स्मरणीय बिन्दु
★ स्थानांतरी कृषि भारत में झूमिंग कृषि के नाम से जाना जाता है।
★ मक्का को विश्व में विभिन्न रंग-बिरंगी प्रजातियाँ पायी जाती हैं।
★ प्रत्येक समय पर्याप्त, सुरक्षित और पौष्टिक खाद्य पदार्थ की सुविधा खाद्य सुरक्षा है।
★कॉफी की खोज कालदी नाम अरबवासी बकरी चरवाहे ने की थी।
★विश्व की 50% जनसंख्या कृषि पर निर्भर है।
महत्वपूर्ण पारिभाषिक शब्द
1. प्राथमिक क्रिया-प्राकृतिक संसाधनों के उत्पादन और निष्कर्षण से संबंधित कार्य प्राथमिक क्रिया है। जैसे-आखेट, कृषि, संग्रहण।
2. द्वितीयक क्रिया-ये क्रियायें प्राथमिक संसाधनों के प्रसंस्करण से संबंधित हैं। जैसे-वस्त्र बनाना, इस्पात बनाना।
3. तृतीयक क्रिया-जो प्राथमिक और द्वितीयक क्षेत्र को सेवा प्रदान करती है। जैसे-यातायात, व्यापार, बैंकिंग।
4. कृषि भूमि-जिस भूमि पर फसलें उगाई जाती हैं, वह कृषि भूमि कही जाती है।
5. जैविक कृषि-फसलों के उत्पादन के लिये जैविक खाद और प्राकृतिक कीटनाशक का प्रयोग करते हैं।
6. कृषि तंत्र-कृषि या खेती वह तंत्र है जिसमें बीज बोना, खाद डालना, जुताई, बुवाई, सिंचाई, निराई, कटाई की क्रियाएँ शामिल हैं।
7. मिश्रित कृषि–इसमें भूमि का उपयोग, अन्न उगाने, चारा उगाने और पशु पालन के लिये किया जाता है।
8. वाणिज्यिक कृषि-फसलों का उत्पादन व पशुपालन व्यापारिक उद्देश्य के लिये किया जाता है।
9. गहन कृषि-यह छोटे भूखंड पर साधारण औजारों और अधिक श्रम से की जाने वाली कृषि है।
10. निर्वाह कृषि-यह केवल कृषक परिवार के भरण-पोषण के लिये की जाती है।
11. एग्रीकल्चर-मृदा को जोतना, फसलों को उगाना, पशुपालन का विज्ञान और कला एग्रीकल्चर है।
12. सेरीकल्चर-रेशम के कीटों का वाणिज्यिक उत्पादन।
13. पिसीकल्चर-विशेष रूप से निर्मित तालाबों और पोखरों में मछली पालन।
14. विटिकल्चर-अंगूरों की कृषि।
15. हॉर्टिकल्चर-व्यापारिक उद्देश्य से फल, फूल और सब्जी का उत्पादन करना।
16. स्थानांतरी कृषि-वृक्ष काटना, भूखंड साफ करना, कृषि करना, उत्पादकता समाप्त होने पर अगले भूखंड की ओर बढ़ना।
17. चलवासी पशुचारण-पशुपालक का अपने पशुओं के साथ चारा पानी के लिये एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूमना।
18. वाणिज्यिक अनाज कृषि-केवल खाद्यान्नों का उत्पादन बाजारों में बेचने के लिये किया जाता है।
अभ्यास
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
1. कृषि क्या है?
उत्तर- कृषि व प्राथमिक क्रिया है जिसमें भूमि पर फसलें उगाई जाती हैं। इनमें सब्जियां, फूलों को उगाना और पशुपालन भी शामिल है।
2. उन कारकों का नाम बताइए जो कृषि को प्रभावित कर रहे हैं।
उत्तर- कृषि को प्रभावित करने वाले कारक हैं-
1. स्थल की बनावट
2. मृदा और जलवायु
3. कृषि और तकनीक।
3. स्थानांतरित कृषि क्या है? इस कृषि की क्या हानियां हैं?
उत्तर-स्थान बदलकर की जाने वाली कृषि को स्थानांतरित कृषि कहते हैं। भूमि की उर्वरा शक्ति समाप्त होने पर उस भूमि को छोड़ दिया जाता है। कृषक नए भूखंड पर जाकर कृषि करने लगते हैं।
हानियां- 1. वनों को जलाकर कृषि करते हैं अतः वनों का हास होता है।
2. अन्यत्र जाने पर जमीन खाली छोड़ते हैं जिससे मृदा का हास होता है
3. वायु प्रदूषण होता है।
2. रोपण कृषि क्या है?
