Tuesday, September 14, 2021

8 वी नागरिक शास्त्र 02 हमारा संविधान (8 वी नागरिक शास्त्र)


































 























अध्याय 2 हमारा सं


विधान 

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें-
★ संविधान नियमों का वह संकलन है, जिसमें हमारे देश की व्यवस्था की रूपरेखा एवं हमारे सामाजिक आदर्श लिखित हैं।
★ संविधान निर्माण करने के लिए विद्वानों का एक समूह चुना गया था, जिसे 'संविधान सभा' के नाम से जाना जाता है।
★संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और संविधान प्रारूप निर्माण समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अम्बेडकर थे। इस सभा में कुल 299 सदस्य थे।
★संविधान सभा ने दिसम्बर, सन् 1946 को अपना कार्य आरंभ किया और 26 नवम्बर, सन् 1949 को भारतीय संविधान बनाने का कार्य पूर्ण हो गया।
★भारत में संविधान 26 जनवरी, सन् 1950 को लागू किया गया और तब से भारत स्वतंत्र गणराज्य बना। हर वर्ष हम लोग 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व के रूप में गणत्रंत दिवस मनाते हैं।
★भारतीय संविधान में सबसे पहले संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) है, जिसे संविधान का दर्पण कहा जाता है।
★संविधान के नियमों का पालन सबके लिए अनिवार्य है।
★संविधान के नियमों को पालन कराने व उल्लंघन करने वालों को दण्डित व व्याख्या करने का अधिकार न्यायपालिका को है।
★संविधान निर्माण का उद्देश्य सुशासन और सुखद, समृद्ध और बेहतर समाज का निर्माण है।

प्रश्न अभ्यास
प्रश्न 1 संविधान सभा क्या है? संविधान सभा का गठन क्यो किया गया था?
उत्तर - भारतीय संविधान के निर्माण के लिए विद्वानों का एक समूह चुना गया था विशेष संविधान सभा के नाम से जाना जाता है इसके अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद थे इस सभा में लगभग 299 सदस्य थे सभा में सभी राज्यों का समान प्रतिनिधित्व दिया गया था प्रत्येक राज्य के विद्वानों और सक्रिय नेताओं को इसका सदस्य बनाया गया था संविधान सभा के गठन का मुख्य कारण श्रेष्ठतम संविधान का निर्माण तो था ही साथ ही सभी राज्यों की हितों की रक्षा सभी वर्गों को समान रूप से प्रतिनिधित्व देकर उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना भी था तत्कालीन राजनेता या बिल्कुल नहीं चाहते थे कि भविष्य में प्रतिनिधित्व को लेकर किसी प्रकार का विवाद हो इसलिए क्षेत्रों के अनुभवी विद्वानों को चुनकर संविधान सभा का गठन किया गया था

प्रश्न 2 संविधान की आवश्यकता किन परिस्थितियों में हुई।
उत्तर-अंग्रेजों के जाने के बाद भारत में किस तरह की शासन व्यवस्था हो यह सबसे बड़ा प्रश्न था ।उस समय भारत विभाजन का दंश झेल रहा था साथ ही अंग्रेजों से अशिक्षा, भुखमरी, बेरोजगारी आदि विरासत में मिला था। अभी भी भारत में विभाजन से उपजी समस्याएं मुंह बाहे खड़ी थी भारत में अनेक जाति धर्म संप्रदाय भाषा के लोग निवास करते हैं अतः उनकी हितों की रक्षा किस प्रकार की जाय ? क्षेत्रीयता,जातिवाद ,अलगावाद ,भाषावाद की समस्याओं को कैसे दूर किया जाए महिलाओं,बुढो ,बच्चो अल्पसंख्यकों की सुरक्षा किस प्रकार हो? समाज में व्याप्त रूढ़ियों,परंपराओं की जटिलता को कैसे दूर किया जाय? आदि अनेक विषम परिस्थितियां सुरसा की भांति मुंह फैलाए खड़ी थी ऐसी परिस्थिति में एक ऐसा व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की गई ,जो इन सभी बाधाओं को दूर करने का रास्ता निकाल सके। अतः उक्त परिस्थितियों में संविधान की आवश्यकता स्वयं सिद्ध है

