Tuesday, September 14, 2021

अध्याय 06 मानव संसाधन (8 वी भूगोल)

 अध्याय 6 

मानव-संसाधन






























स्मरणीय बिन्दु

★ भारत में एक मानव संसाधन मंत्रालय है जो जनसंख्या संबंधी सभी कार्य देखता है।

★जन कौशल में वृद्धि के लिये सन् 1985 में मानव संसाधन मंत्रालय की स्थापना की गई।

★जनसंख्या देश के लिये महत्वपूर्ण संसाधन है।

★भारत की जनसंख्या का औसत घनत्व 324 व्यक्ति प्रतिवर्ग किलोमीटर है।

★भारत में जीवन प्रत्याशा 67 वर्ष है।


महत्वपूर्ण पारिभाषिक शब्द

1. जनसंख्या-किसी स्थान, प्रदेश या देश में लोगों की कुल संख्या।

2. जनसंख्या घनत्व-एक वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों की संख्या का घनत्व।

3. जीवन प्रत्याशा-व्यक्ति के जीवित रहने की वर्षों की संख्या का अनुमान। (उदाहरण-अभी भारत में जीवन प्रत्याशा 67 वर्ष है।)

4. जनसंख्या परिवर्तन-एक निश्चित अवधि में लोगों की संख्या में होने वाला परिवर्तन ।

5. जन्म दर–प्रति हजार बच्चों पर जीवित बच्चों की संख्या।

6. मृत्युदर-प्रति हजार बच्चों पर मृतक बच्चों की संख्या।

7. प्रवास-किसी विशेष क्षेत्र में लोगों का आना-जाना।

8.उत्प्रवास-देश को छोड़कर अन्यत्र जाना।

9. अप्रवासी–वे लोग जो देश में आते हैं।

10. जनसंख्या संघटन-आयु, लिंग, शिक्षा आदि लक्षणों से संबंधित जनसंख्या का विवरण।

11. जनसंख्या पिरामिड-जनसंख्या संघटन के अध्यापन की विधि ।


अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(1) लोगों को एक संसाधन क्यों समझा जाता है?

उत्तर-लोगों को एक संसाधन इसलिये माना जाता है क्योंकि वे अपनी आवश्यकताओं, कौशल और योग्यता द्वारा प्रकृति में

उपलब्ध वस्तुओं को संसाधन में परिवर्तित कर लेते हैं।


(ii) विश्व में जनसंख्या के असमान वितरण के क्या कारण हैं?

उत्तर-विश्व में जनसंख्या के असमान वितरण के कारण-1. भौतिक कारण-स्थलाकृति, जलवायु, मृदा, जल,कारण आदि हैं।

खनिज, 

2. सामाजिक कारण, 

3. सांस्कृतिक कारण, 

4. आर्थिक कारण आदि।


(ii) विश्व की जनसंख्या अत्यंत तीव्रता से बढ़ रही है क्यों?

उत्तर- विश्व की जनसंख्या के अत्यंत तीव्र गति से बढ़ने के कारण-

1. मृत्यु दर में कमी, 

2. खाद्य आपूर्ति, 

3. स्वास्थ्य सेवाओं में

बढ़ोत्तरी, 

4. प्राकृतिक वृद्धि दर और, 

5. प्रवास है।


(iv) जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले किन्हीं दो कारकों की भूमिका का वर्णन कीजिए।

उत्तर- जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले दो कारकों की भूमिका-

1. निश्चित अवधि में लोगों की संख्या में बदलाव।

2. जन्म दर, मृत्युदर में परिवर्तन ।

3. स्वास्थ्य सुविधाओं की प्राप्ति।

4. पर्याप्त पोषण आहार।

5. जीवन रक्षक टीके एवं दवाइयों की प्राप्ति ।


(v) जनसंख्या संघटन से क्या तात्पर्य है ?

उत्तर-- एक देश के लोगों की आयु, लिंग, साक्षरता स्तर,स्वास्थ्य दशाओं, व्यवसाय आदि का विवरण जनसंख्या संघटन

कहलाता है।


(vi) जनसंख्या पिरामिड क्या है ? ये किसी देश की जनसंख्या को समझने में किस प्रकार मदद करता है ?

