Tuesday, September 14, 2021

8 वी नागरिक शास्त्र 05 हमारी न्याय व्यवस्था (8 वी नागरिक शास्त्र)



































नागरिक 05 हमारी न्याय व्यवस्था

1B 2 A 3 C 4A 5A 6A 7B 8B 9B 10D 11D 12B 13 C 14 D 15 B 16 A









 


अध्याय 5
हमारी न्याय व्यवस्था

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें
★ सर्वोच्च न्यायालय देश का बड़ा और अंतिम न्यायालय होता है।
★ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट का फैसला सेशंसजज बदल सकता है।
★ किसी घटना की सूचना पुलिस को देना ही एफ. आई. आर. या फर्स्ट इफार्मेशन रिपोर्ट कहलाता है।
★जमीन जायदाद के झगड़े का निपटारा दीवानी मामले के अंतर्गत होता है।
★राज्य के लिए एक उच्च न्यायालय होता है।
★उच्च न्यायालय में मुजरिम और गवाहों को नहीं बुलाया जाता है। केवल केस फाईल के आधार पर बहस होती है। और फैसले होते है।


अभ्यास प्रश्न
प्रश्न 1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(1) गिरफ्तारी कोई..........नहीं है।
(2) पुलिस नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर......है।
उत्तर-(1) सजा, (2) 1001

प्रश्न 2. नीचे दिए गए विवरण को पढ़कर खाली स्थान भरें-
उत्तर-तहसीलदार ने मामले की सुनवाई के लिए........की ...........तारीख दी। पहली...........में चैतू से जमीन के विवाद के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई । दूसरी पेशी के लिए उसे तीन माह बाद की तारीख दी गई। तहसीलदार ने दूसरी बार जमीन के कब्जे के बारे में पूछा तो पटवारी ने कहा कि वर्तमान में चैतू की जमीन
के कुछ हिस्से पर रामसिंह ने कब्जा किया हुआ है। तीसरी पेशी में रामसिंह को नोटिस दी गई कि वह अपनी तरफ से जमीन के
कागजात व........पेश करे। चौथी पेशी में दोनों पक्षों के........ने गवाही दी। दोनों वकीलों ने तहसीलदार के सवालों के
जवाब दिए। तहसीलदार ने दोनों पक्षों के बयान तथा वकीलों की बहस को सुना तथा प्रस्तुत कागजातों की जाँच की, जाँच में 
विवादित भूमि चैतू का होना तय पाया। अत: उसने अपने फैसले में लिखा कि रामसिंह चैतू की जमीन के......को छोड़ दे तथा मुआवजे के रूप में चैतू को 5000 रु. तथा न्यायालय खर्च के रूप में 500 रु. दे।
उत्तर-आगे, पेशी, गवाह, गवाहों, हिस्से।

प्रश्न 3. नीचे लिखे कथन सत्य है या असत्य लिखिए-
(1) किसी बात की शिकायत पुलिस थाने में करने के लिए एफ. आई. आर. दर्ज करवाई जाती है।
(2) वकील का काम अपराधी को फैसला सुनाना है।
(3) उच्च न्यायालय में छोटी कचहरी और सेशंस कोर्ट के फैसले बदले जा सकते हैं।
उत्तर- (1) सत्य, (2) असत्य, (3) सत्य।

प्रश्न 4. अंतर बताएँ-
(1) वकील और जज, (2) मुजरिम और कैदी।
(1) वकील और जज-

वकील-वकील जुर्म की बात मजिस्ट्रेट (जज) के सामने रखता है, दलीलें देता है एवं अपराधी को सजा दिलवाता है।
जज (मजिस्ट्रेट)-जज दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनता है एवं विचार कर दोषी पाए जाने पर सजा सुनाता है। दोषी नहीं होने पर दोष मुक्त करता है।

(2) मुजरिम और कैदी-
मुजरिम-किसी भी मनुष्य से अगर अपराध होता है तो वह मुजरिम कहलाता है। ऐसे अपराध जिनसे समाज की शांति भंग
होती है, जैसे-चोरी, रिश्वत, डकैती, हत्या, मारपीट आदि अपराध की श्रेणी में आते हैं।
कैदी-अपराधी व्यक्ति को जज के द्वारा सजा मिलने पर जब वह जेल में रहता है तो उसे कैदी कहते हैं।

प्रश्न 5. निम्नलिखित के कार्य बताएँ-
वकील, मजिस्ट्रेट, पुलिस।
उत्तर-1. वकील-
2. मजिस्ट्रेट-
3. पुलिस-पुलिस शिकायत की गई एफ. आई. आर. से मामले की जाँच व कार्यवाही करती है। एफ. आई. आर. में मामले का विवरण, अपराधी का नाम, स्थान, समय, गवाहों के नाम आदि लिखे जाते हैं। इसी के आधार पर वह छानबीन करता है। पुलिस किसी को सजा नहीं दे सकती।

प्रश्न 6. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ( अ ) हमें न्यायालयों की आवश्यकता क्यों पड़ती है ? 
उत्तर - किसी भी प्रकार के विवाद से निपटने , अपराधिक जन्य मामलों एवं अनेक प्रकार से न्याय पाने के लिए हमें न्यायालयों की आवश्यकता होती है । 

( ब ) दीवानी मामलों और फौजदारी मामलों में क्या अंतर है ? 
उत्तर - दीवानी मामले - जमीन जायदाद के झगड़े या मजदूर मालिक के बीच पैसों के लेनदेन में जो विवाद होता है ऐसे मामले दीवानी मामले हैं । 
फौजदारी मामले - ऐसे मामले जिनसे समाज की शांति भंग होती है जैसे - चोरी , रिश्वत , डकैती , हत्या , मारपीट आदि फौजदारी मामले हैं । 

