भूमि, मृदा, जल, प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन संसाधन
स्मरणीय बिन्दु
★सैकड़ों वर्षों में एक सेंटीमीटर मृदा तैयार होती है।
★वर्षा का जल छत पर एकत्र कर जल संग्रहण कर सकते हैं।
★पुन: चक्रण विधि से जल बचाया जा सकता है।
★औसतन दो घंटे की वर्षा का एक दौर 8000 लीटर जल बचाने के लिए काफी है।
★ पशुओं पर औषधियों के प्रयोग को प्रतिबंधित करना चाहिये।
महत्वपूर्ण परिभाषिक शब्द
1. मृदा-भू-पृष्ठ के ऊपर जो दानेदार कणों की पतली परत है उसे मृदा कहते हैं।
2. भू-स्खलन-चट्टान, मलबा का ढाल से नीचे की ओर खिसकना भू-स्खलन कहलाता है।
3. अपक्षय-तापमान परिवर्तन, तुषार क्रिया, पौधे, प्राणियों, मानव की अनवरत क्रियाओं से चट्टानों का टूटना अपक्षय है।
4. जलग्रह-पृथ्वी का 75% से अधिक भाग जल से ढंका है इसलिये पृथ्वी जल ग्रह है।
5. जलचक्र-विभिन्न प्रक्रियाओं द्वारा जल का महासागरों से वायुमंडल में, फिर भूमि और पुन: महासागरों में पहुँचना जलचक्र कहलाता है।
6. जैवमंडल-स्थल मंडल, जलमंडल और वायुमंडल के बीच वह संकरी पट्टी जिसमें वनस्पति और जीवजन्तु पाये जाते हैं उसे जैव-मंडल कहते हैं।
7. पारितंत्र-जैवमंडल के जीवों में एक दूसरे से परस्पर संबंध और निर्भरता को पारितंत्र कहा जाता है।
8. जैवमंडल निचय-वैश्विक नेटवर्क द्वारा जुड़े रक्षित वनों की वह श्रृंखला जिसे संरक्षण और विकास के बीच संबंध को प्रदर्शित करने के लिये बनाया गया है वह जैवमंडल निचय है।
9. भू-निम्नीकरण-भूआवरण की गुणवत्ता में कमी आना भू-निम्नीकरण कहलाता है।
10. वर्षा जल संग्रहण-घर के छत से वर्षा के जल को एकत्र कर फिर उपयोग में लाना वर्षा जल संग्रहण कहलाता है।
11. वनारोपण-वनों को लगाना वनारोपण कहलाता है।
12. सदाहरित वन-जिन वनों के वृक्ष किसी विशेष ऋतु में अपनी पत्तियाँ एक साथ नहीं गिराते वे सदाहरित या सदाबहार वन कहलाते हैं।
13. पर्णपाती वन-ऐसे वन जिनकी पत्तियाँ एक विशेष मौसम में गिर जाती हैं वे पर्णपाती वन कहलाते हैं।
14. राष्ट्रीय उद्यान-वर्तमान और भविष्य की पीढ़ी के लिये एक या एक से अधिक पारितंत्रों और प्राकृतिक क्षेत्र की रक्षा करने वाले वनों को राष्ट्रीय उद्यान कहते हैं।
15. संरक्षण-संसाधनों के विनाश को रोकना, उन्हें बचाना संरक्षण कहलाता है।
16. निजी भूमि-जिस पर एक परिवार या कुटुम्ब का अधिकार हो वह निजी भूमि कहलाती है।
17. सामुदायिक भूमि-जिस पर किसी समुदाय या समाज विशेष का अधिकार हो वह सामुदायिक भूमि कहलाती है।
18. वेदिका फार्म-पहाड़ी क्षेत्रों में ढालों को बीच-बीच में समतल कर कृषि कार्य करना वेदिका फार्म कहलाता है।
19. समोच्च रेखीय जुताई-समोच्च रेखाओं के अनुकूल धरातल को जोतना समोच्च रेखीय जुताई है।
20. बीच फसल उगाना-मृदा अपरदन को रोकने के लिये खेतों के बीच फसलों को कतार से उगाना बीच फसल उगाना है।
21.रक्षक मेखला-वृक्षों को कतार में लगाना रक्षक मेखला है।
अभ्यास
प्रशन 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
1. मृदा निर्माण के लिए उत्तरदाई दो मुख्य जलवायु कारक कौन से हैं?
