Tuesday, September 14, 2021

अध्याय 10 सूचना का अधिकार(8 वी नागरिक शास्त्र)

































नागरिक 10सूचना का अधिकार

1B 2A 3 B 4C 5A 6 7A 8A 9B 10A 11D 12A 13A  14 D 15 D 16 B




 































सूचना का अधिकार 
★गरीबी रेखा से नीचे गुजर करने वालों को आवेदन शुल्क नहीं देना पड़ता।
★ सूचना का आवेदन विभाग के समक्ष अधिकार अथवा मुख्य सूचना अधिकारी के नाम प्रेषित करना होता है।
★ आवेदन करने की तिथि से 30 दिन के भीतर सूचना उपलब्ध कराने की व्यवस्था है।
★सूचना सम्बन्धी व्यय का वहन आवेदनकर्ता को करना होता है।
★ निर्धारित समय सीमा पर सूचना उपलब्ध नहीं कराने की स्थिति में सम्बन्धित अधिकारी को जुर्माना किया जा सकता है।
★ सरकार द्वारा निर्धारित आय से कम आय प्राप्त करने वालों को गरीबी रेखा से नीचे कहा जाता है।
★राज्य सरकार द्वारा तय की गई मजदूरी को कलेक्टर रेट या न्यूनतम मजदूरी कहा जाता है।
★गाँव के विकास की योजनाओं को लागू करने का काम सरपंच का होता है।
सरपंच द्वारा किए गए अनियमितताओं के लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सी. ई. ओ.) के पास आवेदन किया जा सकता है।

अभ्यास प्रश्न
प्रश्न 1. खाली स्थान भरिए-
(1) सूचना के अधिकार का अधिनियम,.....
में बनाया गया।
(2) गलत जानकारी देने वाले कार्यालय को.......जुर्माना हो सकता है।
(3) न्यूनतम मजदूरी......... तय करती है।
(1)2005, (2)25,000 रूपये, (3) कलेक्टर।

प्रश्न 2. प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(1) सरपंच से जानकारी नहीं मिलने पर मजदूरों ने क्या किया?
उत्तर सरपंच से जानकारी नहीं मिलने पर मजूदरों ने हबीब और रामू की मदद से सूचना के अधिकार के कानून का उपयोग
करते हुए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को उचित कार्यवाही के लिये आवेदन पत्र दिया।

(2) यदि सरपंच समझौता नहीं करता तो क्या किया जा सकता था?
उत्तर- जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने मजदूरों की शिकायत पर सरपंच के कार्यों की समीक्षा की और
उसके व्यय पत्रक को भी देखा जिसमें गड़बड़ी साबित हो चुकी थीं। यदि सरपंच अपनी गलती मानते हुए समझौता न करता तो उसे सरपंच पद से बर्खास्त किया जाता और उसके खिलाफ अनियमितता और धोखाधड़ी का मामला पुलिस में दर्ज कराया
जाता। जुर्म साबित हो जाने पर सरपंच को जेल की हवा खानी पड़ती।

(3) सरपंच से समझौता करने का निर्णय किसने लिया और क्यों?
उत्तर सरपँच ने समझौता का प्रस्ताव मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने मजदूरों के सामने रखा ।सरपँच अपनी गलती मान चुका था। वह बार-बार अपनी गलती पर माफी माँग रहा था और सरकार द्वारा निर्धारित मजदूरी सभी को देने को भी तैयार था।सरपंच के इस तरह की दीनता को देखकर सारे मजदूर ने एक साथ समझौता करने का निर्णय लिया। वे चाहते थे कि सरपंच की
आँखें खुल जाय और उन्हें उनका अधिकार मिल जाय और ये दोनों बातें पूरी हो गयी थीं।

