याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें
★ पूरे देश के लिए सुशासन की व्यवस्था करने वाली संस्था को केन्द्रीय सरकार कहते हैं।
★ लोकसभा, राज्यसभा और राष्ट्रपति को मिलाकर संसद कहा जाता है। यह देश के लिए कानून बनाती है।
★संसद (व्यवस्थापिका) द्वारा निर्मित कानून को लागू कराने का कार्य केन्द्रीय मंत्रिमण्डल (केंद्र सरकार/कार्यपालिका) का है।
★ लोकसभा और राज्यसभा द्वारा पारित विधेयक राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होने पर कानून बनता है।
★सरकार के द्वारा लागू कानून की अवमानना करने वाले को दण्डित करने का कार्य न्यायपालिका का है। इस प्रकार-कार्यपालिका,व्यवस्थापिका और न्यायपालिका सरकार के अंग हैं।
★लोकसभा-निम्न सदन, सदस्य संख्या-545, कार्यशाला 5 वर्ष ।
★राज्यसभा-उच्च सदन, स्थाई सदन, सदस्य संख्या - 250, कार्यकाल 6 वर्ष ।
में कार्यपालिका का प्रमुख प्रधानमंत्री होता है।
★राष्ट्रपति देश का संवैधानिक प्रमुख होता है। देश के सारे कार्य उन्हीं के नाम पर किये जाते हैं।
★ राष्ट्रपति तीनों सेना का प्रधान सेनापति होता है।
★ देश के सबसे बड़े न्यायालय को सर्वोच्च न्यायालय/उच्चतम न्यायालय कहा जाता है। हमारे देश का सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली में स्थित है।
★सर्वोच्च न्यायालय के अधिकार एवं शक्तियाँ-(1) प्रारंभिक क्षेत्राधिकार (2) अपीलीय क्षेत्राधिकार (3) परामर्श क्षेत्राधिकार।
★ सर्वोच्च न्यायालय को संविधान का संरक्षक कहा जाता है।
★सर्वोच्च न्यायालय नागरिकों के मूल अधिकारों का संरक्षक है।
★भारत के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद' हैं।
प्रश्न 1 पता करें और बताए-
1.आप किस राज्य में रहते है?
उत्तर- छत्तीसगढ़
2. हमारे देश के प्रधानमंत्री कौन है?
उत्तर- माननीय नरेंद्र मोदी।
(3) क्या आपके क्षेत्र के संसद सदस्य वहाँ की समस्या को हल करने में मदद करते हैं। यदि हाँ तो कैसे?
उत्तर-
प्रश्न 2. केन्द्र सरकार किसे कहते हैं ? केन्द्र सरकार के सभी अंगों के नाम लिखिए।
उत्तर-पूरे देश के लिए सुशासन व्यवस्था करने वाली संस्था को केन्द्र सरकार कहते हैं। बोल-चाल में इसे दिल्ली सरकार के
नाम से जाना जाता है।
सरकार के तीन अंग हैं-(1) व्यवस्थापिका-व्यवस्थापिका को संसद के नाम से जाना जाता है। यह देश के लिए
कानून बनाने का कार्य करती है। राष्ट्रपति, लोकसभा और राज्य सभा को मिलाकर संसद का निर्माण होता है।
(2) कार्यपालिका-संसद द्वारा बनाए गए कानून को क्रियान्वित
करती है।
3.न्यायपालिका कार का पालन न करने वालों कोदंडित करती है।
प्रश्न3.देश को संसद को आप क्या समझते है ।
उतर-देश को संशा से तात्पर्य व्यवस्थापिका से है। यह संस्था देश के लिए कानून का निर्माण करती है । राष्ट्रपति, लोकसभा और राज्यसभा को मिलाकर सांसद कहा जाता है। कोई यो विधेयक कानून तभी बनता है, जब उसे दोनों सदनों द्वारा निर्धारित बहुमत
पारित कर राष्ट्रपति का हस्ताक्षर लिया जाता है।
प्रश्न04 देश के लिए कानून बनाने का कार्य सरकार के किस अंग का है?