उत्तर- मृदा निर्माण के लिए उत्तरदाई दो मुख्य जलवायु कारक हैं- (अ) तापमान (ब) वर्षण।
2. भूमि निम्नीकरण के कोई दो कारण लिखिए-
उत्तर-भूमि निम्नीकरण के दो कारण हैं-
1. आज की कृषि पद्धति
2. निर्माण संबंधी गतिविधियों में वृद्धि।
3. भूमि को महत्वपूर्ण संसाधन क्यों माना जाता है?
उत्तर- भूमि पर मनुष्य स्वयं निवास करता, अन्न उगाता है, जंगल लगाता है। भूमि से, जल, शक्ति के साधन प्राप्त करता है। भूमि पर सड़के बनाकर यातायात व परिवहन का कार्य करता है इसलिए भूमि को महत्वपूर्ण संसाधन माना जाता है।
4. किन्ही दो सोपान ओं के नाम बताइए जिन्हें सरकार ने पौधे एवं प्राणियों के संरक्षण के लिए आरंभ किया है?
उत्तर- सरकार ने पौधे एवं प्राणियों के संरक्षण के लिए आरंभ किया है
1. सामाजिक एवं सामुदायिक स्तर पर वन महोत्सव को प्रोत्साहन देना।
2. प्राणियों और पक्षियों की कई जातियों का व्यापार करने को प्रतिबंधित करना।
5. जल संरक्षण के 3 तरीके बताइए।
उत्तर- जल संरक्षण के तीन तरीके-
1. धरातल पर वनस्पति के आवरण को बढ़ाना।
2. फव्वारा सिंचाई से जल संरक्षित करना।
3. वर्षा के जल संभरण तकनीको बढ़ावा देना।
प्रशन-3 निम्नलिखित का मिलान कीजिए-
(1) भूमि उपयोग
उत्तर- (ग) भूमि का उत्पादनकारी उपयोग।
(2) हूमस
उत्तर- (घ) ऊपरी मृदा पर निक्षेपित जैव पदार्थ ।
(3) चट्टान बांध
उत्तर- (क) मृदा अपरदन को रोकने
(4) जैव मंडल
उत्तर- स्थल मंडल, जलमंडल और वायुमंडल के बीच जुड़ा एक संकरा क्षेत्र।
4. निम्नलिखित कथनों में से सत्य अथवा असत्य बताइए। यदि सत्य है तो उसके कारण लिखिए-
(क) भारत में गंगा, ब्रह्मापुत्र का मैदान अधिक आबाद प्रदेश हैं।
उत्तर- (क) सत्य, कारण- यहां की मृदा उपजाऊ हैं। जल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। मैदानी भाग होने के कारण यातायात के साधन विकसित हैं।
(ख) भारत में प्रति व्यक्ति जल की उपलब्धता कम हो रही है।
उत्तर- (ख) सत्य, कारण- जनसंख्या के लगातार बढ़ने और जल से अधिक उपयोग के कारण यह हो रहा है।
(ग) तटीय क्षेत्रों में पवन की गति को रोकने के लिए वृक्ष कतार में लगाए जाते हैं जिसे बीज की सफल उगाना कहते हैं।
उत्तर-(ग) सत्य ,कारण- पवन की गति कम होने से मृदा अपरदन कम होता है।
(घ) मानवीय हस्तक्षेप और जलवायु परिवर्तन पारितंत्र को व्यवस्थित रख सकते हैं।
उत्तर- (घ) असत्य।
सही विकल्प के प्रश्न-
1. निम्नलिखित में से कौन सा कारक मृदा निर्माण का नहीं है-
(क) समय
(ख) मृदा का गठन
(ख) जैव पदार्थ।
( घ) सभी
उत्तर- (ख) मृदा का गठन।
2. निम्नलिखित में से कौन सी विधि तीव्र डालो पर मृदा अपरदन को रोकने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त-
(क) रक्षक मेखला।
(ख) मलचिंग।
(ग) वेदिका कृषि।
(घ) सभी
उत्तर ग
3. निम्नलिखित में से कौन सा प्राकृति के संरक्षण अनुकूल नहीं है-
(क) बल्ब को बंद कर देना चाहिए जब आवश्यकता ना हो।
(ख) नल को उपयोग के बाद तुरंत बंद कर देना चाहिए।
(ग) खरीदारी के बाद पाली पैक को नष्ट कर देना चाहिए।
(घ) सभी
उत्तर-(ग)
1. वेदिका फार्म बनाए जाते हैं
1. पहाड़ी ढ़ाल पर
2. तटीय प्रदेशों में
3.चौड़े समतल ढाल पर
4. सभी
उत्तर- 3
2. वन में कौन सा सांप है
1. कोबरा
2. करैत
3. पीरपीटटी
4. अजगर
उत्तर-4