प्रश्न 3 संविधान की उद्देशिका में दिया शब्द 'समता' से आप क्या समझते हैं।
उत्तर - भारतीय संविधान की उद्देशिका में दिए गए "समता "शब्द से आशय है -सभी कानून के समक्ष समान है ।अर्थात प्रत्येक भारतीय नागरिक को एक ही विधि का पालन करना है ।जाति ,धर्म ,नस्ल,रंग,पद व आर्थिक स्तर पर कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा ।चाहे अपराध किसी के द्वारा किया गया हो ,सभी को भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता में उल्लेखित धाराओं के आधार पर दंडित किया जावेगा ।समता का अर्थ यह भी है किसी प्रत्येक व्यक्ति को रोजगार की समान अवसर उपलब्ध कराया जावेगा सार्वजनिक स्थलों पर सब का सामान अधिकार होगा किसी व्यक्ति को जाती रंगभेद के आधार पर इस अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता।

प्रश्न 4 भारत का संविधान सन 1950 में 26 जनवरी को ही क्यों लागू किया गया ?                        
उत्तर-  भारत का संविधान 26 जनवरी सन 1950 को ही लागू करने के कारण ऐतिहासिक है ।26 जनवरी1929 कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज्य का संकल्प लिया था इस पूर्ण स्वराज्य के संकल्प दिवस के महत्व को बनाए रखने के लिए 26 जनवरी सन 1950 को देश में संविधान लागू किया गया।

प्रश्न 5 यदि संविधान नहीं होता तो क्या-क्या दिक्कतें होतीं?   
उत्तर - किसी भी देश को सुशासन देने के लिए संविधान आवश्यक है संविधान में इस बात की जानकारी व व्यवस्था होती है कि कौन सा कार्य किसके द्वारा किया जाएगा विभाग के अधिकार क्षेत्र व कर्तव्य का निर्धारण संविधान द्वारा ही किया जाता है जिसका पालन सभी के लिए अनिवार्य होता है दूसरे शब्दों में सविधान ही सर्वोपरि है यदि किसी देश में संविधान ना हो तो व्यक्ति व विभागों को अपने अधिकार व कर्तव्य का ज्ञान  नहीं हो सकेगा और वे एक दूसरे के कार्यों में बाधा उत्पन्न करेंगे।हमेशा विवाद की स्थिति निर्मित हो जाएगी।देश का आर्थिक विकास रुक जाएगा।

प्रश्न 6यदि समाज में कई नियम क्या लागू ना हो तो क्या होगा।                                 
उत्तर यदि समाज में कोई नियम और कानून ना हो तो समाज में अराजकता की भावना पनप जाएगी किसी को समाज का डर नहीं रहा जाएगा।

प्रश्न 7 राष्ट्रीय एकता को समझाइये ।                          उत्तर राष्ट्रीयएकता - राष्ट्र में एकता का होना बहुत आवश्यक है एकता होगी तो रास्ते मजबूत होगा राष्ट्रीय एकता होने पर कोई भी पड़ोसी राज्य आप पर नजर नहीं डाल सकता रास्ते में एकता आने पर जनता बहुत सकून से और शांतिपूर्ण जीवन यापन करती है।

सही विकल्प के प्रश्न

1.हमारे संविधान की मुख्य विशेषता है
अ.समाजवादी,पथनिरपेक्ष,लेाकतंत्रात्मक गणराज्य
ब.समाजवादी,एकात्मक,हिंदूवादगणराज्य
स.संघवाद,लोकतंत्रात्मक,एकात्मक,गणराज्य
द.संघवाद,मौलिकवाद,एकात्मक,गणराज्य
उत्तर-अ

2.निम्नलिखित मे से कौन सा कारक हमारे लोकतंत्र का सफलता की ओर ले जा सकता है-
अ.जातिवाद को बढावा
ब.क्षेत्रवाद का फैलाव
स.षिक्षा की कमी
द.पारस्परिक सहयोग
उत्तर-द.

