Friday, September 10, 2021

भूगोल 8 वी अध्याय 3 खनिज और शक्ति संसाधन


        
































स्मरणीय बिंदु

★हमारे भोजन में नमक और पेंसिल में स्थित ग्रेफाइट खनिज हैं।

★जिन चट्टानों से खनिजों का खनन किया जाता है उन्हें अयस्क कहते हैं।

★सभी चट्टानों में खनिज नहीं पाया जाता है।

★विश्व का प्रथम जल विद्युत् उत्पादक देश नार्वे है।

★विश्व का प्रथम सौर चालित और पवन चालित बस अड्डा स्कॉटलैण्ड में है।

★प्रथम ज्वारीय ऊर्जा स्टेशन फ्रांस में बनाया गया था।

★प्राकृतिक गैस से पर्यावरण प्रदूषण कम होता है।


महत्वपूर्ण पारिभाषिक शब्द

1. खनिज-पृथ्वी पर प्राकृतिक रूप से प्राप्त होने वाला पदार्थ जिसका निश्चित रासायनिक संगठन हो।

2. धात्विक खनिज-जिन खनिजों से धातु प्राप्त हो।

3. लौह खनिज-वह खनिज जिसमें लोहा विद्यमान हो।

4. अयस्क-खनिज तत्व रखने वाली चट्टान अयस्क है।

5. शैल-अनिश्चित खनिज संघटनों से निर्मित ठोस समूह ।

6.खनन-पृथ्वी के सतह से खनिजों को बाहर निकालने की प्रक्रिया।

7. प्रवेधन-भूपटल की अधिक गहराई से खनिज निकालने की प्रक्रिया।

8.परम्परागत ऊर्जा स्रोत-जो ऊर्जा प्राप्ति के लिये अनादिकाल से उपयोग में लाये जा रहे हैं।

9. ज्वारीय ऊर्जा-समुद्री ज्वार से प्राप्त ऊर्जा।

10. भूतापीय ऊर्जा-पृथ्वी के ताप से प्राप्त ऊर्जा।

11. बायो गैस-पौधे, जन्तु, गोबर, अवशिष्ट खाद्य पदार्थों से बनी गैस- बायोगैस।


   अभ्यास

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-


1. प्रतिदिन आपके उपयोग में आने वाले तीन सामान्य खनिजों के नाम बताइए।

उत्तर- प्रतिदिन उपयोग में आने वाले खनिज- 1. लोहा, 2. नमक, 3. एल्यूमीनियम, 4. ग्रेफाइट हैं।


2. अयस्क क्या है? धात्विक खनिजों के अयस्क सामान्यतः कहां पाए जाते हैं? 

उत्तर- चट्टानों में अशुद्धियों के साथ मिला हुआ खनिज अयस्क कहलाता है। धात्विक खनिजों के अयस्क आग्नेय और कायांतरित चट्टानों में पाए जाते हैं।


3. प्राकृतिक गैस संसाधनों में संपन्न 2 प्रदेशों के नाम बताइए।

उत्तर- प्राकृतिक गैस संसाधनों से संपन्न दो प्रदेश-

1. कृष्णा गोदावरी डेल्टा, 2. मुंबई के अपतटीय प्रदेश।


4. निम्न के लिए आप उर्जा के किन स्रोतों का सुझाव देंगे- (क) ग्रामीण क्षेत्रों (ख) 

तटीय क्षेत्रों (स) शुष्क प्रदेशों।

उत्तर- ऊर्जा के स्रोत- 

(क) ग्रामीण क्षेत्रों के लिए-बायोगैस

(ख) तटीय क्षेत्रों के लिए- ज्वारीय ऊर्जा, पवन ऊर्जा

(ग) शुष्क प्रदेश के लिए- पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा।