उत्तर- जनसंख्या की आयु अनुसार प्रदर्शन को जनसंख्या पिरामिड कहते हैं। इससे आयु वर्ग का पता चलता है। आश्रित

लोगों की संख्या का ज्ञान हो जाता है। इससे श्रम शक्ति का भी पता चलता है। विस्तृत मानव संसाधनों की जानकारी हो जाती है।

जनसंख्या के अध्ययन का मुख्य आधार जनसंख्या पिरामिड है।


प्रश्न 2. सही विकल्प चुनिए-

    

1.प्राकृतिक वस्तुओं को उपयोगी बनाने के पर्वतीय क्षेत्रों मे जनसंख्या कम पायी जाती है क्योंकि -

अ.यहाॅ घने वन पाए जाते है 

ब.यहाॅ की जलवायु ठंडी होती है 

स.मानवीय सुविधाएॅ कम होती है 

द.यहाॅ जंगली जानवर पाए जाते है-

उत्तर- ब मानवीय सुविधाएॅ कम होती है 


2.ये त्रिभुजाकार प्रतीक होने वाला आरेख क्या है?

अ.जनसंख्या पिरामिड है 

ब.गणितीय पिरामिड है 

स.जनसंख्या वितरण है 

द.विभिन्न आयु के लोगों की संख्याहै

उत्तर- स.जनसंख्या पिरामिड है


3.किसी देश का जनसंख्या पिरामिड कैसा होगा जहाॅ जन्म दर की अपेक्षा मृत्युदर अधिक हेा -(चित्र देखकर बताओ)

अ.नीचे और ऊपर का आकार एक जैसा होगा 

ब.नीचे संकरा और ऊपर चैडा होगा

स.नीचे चैडा और ऊपर संकरा होगा

द.नीचे चैडा बीच में संकरा और ऊपर चैडा होगा

उत्तर-नीचे चैडा और ऊपर संकरा हेागा

चित्र देखकर


6.आप्रवासी और उत्प्रवासी में क्या अंतर है?

अ.अपने देष से दूसरे देष में जाना उत्प्रवासी,दूसरे देष सेअपने देष मे जाना आप्रवासी

ब.जो देष मंे आते है उन्हें अप्रवासी व जो लोग देष छोडते है उन्हें उत्प्रवासी कहा जाता है

स.उत्प्रवास सेजनसंख्या में वृद्धि होती है जबकि अप्रवास से जनसंख्या मंे कमी होती है 

द.उत्प्रवास केवल महिलाओं का होता है जबकि अप्रवास केवल पुरूशों का होता है

उत्तर-जो देष में आते है उन्हंे आप्रवासी व जो लोग देष छोडते है उन्हें उत्प्रवासी कहा जाता है




8.विशुवत वृत्त के उत्तर में दक्षिण की अपेक्षा अधिक जनसंख्या का क्या कारण है-

अ.स्थलखंड की अधिकता 

ब.महासागरोे की अधिकता 

स.वर्शा की अधिकता 

द.मरूस्थलीय भागोें की अधिकता

उत्तर-स्थलखंड की अधिकता


9.प्रतिहजार व्यक्तिओं पर जीवित बच्चों के संख्या को क्या कहते है ?

अ.जन्मदर 

ब.मृत्युदर 

स.वृद्धिदर 

द.प्रवास

उत्तर-जन्मदर


10.यूनाइडेट किंगडम  में जनसंख्या वृद्धि की दर मंद होने के क्या कारण है?

अ.निम्न जन्म दर पर उच्च मृत्यु दर

ब.उच्च जन्म दर एवं निम्न मृत्युदर 

स.निम्न जन्म दर एवं निम्न मृत्यु दर

द.उच्च जन्म दर एवं उच्च मृत्यु द.उत्तर-निम्न जन्म दर एवंनिम्न मृत्यु दर


11.जनसंख्या के बढने का क्या मुख्य कारण है?