3.संविधान सभा के गठन की आष्यकता हुई -
अ.देष को स्वतंत्र कराने केलिए
ब.देष का षासन सुव्यस्थित चलाने के लिए
स.देष का प्रधानमंत्री चुनने के लिए
द.मंत्री मंडल का गठन करने के लिए
उत्तर-ब.

4.संविधान सभा का कार्य था -
अ.संविधान लिखना
ब.विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करना
स.विभिन्न नियमों का निर्माण करना
द.उपरोक्त सभी
उत्तर-द.

5.अवसर की समानता का आशय है -
अ.उद्योगपतियो को अधिक अवसर देना
ब.वृद्धों को पेंषन देना
स.सभी को समान अवसर देना
द.महिलाओं को नौकरी देना
उत्तर-स

6.संविधान को अंगीकृत किया गया -
अ.मार्गषीर्श शुक्ल सप्तमी संवत्1949 विक्रमी को
ब.विक्रम संवत 2009 को
स.चैत्र सप्तमी दो हजार को
द.षक संवत दो हजार को
उत्तर-अ.

7.सरकार की मनमानी पर अंकुश लगाती है -
अ.न्यायालय
ब.कार्यपालिका
स.पुलिस
द.प्रधानमंत्री
उत्तर-अ.

8.संविधान सभा में देश के सभी भागो से लगभग कितने सदस्य थें-
अ.230
ब.390
स.289
द.299
उत्तर-द.

9.भारत मे संविधान कब लागू हुआ-
अ.26जनवरी1950
ब.26जनवरी1949
स.27फरवरी 1770
द.26 जनवरी1805
उत्तर-अ.

10.गणतंत्र दिवस कब मनाया जाता हैं-
अ.15 अगस्त
ब.26जनवरी
स.19 नवम्बर
द.5सितम्बर
उत्तर-ब.

11.संविधान सभा में कई समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई । यह चर्चा लगभग कितने साल तक चली-
अ.3
ब.6
स.7
द.8
उत्तर-अ.

12.इस आन्दोलन का एक उदाहरण हमे किस बाग हत्याकांड में देखने को मिलता है-
अ.गोलियाॅवाला
ब.जलियावाला
स. चलियावाला
द.सभी
उत्तर-ब.

13.जलियाॅ वाला बाग हत्याकांड के बाद भारतीय राजनीति में क्या परिवर्तन हुआ-
अ.देष स्वतंत्र हो गया
ब.अंग्रेज वापस  अपने देष चले गये
स.राश्ट्रीय एकता की भावना का उदय
द.चारों ओंर हिंसा भड़की
उत्तर-स.

14.संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न षब्द का आषय है-
अ.भारत देष आंतरिक व बाह्य मामले में पुरी तरह स्वतंत्र हैं
ब.देष के संपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी सरकार पर होना
स.सामाजिक व आर्थिक षोशण का अंत करना
द.हर व्यक्ति को जीवकोपार्जन का साधन देने
उत्तर-अ.

15.शासन अपनी शक्तियों का गलत उपयोग न कर पाये इसके लिए संविधान में क्या व्यवस्था की गई है-
अ.कार्यपालिका का गठन किया गया है
ब.विधानसभा का गठन किया गया है
स.संविधान की उद्देशिका बनाई गई है
द.न्यायपालिका का गठन किया गया हैं
उत्तर-स.


No comments:

Post a Comment

हमर बानी,तुंहर गोठ

छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज़ 17 वर्ष बालक - बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप अगरतला , त्रिपुरा के लिए रवाना

 छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज़ 17 वर्ष बालक - बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप अगरतला , त्रिपुरा के लिए रवाना  लोरमी - 69 वी राष्ट्रीय शालेय शतर...