(4) सूचना का अधिकार के अंतर्गत जानकारी प्राप्त करने की विधि क्या है?
उत्तर- सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अन्तर्गत जानकारी प्राप्त करने के लिए जिस संस्था या कार्यालय से जानकारी
प्राप्त करनी है, उसको लिखित रूप में आवेदन देना होता है। आवेदन के साथ 10% का आवेदन शुल्क जमा करना होता है।इस शुल्क की रसीद आवेदक को प्राप्त कर लेनी चाहिए। गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले व्यक्ति को शुल्क नहीं देना पड़ता।
आवेदन के तीस दिन के अन्दर चाही गई, जानकारी सम्बन्धित कार्यालय द्वारा दी जाती है। जानकारी के अंतर्गत यदि किसी प्रकार के कागज की छाया प्रतियाँ दी जा रही हों तो छाया प्रति का शुल्क जमा करना होता है। राशि देते समय रसीद प्राप्त कर लेना आवश्यक है। शुल्क का भुगतान चालान द्वारा भी किया जा सकता है।

(5) सूचना का अधिकार के अंतर्गत आवेदन करने की कितने दिनों के अंदर सक्षम अधिकारी को जानकारी देना अनिवार्य है?
उत्तर--सूचना का अधिकार के अंतर्गत आवेदन करने के तीस दिनों के अंदर सक्षम अधिकारी को जानकारी देना अनिवार्य
है।
परीक्षोपयोगी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1 खाली स्थान भरो-
(1) सरपँच ने पुरुषों के लिये .....रुपए मजदूरी तय किया था।
(2) सरकार द्वारा तय मजदूरी को....... कहते हैं।
(3) मजदूरों ने........अधिकार के तहत आवेदन किया था।
(4) आवेदन के लिए निर्धारित शुल्क..... रुपये हैं।
(5) चाही गई जानकारी.......दिनों के भीतर दिया जाना आवश्यक है।
(6) जुर्माने से प्राप्त राशि ....... को दिया जाता है।
(7) जनपद के सबसे बड़े सरकारी कर्मचारी को.......कहते हैं।
(8) सूचना के अधिकार का उद्देश्य सरकारी कामों में........लाना है।
उत्तर-(1) 50 रुपये, (2) न्यूनतम मजदूरी, (3) सूचना के अधिकार, (4) 10 रुपये, (5) 30 दिनों, (6) आवेदक, (7) मुख्य कार्यपालन अधिकारी / (सीइओ), (8)पारदर्शिता।

प्रश्न 2.न्यूनतम मजदूरी या कलेक्टर रेट से क्या आशय है?
उत्तर-राज्य सरकार द्वारा प्रशिक्षित, अप्रशिक्षित व कुशल-अकुशल मजदूरों के लिये न्यूनतम पारिश्रमिक (मजदूरी) तय की
जाती है, जिसे सम्बन्धित जिले के कलेक्टर द्वारा प्रसारित किया जाता है, अतः इसे कलेक्टर रेट या न्यूनतम मजदूरी कही जाती
है। इस निर्धारित दर से यदि मजदूरों को कम मजदूरी दिया जाता है तो विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की व्यवस्था की गई है।

प्रश्न 3.एक ही जैसे काम के लिए औरतों को आदमियों से कम मजदूरी देना उनके किस मौलिक अधिकार का उल्लंघन है?
उत्तर-शोषण के विरुद्ध अधिकार।

प्रश्न 4.सूचना के अधिकार कानून का उद्देश्य लिखिए।
उत्तर-सूचना के अधिकार कानून का उद्देश्य निम्नलिखित
(1) लोकतांत्रिक आदर्शों को प्रमुख मानते हुए यह माना गया कि नागरिक जो सूचना या जानकारी चाहते हैं, उन्हें अवगत कराना
सरकार तथा उनके माध्यमों का कर्तव्य है।
(2) पारदर्शिता तथा जवाबदेही नागरिकों के प्रति जन विश्वास एवं जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जा सकेगा।

सही विकल्प के प्रश्न
1.किसी भी देश द्वारा दूसरें देशो के साथ संबंध स्थापित करने के लिए जो योजना और नियम बनाए जाते है -
अ.विदेष 
ब.भारतीय 
स.परलकोट 
द.सभी
उत्तर-अ.