उत्तर- देश के लिए कानून बनाने का कार्य व्यवस्थापिका (संसद)का है।
प्रश्न 5 राष्ट्रपति को चार महत्वपूर्ण शक्तियों को बताइये।
उत्तर- राष्ट्रपति को महत्वपूर्ण शक्तियां निम्नलिखित है-
(1) राष्ट्रपति राज्य के राज्यपालों, महाधिवक्ता, मुख्य चुनाव
आयुक्त,उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के मुख्यन्यायाधीश, संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष आदि को नियुक्ति
राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है।
(2) राष्ट्रपति भारत को सेनाओं का सर्वोच्च सेनापति होता है।
(3) दूसरे देशों से युद्ध और संधि व समझौते राष्ट्रपति के नाम कर दिया जाता है।
(4) राष्ट्रपति के पास क्षमादान करने की भी शक्ति होती है।
(5) यदि देश सुरक्षा को युद्ध अथवा अशांति का खतरा हो तो राष्ट्रपति पूरे देश में आपातकाल की घोषणा कर सकता है।
प्रश्न 6. संसद के कार्यों को लिखिए।
उत्तर- संसद का प्रमुख कार्य कानून बनाना, मंत्रिमंडल के कार्यों को समीक्षा करना और जवाबदेही सुनिश्चित करना है।
प्रश्न 7. प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद् की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर- प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद् की नियुक्ति राष्ट्रपति करता है।
प्रश्न 8, सर्वोच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार को लिखिए।
उत्तर- सर्वोच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार तीन प्रकार के हैं-
1. प्रारंभिक अधिकार क्षेत्र-इसके अंतर्गत उच्चतम
न्यायालय निम्नलिखित मुकदमों की सुनवाई कर सकता है-
(अ) एस मुकदमे जो केन्द्र व राज्य सरकार के बीच हों।
(ब) एस मुकदमे जो दो या दो से अधिक राज्यों के मध्य विवादित हों।
(स) ऐसे मुकदमे जो किसी नागरिक के मौलिक अधिकारों के हनन से सम्बंधित हो।
2. अपीलीय अधिकार-इसके अंतर्गत यह न्यायालय संवैधानिक, दीवानी और फौजदारी मामलों में उच्च न्यायालयों के
निर्णयों के विरुद्ध अपील सुन सकता है।
3 परामर्श क्षेत्राधिकार-इसके अंतर्गत राष्ट्रपति किसी सार्वजनिक महत्व या विधि सम्मत तथ्यों के बारे में सर्वोच्च न्यायालय
से परामर्श ले सकते हैं लेकिन इस परामर्श को मानने के लिए राष्ट्रपति बाध्य नहीं होता।
सर्वोच्च न्यायालय नागरिकों के मूल अधिकारों का संरक्षक है। यह संसद द्वारा पारित अधिनियमों का पुनरावलोकन कर
सकता है। संविधान के प्रावधानों के विरुद्ध होने पर उन कानूनों को अवैध घोषित कर सकता है।
प्रश्न 9. रामलाल का जमीन संबंधित केस उच्च न्यायालय में चल रहा था। उच्च न्यायालय ने निर्णय रामलाल के विरुद्ध
दिया जिससे रामलाल नाखुश था। अब वह न्याय प्राप्ति के लिए कौन-सा उपाय करेगा?
उत्तर-रामलाल न्याय प्राप्ति के लिए सर्वोच्च न्यायालय में अपील कर सकता है।
प्रश्न 10. 'अगर मैं प्रधानमंत्री होता'-अपने विचार 5
वाक्यों में लिखिए।
उत्तर-1
2
3
4
5
★★★★★★★★★★★
परीक्षोपयोगी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नो
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनिए-
1.पूरे देश के लिए कानून बनाती है -
अ.राज्य सरकार
ब.स्थानीय सरकार
स.केंद्र की सरकार
द.लोकसभा
उत्तर-स
2.संसद कहते है -
अ.प्रधानमंत्री और सांसदों को
ब.राज्य सभा को
स.लोकसभा को
द.दोनो सदन और राष्ट्रपति को
उत्तर-ब.