3. मृदा निर्माण कारक है
1. समय
2. मृदा का गठन
3. जैव पदार्थ
4. सभी
उत्तर 4
4. किस राष्ट्रीय उद्यान की चर्चा की गई है
1. काजीरंगा
2. कान्हा किसली
3. इंदिरा गांधी
4. सभी
उत्तर 1
5. वनों के विलुप्त होने के परिणाम है
1. भूमंडलीय तापमान में वृद्धि
2. वर्षा में वृद्धि
3. भूमिगत जल स्तर बढ़ना
4. नदियों में बाढ़ का कम होना
6. राष्ट्रीय उद्यान में अभ्यारण क्यों बनाए जाते हैं
1. प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीव को सुरक्षित रखने के लिए
2. देश में राष्ट्रीय एकता का भावना स्थापित करने के लिए
3. देश की जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए
4. देश की बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए
उत्तर 1
7. भारत में सबसे अधिक 57 प्रतिशत समतल भूमि है इसका मुख्य कारण है
1. उपजाऊ भूमि
2. जनसंख्या की कमी
3. फसलों का समर्थन मूल्य अधिक होना
4. बैंकों से किसानों को ऋण की सुविधा प्राप्त करना
उत्तर-1
8. शुष्क प्रदेशों में कटिली वनस्पतियों पाए जाने का मुख्य कारण है
1. वर्षा की कमी
2. स्थान की कमी
3. दोमट मिट्टी
4. कम जनसंख्या
उत्तर 1
09. तीव्र ढालो पर मृदा अपरदन को रोकने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विधि है
1. रक्षक मेखला
2. मल्चिंग
3. वेदिका फार्म
4. समोच्च रेखीय जुदाई
उत्तर 3
10. भूस्खलन कहां होता है
1. पर्वतीय क्षेत्रों में
2. नदिया घाटी में
3. मैदानी क्षेत्रों में
4. रेगिस्तानी क्षेत्रों में
उत्तर 1
11. 'मल्च बनाना' मृदा संरक्षण की विधि है इस विधि से
1. जल का विकास होता है
2. खरपतवार उगते हैं
3. ह्यूमस का नाश होता है
4. मृदा की आद्रता रुकी होती है
उत्तर 4
12. "वाटर हार्वेस्टिंग" की जाती है
1. जल संरक्षण के लिए
2. बाग बनाने के लिए
3. कृषि के लिए
4. वन संरक्षण के लिए
उत्तर 1
13.ह्यूमस कहते हैं
1. चट्टानी चूर्ण को
2. मिट्टी के महीन कण को।
3. चट्टानों से प्राप्त खनिज को
4. मिट्टी से पाए जाने वाले जैव पदार्थ को
उत्तर- 4
14. विश्व में सबसे कम भूमि का उपयोग किया जाता है
1. फसल भूमि
2. चारागाह
3. वन
4. अन्य उपयोग
उत्तर 1
15. सीमित खनिज भंडार हैं
1. पेट्रोल
2. एल्यूमीनियम
3. सोना
4. हीरा
उत्तर 1
16. बायोगैस का उपयोग किया जाता है
1. कल कारखाने चलाने में
2. खाना बनाने में
3. ज्वारीय ऊर्जा उत्पन्न करने में
4. डेल्टा क्षेत्रों में
उत्तर 2
17. एक तालाब में स्वच्छ जल है। निम्नलिखित में से कौन-सी गतिविधि जल को सबसे कम प्रदूषित करेगी।
1. तलाब में कपड़े धोना
2. तलाब में जानवरों को नहलाना
3. तालाब में कचरा फेंकना
4. तलाब में तैरना
उत्तर-तालाब में तैरना
18. कौन सा कथन सही है?
1. मृदा अजैव
2. वनस्पति अजैव
3. चट्टान
4. जीव जंतु जैव
उत्तर-जीव जंतु जैव
19. समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन होते हैं-
1. मात्रा में असीमित
2. अत्यधिक दुर्बल
3. मात्र में सीमित
4. सतत पोषणीय
उत्तर- 3 मात्रा में सीमित
20. षंषाक वायु प्रदूषण कम करने में योगदान करना चाहता है वह अपने विद्यालय जाने के लिए किस वाहन का उपयोग करेगा-
1. कार
2. स्कूल बस
3. रिक्शा
4. स्कूटर
उत्तर-रिक्शा







.jpg)















No comments:
Post a Comment