन्वयक मनोहरपुर ने भी अपने पत्नी के जन्म दिवस के अवसर पर प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को  क्रमश: 501 रु ,301रु एवं 201रु की राशि पुरस्कार स्वरुप दिया गया।


   विशिष्ट  अतिथि  संजय कुमार ठाकुर ने शानदार कार्यक्रम के लिए लोरमी विकासखंड की  सराहना की एवं अपने विकास खंड से संबंधित गतिविधियों की चर्चा की। उन्होंने कहा बच्चों को इस तरह के कार्यक्रम में  निरन्तर शामिल चाहिए। विशेष आमंत्रित अतिथि जी पी भास्कर पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर चाम्पा ने कहा कि आज का समय प्रतियोगिता का समय है इस तरह का  कार्यक्रम जरूर बच्चों के भविष्य के निर्माण सहायक होगा। शिक्षक रामायण राजपूत ने  बच्चों को  ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से पढ़ाई जारी रखने की बात कही। एवं कोर कमिटी को अच्छे आयोजन  के लिए बधाई दी।

 प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने अपने ज्ञान का उपयोग menti.com के माध्यम से किया जिसमें से प्रथम 10 स्थान पर आने पर आने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के नाम इस प्रकार है

अंशुल शर्मा(प्रथम स्थान),योगेश कुमार साहू (द्वितीय स्थान),हिना साव (तृतीय स्थान),यस शर्मा,प्रियांश राजपूत,भुमि साहू,युस्मिता साहू,संजय डाहीरे,मोहिनी सेन,नेहा मंडावी

जिन्हें जनपद अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष,एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी लोरमी के हाथों से पुरुस्कार प्रदान किया गया।






शिक्षिका मीनाक्षी उपाध्याय के द्वारा शानदार गीत शहीदों की याद में एवं नरवा के तीर मोर गांव रे की प्रस्तुति दी गई जिसकी  सभी ने सराहना की। आभार प्रदर्शन - कोर कमेटि सदस्य  अभिजीत तिवारी ने किया।

No comments:

Post a Comment

हमर बानी,तुंहर गोठ

छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज़ 17 वर्ष बालक - बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप अगरतला , त्रिपुरा के लिए रवाना

 छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज़ 17 वर्ष बालक - बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप अगरतला , त्रिपुरा के लिए रवाना  लोरमी - 69 वी राष्ट्रीय शालेय शतर...