( स ) न्यायालय में बार - बार पेशियाँ क्यों होती हैं ?
उत्तर किसी भी अपराधिक मामले की जड़ तक पहुँचने के लिए तथा उचित फैसला लेने के लिए न्यायालय में बार - बार पेशियाँ होती हैं । 
 
सही विकल्प के प्रश्न-

1.यदि कोई थानेदार एफ.आई.आर. दर्ज नहीं करता तो क्या करना चाहिए-
अ.उस क्षेत्र के विधायक के पास जाना चाहिए
ब.रिर्पाट सीधे पुलिस अधीक्षक या मजिस्ट्रेट को डाक से भेजे।
स.उस क्षेत्र के कोर्ट में जाना चाहिए
द.राज्य में मुख्यमंत्री को पत्र भेजना चाहिए
उत्तर- ब.

2.काॅलेज की लडकी को कुछ लडकें ने अभद्र भाशा का प्रयोग कर परेशान किया वह लडकी किस कानुन के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करा सकती है-
अ.अपराधिक कानुन 
ब.दीवानी कानुन 
स.न्यायिक कानून 
द.वाणिज्यिक कानून
उत्तर- अ

3.पुलिस अपराधिक करने पर अनराधी को क्यों गिरफ्तारी करती है-
अ.सजा देने के लिए 
ब. थाने में बंद करने के लिए 
स.पूछताछ करने के लिए 
द.झगड़ा बंद करने के लिए
उत्तर-स.

4.न्याय के लिए अपील करने का सही क्रम है-
अ.जिला न्यायालय,उच्च न्यायालय,उच्चतम न्यायालय,राष्ट्रपति
ब.राष्ट्रपति,जिला न्यायालय,उच्च न्यायालय,उच्चतम न्यायालय
स.उच्च न्यायालय.जिला न्यायालय,उच्चतम न्यायालय,राष्ट्रपति 
द.उच्चतम न्यायालय,जिला न्यायालय,उच्च न्यायालय,राष्ट्रपति
उत्तर-अ.

5.गिरफ्तारी के बाद किसी व्यक्ति को न्यायालय में पेश किया जाता है-
अ.24 घटे के भीतर 
ब.एक सप्ताह में 
स.एक माह में 
द.कभी भी
उत्तर- अ.

6.फौजदारी मामले के अंतर्गत मामले दर्ज किए जाते है-
अ.मारपीट संबंधी 
ब.हत्या संबंधी 
स.चोरी रिष्वत संबंधी 
द.उपरोक्त सभी
उत्तर-अ

7.एफ.आई.आर.(F.I.R.) के अंतर्गत -
अ.किसी घटना की सूचना पुलिस को देनी होती है।
ब.किसी घटना की सूचना थाने में लिखित रूप् से दर्ज करानी होती है।
स.घटना से संबंधित व्यक्ति को पुलिस थाने में ले जाया जाता है।
द.घटना से संबंधित व्यक्ति से मारपीट की जाती है।
उत्तर-ब 

8.एफ.आई.आर के अंतर्गत सबसे पहले किसेसूचना दी जाती है?
अ.पुलिस 
ब.थानेदार 
स.जज 
द.वकील
उत्तर-ब

9.हमें न्यायालयों की आवश्यकता क्यों पडती है?
अ.सजा के लिए 
ब.न्याय के लिए 
स.गवाह के लिए 
द.अपराध के लिए
उत्तर-ब

10.पुलिस नियंत्रण कक्ष का फोन नबंर क्या है?
अ.108 
ब.102 
स.103 
द.100
उत्तर द

11.दीवानी मामलों के लिए कौन सा कोर्ट होता है?
अ.उच्च न्यायालय 
ब.सर्वोच्च न्यायालय 
स.सत्र न्यायालय 
द.जिला न्यायलय
उत्तर-द

12.फौजदारी मामले के लिए कौन सा न्यायालय होता है?
अ.सेशन कोर्ट 
ब.जिला केार्ट 
स.उच्च न्यायालय 
द.सर्वाेच्च न्यायालय
उत्तर-अ

13.मुजरिम और गवाह को कौन से न्यायालय में बुलाने की आवष्यकता नहीं होती?
अ.सत्र न्यायालय 
ब.जिला न्यायालय 
स.उच्च न्यायालय 
द.सर्वोच्च न्यायालय
उत्तर-स

14.राज्य का सबसे बडा न्यायालय कौन सा होता है?
अ.सत्र न्यायालय 
ब.जिला न्यायालय 
स.सर्वाेच्च न्यायालय 
द.उच्च न्यायालय 
उत्तर-द

15.उच्च न्यायालय कहाॅ स्थित है?
अ.दिल्ली 
ब.बिलासपुर 
स.रायपुर 
द.दुर्ग
उत्तर-ब

16.एफ.आई.आर.का पूर्ण नाम हिंदी में क्या है?
अ.प्रथम सूचना रिपोर्ट 
ब.द्वितीय सूचना रिपोर्ट 
स.तृतीय सूचना रिपोर्ट 
द.चतुर्थ सूचना रिपोर्ट 
उत्तर-अ



No comments:

Post a Comment

हमर बानी,तुंहर गोठ

छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज़ 17 वर्ष बालक - बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप अगरतला , त्रिपुरा के लिए रवाना

 छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज़ 17 वर्ष बालक - बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप अगरतला , त्रिपुरा के लिए रवाना  लोरमी - 69 वी राष्ट्रीय शालेय शतर...