5. पांच तरीके दीजिए जिससे कि आप घर पर ऊर्जा बचा सकते हैं। 

उत्तर- घर पर ऊर्जा बचाने के 5 तरीके- 

1. काम समाप्त होने पर घर के लाइट व पंखे बंद करें।

2. घर के बाहर जाते समय सभी स्विच बंद करें।

3. खिड़की व रोशनदान का प्रयोग लाइट वह हवा के लिए करें।

4. खाना प्रेशर कुकर में पकाए।

5. सब्जियों को धोकर, काट कर फिर गैस चलाएं।





3. कारण बताइए-


1. बड़े बांधों के निर्माण के पूर्व पर्यावरणीय पहलुओं को ध्यान पूर्वक देखना चाहिए।

उत्तर- बड़े बांध बनाने से पर्यावरण को बहुत हानि होती। बड़े-बड़े जंगलों को काटा जाता है। नदियों को टुकड़ों में बांट दिया जाता है। जलीय जीवो को अंडे देते समय हानि होती है बहुत से लोग विस्थापित हो जाते हैं। भू संतुलन बिगड़ जाता है। इसलिए पर्यावरणीय पहलू पर ध्यान देना आवश्यक है।


2. अधिकांश उद्योग कोयला खानों के पास केंद्रित होते हैं।

उत्तर- कोयला उद्योगों के लिए ऊर्जा का स्रोत है। भारी होने के कारण इसका परिवहन महंगा पड़ता है। लाने ले जाने में समय और धन की बर्बादी होती है। इसलिए उद्योग कोयला खानों के पास लगाए जाते हैं।


3. पेट्रोलियम को "काला सोना" कहा जाता है।

उत्तर- पेट्रोलियम तथा उसके अन्य उत्पादों के महत्व के कारण उसे काला सोना कहा जाता है।


4. आखनन पर्यावरणीय चिंता का विषय हो सकता है।

उत्तर- आखनन के कारण उड़ने वाली धूल से पर्यावरण प्रदूषित हो जाता है। इससे श्वास संबंधी बीमारियां और चर्म रोग बढ़ जाते हैं। जल संसाधन भी प्रदूषित होने लगते हैं।


4. निम्नलिखित में अंतर स्पष्ट कीजिए-


1. परंपरागत और गैस- परंपरागत ऊर्जा के स्रोत

उत्तर--परंपरागत ऊर्जा के स्रोत

(क) वह ऊर्जा स्रोत जो बहुत पुराने समय में चले आ रहे हैं जैसे- कोयला, पेट्रोलियम।

(ख) इनके भंडार सीमित हैं।


गैर परंपरागत ऊर्जा के स्रोत

 (क) इन ऊर्जा स्रोतों का प्रयोग अभी कुछ वर्ष पूर्व ही प्रारंभ हुआ है। जैसे- सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा।

(ख)इनके भंडार असीमित है।


2. बायोगैस और प्राकृतिक गैस बायोगैस

(क) जैविक अपशिष्ट पदार्थ- मृत पौधे, जीव जंतु अवशेष, गोबर, बचे खाद्य पदार्थ से इनको बनाया जाता है

(ख) खाना पकाने और विद्युत उत्पादन में काम आता है। जाता है। 


प्राकृतिक गैस

(क) यह प्राकृतिक संसाधन पेट्रोलियम निक्षेप के साथ पाया जाता है।

(ख) घरेलू और वाणिज्यक ईंधन के रूप में प्रयोग में लाया।


3. लौह और अलौह  खनिज

(क) इनमें लोहे का अंश होता है जैसे- लौह अयस्क, मैगनीज।

(ख) बड़े उद्योगों में काम आता है। 


अलौह खनिज

(क) इनमें लोहे का अंश नहीं होता है। जैसे- तांबा, शीशा।

(ख) छोटे उद्योगों में काम आता है।


4. धात्विक और अधात्विक खनिज

धात्विक खनिज

(क)  ऐसे खनिज जिनमें धातुएं मिलती हैं धात्विक खनिज।

(ख) इनमें चमक होती है।

(ग) लोहा ,तांबा ,सोना, चांदी बॉक्साइट साइड धात्विक खनिज है।


अधात्विक खनिज

(क) जिन खनिजों में धातु में नहीं मिलती अधात्विक खनिज है।

(ख) इनमें चमक नहीं होती।

( ग) अभ्रक ,मैगनेट, सल्फर लेट, नमक अधात्विक खनिज है।


सही विकल्प के प्रश्न-


01.प्राकृतिक रूप से प्राप्त होने वाला पदार्थ जिसका निष्चित रासायनिक संघटन हो, वह कहलाता है-