3.संसद भवन स्थित है -
अ.रायपुर में
ब.मुम्बई मे
स.दिल्ली मे
द.बिलासपूर मे
उत्तर-स.
4.एक संसदीय चुनाव क्षेत्र के लिए आवश्यक है -
अ.1लाख जनसंख्या
ब.10 हजार जनसंख्या
स.10 लाख जनसंख्या
द. 50 हजार जनसंख्या
उत्तर-स.
5.राज्य सभा में सदस्यों की संख्या सदस्य है-
अ.238 सदस्य
ब.543सदस्य
स.250 सदस्य
द.525 सदस्य
उत्तर-स
6.लोकसभा में सदस्यों की संख्या सदस्य है-
अ.552 सदस्य
ब.543सदस्य
स.250 सदस्य
द.525 सदस्य
उत्तर-अ
7.कार्यपालिका का मुख्य कार्य है -
अ.कानून बनाना
ब.न्याय करना
स.कानून लागू करना
द.कानून न मानने वाले को सजा देना।
उत्तर- अ
8.अधिकांश लोगों का मानना है कि संसद मे महिलाओं के लिए स्थान आरक्षित होना चाहिए निम्न मे से कौन ऐसा कानून बना सकता है -
अ.सर्वाेच्च न्यायालय
ब.राश्ट्रपति
स.राज्यमंत्री
द.संसद
उत्तर- द
9.सेना के तीनों अंगों का प्रधान सेनापति होता है -
अ.राश्ट्रपति
ब.प्रधानमंत्री
स.लोकसभा अध्यक्ष
द.वायुसेना प्रमुख
उत्तर- अ
प्रश्न 10 लोकसभा के सदस्यों का कार्यकाल होता है-
अ.5 वर्ष
ब. 6 वर्ष
स.7 वर्ष
द.10 वर्ष
उत्तर अ
प्रश्न 11 राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल होता है-
अ.5 वर्ष
ब. 6 वर्ष
स. 7 वर्ष
द.10 वर्ष
उत्तर ब
12.लोकसभा राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत सदस्यों की संख्यों होती है -
अ.0
ब.2
स.3
द.4
उत्तर ब
13.कार्यपालिका का मुखिया होता है -
अ.राश्ट्रपति
ब.प्रधानमंत्री
द.विदेष मंत्री
द.सभी
उत्तर-अ.
14.लोकसभा चुनाव 2019 में हुआ,यदि वर्तमान सरकार अपना कार्यकाला पूरा करती है तब आगामीं चुनाव कब होगा -
अ.2020
ब .2021
स.2015
द.2024
उत्तर-द
15.निम्नलिखित में से कौन भारतीय संसद का अंग नहीं हैं-
अ.राश्ट्रपति
ब.राज्यसभा
स.सर्वोच्च न्यायालय
द.लोकसभा
उत्तर-स
16.सचिन तेंदुलकर राज्य सभा सदस्य बनाए गए क्योंकि-
अ.उन्हें खेल के क्षेत्र मे देष विदेष में ख्याति प्राप्त की
ब.क्रिकेट के बारे में जानकरी थी
स.वे धनवान थे
द.उन्हें राजनीति में रूचि राजनीति में रूचि थीं
उत्तर-अ
17.सचिन तेंदुलकर राज्य सभा के सदस्य बनें -‘
अ.लोकसभा चुनाव जीत कर
ब.राज्य सभा का चुनाव जीत कर स.राश्ट्रपति द्वारा मनोनीत कर
द.प्रधानमंत्री द्वारा मनोनीत कर
उत्तर- स.
18.उच्च सदन कहते है-
अ. लोकसभा को
ब.विधान सभा को
स. राज्य सभा को
द.सभी
उत्तर स
19. निम्न सदन कहते है-
अ. लोकसभा को
ब.विधान सभा को
स. राज्य सभा को
द.सभी
उत्तर अ
20. राज्य सभा मे राष्ट्पति द्वारा मनोनीत सदस्यों की संख्या होती है
अ.11
ब.12
स.13
द.14
उत्तर 12



















No comments:
Post a Comment