उत्तर- 1. यह एक व्यावसायिक कृषि है।
2. बड़े पैमाने पर श्रम और पूंजी की आवश्यकता होती है।
3. उत्पादों का उपयोग समीप के कारखानों में ही किया जाता है।
4. परिवहन के साधनों की आवश्यकता पड़ती है।
5. सरकार किसानों को कृषि के विकास में किस प्रकार मदद करती है?
उत्तर- सरकार किसानों की को कृषि के विकास में इस प्रकार मदद करती है-
1. कृषि योग्य भूमि का विस्तार करवाती है।
2. सिंचाई सुविधा प्रदान करती है।
3. उर्वरक और उच्च स्तर के बीच प्रदान करने में सहायता प्रदान करती है ।
4. कृषि के लिए मशीनीकरण में योगदान देती है।
5. फसलों की संख्या में विस्तार करती है।
6. कृषि ऋण प्रदान करती है। अकाल, अनावृष्टि में ऋण माफी भी देती है।
3. कारण बताइए-
1. भारत में कृषि एक प्राथमिक क्रिया है।
उत्तर- भारत में कृषि एक प्राथमिक क्रिया है-
1. यह प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर है।
2. दो तिहाई आबादी कृषि पर निर्भर।
3.अधिकांश भागों में निर्वाह कृषि की जाती है।
4. ऋषि को परंपरागत व्यवसाय के रूप में भी अपनाया गया है।
2. विभिन्न ने फसलें विभिन्न प्रदेशों में उगाई जाती है
उत्तर- अलग-अलग फसलों के लिए अलग-अलग प्रकार की मृदा जल वायु भू-आकृति मानव श्रम की आवश्यकता होती है। भूमि में अंतर जलवायु की भिन्नता भू आकृतियों की भिन्नता और लोगों के जीवन स्तर में भिन्नता के कारण विभिन्न फ़सले विभिन्न प्रदेशों में उगाई जाती है।
उदाहरण- पंजाब में गेहूं, छत्तीसगढ़ में चावल आदि।
4. अंतर स्पष्ट कीजिए
1. प्राथमिक क्रियाएं और तृतीय क्रियाएं
उत्तर- प्राथमिक क्रियाएं
वे सभी मानवीय क्रियाएं जिनका संबंध प्राकृतिक संसाधनों के उत्पादन और निष्कर्षण से होता है जैसे कृषि, शिकार, मछली पालन कंदमूल जमा करना आदि।
तृतीयक क्रियाएं-
यह क्रियाएं प्राथमिक व द्वितीय सेवा क्षेत्र वालों की सहायता के लिए की जाती है जैसे यातायात, व्यापार, बैंकिंग आदि।
2. निर्वाह कृषि और गहन कृषि
उत्तर- निर्वाह कृषि
यह कृषि कृषक अपने परिवार की उधर पूर्ति के लिए करता है। कृषि का स्वरूप पारंपरिक होता है। परिवारिक राम से कृषि कार्य होता है।
गहन कृषि-
एक छोटे से भूखंड पर अधिक से अधिक श्रम खाद औजार का प्रयोग कर उत्तम रूप से कृषि करना जहान कृषि कार्य कहलाता है।
सही विकल्प के प्रश्न
1.सूती वस्त्र उद्योग के लिए कच्चे माल का उपयोग किया जाता है-
अ.पटसन
ब.कपास
स.तारलोन
द.तसर
उत्तर-कपास
2.उद्यान कृषि से क्या तात्पर्य है-
अ.गेंहूॅ उगाना
ब.फल एवं सब्जी उगाना
स.आदिम कृषि
द.पशु पालन करना
उत्तर- फल एवं सब्जी उगाना
3.छत्तीसगढ राज्य मे चांवल की कृषि अधिक क्यों कि जाती है -
अ.यहाॅ के किसानों के पास बडे- बडे फार्म हाउस है।
ब.यहाॅ के किसानों पढे-लिखे है।
स.यहाॅ के मिट्टी जलोढ है ।
द.यहाॅ के किसानों का अत्यधिक सरकारी सुविधाए प्राप्त है
उत्तर- ब यहाॅ की मिटटी जलोढ है
4.वाणिज्यिक कृशि की मुख्य विषेशता है-
अ.फसलों का उत्पादन विक्रय हेतू किया जाता है
ब.यह कृशि परंपरागत तरीको से की जाती है
स.इस कृशि मे अधिक श्रम की आवष्यकता नहीे होती है
द.इसका उत्पादन किसी भी प्रकार की जलवायु मे होता है
उत्तर-फसलों का उत्पादन विक्रय हेतू किया जाता है
5.उष्ण कटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय प्रदेषों का मुख्य आहार है ?