(अ) खनिज

(ब) खनन

(स) शैल 

(द) लवण 

उत्तर-अ


02.शैल जिनसे खनिजों का खनन किया जाता है, उसे कहतें हैं-

(अ) निष्कर्षण

(ब) अयस्क 

(स) प्रबेधन 

(द) खनन

उत्तर-ब


03."गहन वेधन" जिन्हें .................कहते हैं-

(अ) विवृत खनन

(ब) खनन

 (स) कूपक

(द) कूपकी खनन

उत्तर-स


04.जिसमें लोहा नहीं होता है, किन्तु कुछ अन्य धातु हो सकती है उसे कहते है-

(अ) लौह

(ब) अलौह

(स) धात्विक

(द) अधात्विक

उत्तर- ब


05.स्विटजरलैण्ड में कोई ज्ञात.......निक्षेप नहीं है-

(अ) खनिज

(ब) पानी 

(स) जल

(द) विद्युत

उत्तर-अ


06.ऊर्जा के परम्परागत स्त्रोत कितने हैं-

(अ) एक

(ब) दो

(स) तीन

(द) चार

उत्तर-स


07.कोयले से प्राप्त विद्युत को कहा जाता है-

(अ) तापीय ऊर्जा

(ब) विद्युत ऊर्जा

(स) ज्वारीय ऊर्जा

(द) कोयला ऊर्जा

उत्तर- अ


08.इनमें से कौन ऊर्जा का गैर परम्परागत स्त्रोत नहीं है-

(अ) सौर ऊर्जा

(ब) पवन ऊर्जा

(स) परमाणु ऊर्जा

(द) जल ऊर्जा

उत्तर- स


09. निम्नलिखित में से कौन सी एक खनिजों की विशेषता नहीं?

(क) वे प्राकृतिक प्रक्रियाओं द्वारा निर्मित होती है।

(ख) उनका एक निश्चित रासायनिक संगठन होता है ।

(ग) वह असमाप्य होते हैं।

(घ) उनका वितरण असमान होता है

उत्तर- (ग) वे असमाप्य से होते हैं।


10. निम्नलिखित में से कौन सा अभ्रक का उत्पादक नहीं है। 

क.झारखंड

ख.राजस्थान 

ग.कर्नाटक 

घ.आंध्र प्रदेश

उत्तर-(ग) कर्नाटक


11. निम्नलिखित में से कौन विश्व में तांबे का अग्रणी उत्पादक है- 

क.बोलीविया 

ख.चिली 

ग .घाना 

घ.जिंबाब्वे

उत्तर- (ख) चिली ।


12. निम्नलिखित क्रियाओं में से कौन-सी आपके रसोई घर में द्रवित पेट्रोलियम गैस (एल.पी.जी.) को संरक्षित नहीं करेगी- क.पकाने से पहले दाल को कुछ समय के लिए भिगोना ।

ख.प्रेशर कुकर में खाना पकाना।

ग. पकाने के लिए गए जलाने से पूर्व सब्जी को काट लेना ।

घ.खुली कढ़ाई में कम ज्वाला पर भोजन पकाना।

उत्तर- (घ) खुली कड़ाही में कम ज्वाला पर भोजन पकाना।


13."काल सोना" कहते हैं।

अ. सोना को

ब.कोयले को

स.लोहे को

द.पेट्रोलियम को

उत्तर द



        

No comments:

Post a Comment

हमर बानी,तुंहर गोठ

छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज़ 17 वर्ष बालक - बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप अगरतला , त्रिपुरा के लिए रवाना

 छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज़ 17 वर्ष बालक - बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप अगरतला , त्रिपुरा के लिए रवाना  लोरमी - 69 वी राष्ट्रीय शालेय शतर...