अ.प्राकृतिक वृद्धिदर का तीव्रता से घटना 

ब.प्राकृतिक वृद्धि दर का तीव्रता से बढना

स.प्राकृतिक वृद्धि दर का स्थिर होना

द.प्राकृतिक वृद्धि दर का अस्थिर होना

उत्तर-प्राकृतिक वृद्धि दरका तीव्रता से बढना


12.जनसंख्या पिरामिड के नीचे का आधार दर्षाता है -

अ.जन्म दर को 

ब. मृत्यु दर को 

स.जनसंख्या को 

द.कार्यरत आयुवर्ग की जनसंख्या को

उत्तर-जन्म दर को


13.प्रधानमंत्री कौषल विकास योेजना कब षुरू की गई ?

अ.2000 

ब.2005 

स.2015 

द.2009 

उत्तर -2015


14.मानव संसाधन के रूप् मे क्यों जाना जाता है ?

अ.एक जगह पर स्थिर रहने के कारण

ब.असामाजिक कार्य रहने के कारण ब

स.अपनी बुद्धि का प्रयोग करने के कारण

द.उत्पादक के रूप् में कार्य करने के कारण

उत्तर-उत्पादक के रूप् मंे कार्य करने के कारण


15.किन क्षेत्रों मे जनसंख्या का घनत्व कम पाया जाता है-

अ.मैदानी क्षेत्र मे 

ब. ध्रृवीय क्षेत्रों मे 

स.औद्योगिक क्षेत्रों मे 

द.नगरीय क्षे़त्रों मे

उत्तर-धु्रवीय क्षेत्रों मे


16.प्राकृतिक वृद्धि दर कहते है -

अ.अधिक जन्मदर को 

ब.अधिक मृत्यु दर को

स.प्रवास को 

द. जन्मदर और मृत्यु दर में अंतर को 

उत्तर-जन्मदर और मृत्यु दर में अंतर को


17.सबसे कम जनसंख्या है -

अ.चीन 

ब.भारत 

स.जापान 

द.बंगलादेष

उत्तर-जापान


18.विशुवत रेखा के उत्तर मे कौन सा महाद्वीप है जहां विष्व की जनसंख्या निवास करती है -

अ.एषिया 

ब.यूरोप 

स.आस्ट्रलिया 

द.उत्तर अमेरिका 

उत्तर-एषिया


19.जनसंख्या का वितरण क्या प्रदर्षित करता है?

अ.किसी समय के साथ जनसंख्या का परिवर्तन 

ब.किसी क्षेत्र मे जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या

स.किसी क्षेत्र में मानव की बसावट

द.किसी क्षेत्र मे मरने वाले की संख्या

उत्तर-किसी क्षेत्र मे मानव की बसावट


20. जनसंख्या वितरण शब्द से क्या तात्पर्य है?

(क) किसी विशिष्ट क्षेत्र में समय के साथ जनसंख्या में किस प्रकार परिवर्तन होता है।

(ख) किसी विशिष्ट क्षेत्र में जन्म लेने वाले लोगों की संख्या के संदर्भ में मृत्यु प्राप्त

करने वाले लोगों की संख्या।

(ग) किसी दिए हुए क्षेत्र में लोग किस रूप में वितरित हैं।

उत्तर ग


(21) वे तीन मुख्य कारक कौन से हैं जिनसे जनसंख्या में परिवर्तन होता है?

(क) जन्म, मृत्यु और विवाह

(ख) जन्म, मृत्यु और प्रवास

(ग) जन्म, मृत्यु और जीवन प्रत्याशा

घ सभी

उत्तर ग


(22) 1999 में विश्व की जनसंख्या हो गई

(क) 1 अरब

(ख) 3 अरब

(ग) 6 अरब

घ 10 अरब

उत्तर ग


(23) जनसंख्या पिरामिड क्या है?

(क) जनसंख्या का आयु-लिंग संघटन का आलेखीय निरूपण।

(ख) जब किसी क्षेत्र का जनघनत्व इतना बढ़ जाता है कि लोग ऊँची इमारतों में

रहते हैं।

(ग) बड़े नगरीय क्षेत्रों में जनसंख्या वितरण का प्रतिरूप।

घ सभी

उत्तर क

No comments:

Post a Comment

हमर बानी,तुंहर गोठ

छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज़ 17 वर्ष बालक - बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप अगरतला , त्रिपुरा के लिए रवाना

 छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज़ 17 वर्ष बालक - बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप अगरतला , त्रिपुरा के लिए रवाना  लोरमी - 69 वी राष्ट्रीय शालेय शतर...