अ.गेहूॅ
ब.चना
स.चावल
द.मिलेट
उत्तर-चावल
6.सुनहरे रेशी के नाम से किसे जाना जाता है -
अ.कपास
ब.पटसन
स.घास
द.बांस
उत्तर-पटसन
7.प्रायः देखा गयाहै भारत मे प्रतिवर्श कई टन अनाज खराब हो जाता है इसका कारण है-
अ.संकरित बीजो की कमी
ब.उन्नत औजारेां की कमी
स.उचित भंडारण व्यवस्था का ना होना
द.भारतीय खाद्य वितरण प्रणाली
उत्तर-उचित भंडारण व्यवस्था का ना होना
8.निम्नलिखित में से कौन सी मृदा की कृशि के लिए सबसे उपयुक्त है ?
अ.जलोढ मृदा
ब.काली मृदा
स.दोमट मृदा
द.लैटेराइट मृदा
उत्तर- स
9.जैविक कृशि मे उत्पादन बढाने हेतु उपयोग किया जाता है-
अ.रासायनिक खाद का
ब.जैविक खाद का
स. कीटनाषक दवाओ का
द. उन्नत बीजों का
उत्तर ब
10.गांव का किसान बीजो की उच्च वाली किस्मों और औजारों को खरीदने के लिए किस संस्था की मदद ले सकता है-
अ.सरकारी सेवा समिति
ब.कृशि सहकारी समिति
स.मंडी समिति
द.खाद्य एवं नागरिक आपुर्ति निगम
उत्तर-कृशि सहकारी समिति
11.पशुचारक अपने प्षुओं के साथ चारे और पानी के लिए एक स्थान से दुसरे स्थान निष्चित मार्गों से घुमते है इस प्रकार की कृशि को कहते है -
अ.स्प्रिंकलर कृशि
ब.चलवासी पषुचारण कृशि
स.वाणिज्यिक कृशि
द.मिश्रित कृशि
उत्तर-चलवासी पषुचारण कृशि
12.काफी का प्रमुख उत्पादक देष है- अ.भारत
ब.ब्राजील
स.चीन
द.रूस
उत्तर-ब्राजील
13.माखन सिंह खेती करता है लेकिन अधिक उत्पादन नही कर पाता। इसका मुख्य कारण हो सकता है -
अ.उन्नत किस्म के बीजों का उपयोग करता है -
ब.अषिक्षित होने के कारण प्राचीन पद्धति से खेती करता है
स.कृशि अधिकारी की बातों को सुनता है
द.उन्नत किस्म के खादों का उपयोग करता है।
उत्तर- स
14.जापान एक घनी आबादी के साथ छोटे कृशि वाला देष है- चावल वहाॅ उगाई जाने वाली मुख्य फसल है।उपरोक्त दोनों तथ्यों के आधार पर वहाॅ की जाने वाली है -
अ.गहन निर्वाह कृशि
ब.स्थानांतरी कृशि
स.मिश्रित खेती
द.वाणिज्यिक कृशि
उत्तर-गहन निर्वाह कृशि
15.चाय की फसल पर्वतीय ढाल पर ही क्यों की जाती है?
अ.चूना उक्त फास्फोरस भूमि की आवष्यका होती है
ब.अधिक श्रम की आवष्यकता होती है
स.ठंडी जलवायु की आवष्यकता होती है
द.इसकी जडों को निरंतर बहते जल की आवष्यकता होती है
उत्तर-इसकी जडो को निरतंर बहते जल की आवष्यकता होती है ।
16.कृषक परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने वाली कृषि कहलाती है-
अ.बागानी कृषि
ब.चलवासी कृषि
स.निर्वाह कृषि
द.स्थान्तरित कृषि
उत्तर-निर्वाह कृषि
16.मूलचंद सघन खेती करता है, लेकिन कुछ समय से उसके उत्पादन मे लगातार कमी आ रही है इसका पता लगाने के लिए मुलचंद क्या उपाय करेगा?
अ.मृदा परिक्षण करवायेगा
ब.खेतोें के चारों ओर मेड बनायेगा
स.प्राचीन कृशि पद्धति अपनायेगा
द.बैकों से ऋण लेगा
उत्तर- अ
17. उद्यान कृषि का अर्थ है-
(क) गेहूं गाना (ख) आदिम कृषि (ग) फलों व सब्जियों को गाना।
उत्तर- (ग) फलों व सब्जियों को गाना।
18. सुनहरा रेशा से अभिप्राय है-
(क) चाय (ख) कपास (ग) पटसन
उत्तर- (ग) पटसन ।
19. काफी का प्रमुख उत्पादक है-
(क) ब्राजील (ख) भारत
(ग) रूस।
उत्तर-(क) ब्राजील।
🙏🏻धन्यवाद🙏🏻


























No comments:
Post a Comment