Wednesday, April 14, 2021

बाबा साहब ने श्रेष्ठ भारत के निर्माण में लोगों को शिक्षित बनने, संगठित रहने एवं संघर्ष करने की प्रेरणा दी- संजीत बनर्जी जी

 बाबा साहब ने श्रेष्ठ भारत के निर्माण में  लोगों को शिक्षित बनने, संगठित रहने एवं संघर्ष करने की प्रेरणा दी-  संजीत बनर्जी जी


प्रश्नोत्तरी के प्रश्न इमेज टच कर देखे

 कोरोनाफाइटर टीम लोरमी के द्वारा  डा. भीमराव अम्बेडकर जी के जन्म दिवस के अवसर पर  ऑनलाइन  प्रश्नोत्तरी  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया   जिसके  मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती शालिनी तिवारी  ए बीईओ लोहंडीगुड़ा ,बस्तर एवं  विशिष्ट  अतिथी एवं कार्यक्रमके स्पॉन्सर के रूप में  श्री  संजीत बनर्जी जिला पंचायत उपाध्यक्ष  शामिल हुए। प्रतियोगिता के  स्पांसर  श्री संजीत बनर्जी के  द्वारा प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को  क्रमश: 1000 रु ,700रु एवं  500रु की राशि पुरस्कार स्वरुप बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए  दिया गया।मुख्य अतिथि श्रीमती शालिनी तिवारी ने बच्चों को ऑनलाइन कक्षाओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपनी सहभागिता निरतंर दर्ज करने हेतु प्रेरित  किया । श्री संजीत बनर्जी ने सभी को अम्बेडकर जयंती की बधाई दी उन्होंने  अम्बेडकर जी के द्वारा किये गए कार्यों को याद किये। साथ ही पढ़ाई तुंहर द्वार कमिटी की शानदार आयोजन के लिए बधाई दी।। कार्यक्रम में गीत संगीत का भी कार्यक्रम रखा गया गया था जिसमे संध्या भगत, राजकुमारी देवांगन , कौशिल्या खुराना , मीनाक्षी उपाध्याय एवं रामभरोस बंजारे ने  अम्बेडकर जी के जीवन  पर  , कोरोना , महंगाई एवं शानदार  प्रेरणा गीत एवं कविताओ के माध्यम से सभी को कार्यक्रम के अंत तक बांधकर रखा। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से लगभग 90 प्रतिभागियों ने अपने ज्ञान का उपयोग menti.com के माध्यम से किया जिसमें से प्रथम 10 स्थान पर आने पर आने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के नाम इस प्रकार है

 श्वेता यादव(प्रथम स्थान) , ओम शर्मा  (द्वितीय स्थान),  हर्षिता यादव (तृतीय स्थान),   योगेश कुमार साहू ,सिद्धार्थ द्विवेदी ,परमानंद साहू ,भूमि साहू, भूमि साहू,   नेहा  जांगड़े , अंशुल शर्मा ।  कार्यक्रम  के संरक्षक  बीइओ श्री डी एस राजपुत बी ई ओ  लोरमी  एवं पढ़ाई तुंहर द्वार नोडल अधिकारी एवं कार्यक्रम के 

संयोजक श्री प्रकाश तिवारी ए बी ई ओ  लोरमी  शामिल हुए।कार्यक्रम का संचालन  श्रीमती अन्नपूर्णा परिहार शिक्षिका ने किया । अतिथियों का आभार श्री लीलाधर साहू व्याख्याता के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पढ़ई तुंहर दुआर  कोर कमिटी लोरमी जिला मुंगेली के द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment

हमर बानी,तुंहर गोठ

छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज़ 17 वर्ष बालक - बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप अगरतला , त्रिपुरा के लिए रवाना

 छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज़ 17 वर्ष बालक - बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप अगरतला , त्रिपुरा के लिए रवाना  लोरमी - 69 वी राष्ट्रीय शालेय शतर...