2.अमेरीका जैसे शक्तिशाली राष्ट्र विश्व के अन्य देशो को अपने.......मे शामिल करना चाहते थे-
अ.नियम 
ब.गुटों 
स.सत्ता 
द.कोई नहीं
उत्तर-ब

3.तुम्हारे नाम पर कोई व्यक्ति नही जा रहा किसने कहा-
अ.षिक्षिका 
ब.माता-पिता 
स.अजीत 
द.कोई नहीं
उत्तर- 

4.स्वतंत्रता और .......को सम्मानपूर्वक स्वीकार करना चाहिए -
अ.कानून 
ब.एकता 
स.हस्तक्षेप 
द.कोई नहीं
उत्तर-ब

5.संयुक्त राष्ट्रसंघ की स्थापना की -
अ.मानव कल्याणकारी कार्यों को बढावा देने के लिए 
ब.परस्पर  सहयोग से विकास करने के लिए
स.विभिन्न देषों के मध्य शांति स्थापित करने के लिए
द.उपरोक्त सभी
उत्तर-स

6.हमारे देश मे पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम चलाया  जाता है -
अ.केंद्र सरकार द्वारा 
ब.विष्व स्वास्थय संगठन द्वारा 
स.यूनेस्को द्वारा 
द.राज्य सरकार द्वारा
उत्तर-ब

7.विश्व के विभिन्न देषों मे साक्षरता,बालिका षिक्षा, प्रौढषिक्षा के द्वारा करती है -
अ.यूनीसेफ  
ब.यूनेस्को 
स.विष्व स्वास्थय संगठन 
द.सर्व षिक्षा अभियान
उत्तर-द

8.संयुक्त राष्ट्र संघ के वर्तमान मे सदस्य देशो की संख्या है -
अ.51 
ब.193 
स.158 
द.256 
उत्तर-ब 

9.24 अक्टूबर को मनाया जाता है -
अ.गांधी जयंती 
ब.कौमी जयंती 
स.संकल्प दिवस 
द.संयुक्त राश्ट्रसंघ दिवस
उत्तर-अ.

10.संयुक्त राश्ट्रसंघ  का अंग नहीं है -
अ.न्यास परिशद 
ब.सचिवालय 
स.संसद 
द.सामान्य सभा
उत्तर-द

11.संयुक्त राश्ट्रसंघ की विषेश संस्थाएॅ है -
अ.अंतर्राश्ट्रीय श्रम संगठन 
ब.खाद्य एवं कृशि परिशद 
स.अंतर्राश्ट्रीय मुद्रा कोश 
द.उपरोक्त सभी
उत्तर-दन

12.सूचना के अधिकार 2005 के अधिकारों का उपयोग कर सकता है 
अ.कोई  भी भारतीय नागरिक 
ब.केवल उस कार्यक्षेत्र मे आने  वाले 
स.विदेष नागरीक 
द.सभी
उत्तर-अ

13.सूचना के आधार के तहत मांगी गई जानकारी में गलत या देरी से सुचना देने से प्रत्येक दिन कितना जुर्मना किया जाता है -
अ.25/  
ब.250/ 
स.2500/ 
द.25000/
उत्तर-द

14.सूचना के अधिकार के अंतर्गत सुचना प्रा्रप्त करनके लिये आवेदन के साथ फीस जमा करना होता है -
अ.2502 
ब.100/ 
स.10/ 
द.252
उत्तर-स

15.सूचना के अधिकार के अंर्तगत इच्छित सुचना कितने दिनो के अंदर प्रदान करना आवष्यक है-
अ.10दिन 
ब.15दिन  
स.20दिन 
द. 30दिन 
उत्तर- 30

16. सूचना का अधिकार निम्न पर लागु होता है-
अ.प्राइवेट संस्था पर 
ब.सरकारी सस्था पर 
स दोनो पर 
द.कभी पाइवेट संस्था पर कभी कभी सरकारी संस्था पर 
उत्तर-ब.

No comments:

Post a Comment

हमर बानी,तुंहर गोठ

छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज़ 17 वर्ष बालक - बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप अगरतला , त्रिपुरा के लिए रवाना

 छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज़ 17 वर्ष बालक - बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप अगरतला , त्रिपुरा के लिए रवाना  लोरमी - 69 वी राष्ट्रीय शालेय शतर...