नागरिक 06 कर
1D 2A 3 B 4A 5B 6C 7A 8A 9D 10B 11C 12B 13 B 14 C 15 B 16 D 17B 18C
याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें
★सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाओं के उपभोग के लिए हम जो राशि ( शुल्क ) देते हैं , उसे कर या टैक्स कहते हैं ।
★ सभी के उपयोग के लिए सरकार द्वारा निर्मित सुविधाएँ सार्वजनिक सुविधाएँ कहलाती हैं ।
★ सरकार की आय की प्राप्ति 'कर ' से होती है ।
★आय - व्यय के लेखा - जोखा को बजट कहा जाता है ।
★करों के प्रकार- ( 1 ) वस्तुओं पर कर- (अ) उत्पादन कर ( ब ) बिक्री कर ( स ) सीमा शुल्क ( 2 ) आय व सम्पत्ति पर कर । ★वस्तुओं के बनाने पर लगा शुल्क उत्पादन शुल्क कहलाता है ।
★ वस्तुओं के विक्रय ( खरीदने - बेचने ) पर लगा शुल्क बिक्री कर है ।
★M.R.P का अर्थ - अधिकतम खुदरा मूल्य है।
★वस्तुओं को विदेश भेजने पर लगा शुल्क सीमा शुल्क कहा जाता है ।
★सरकार द्वारा निर्धारित आय से अधिक आय प्राप्त करने वालों से लिया जाने वाला शुल्क आयकर ( Income Tax ) कहा जाता है ।
★ जमीन व मकानों पर लगाया गया शुल्क सम्पत्ति कर कहा जाता है ।
★ सम्पत्ति कर स्थानीय निकायों ( नगर पालिका , निगम ) के द्वारा लिया जाता है ।
★सरकार कर से प्राप्त राशि का उपयोग विकास के कार्यों में करती है ।
अभ्यास प्रश्न
प्रश्न 1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
( 1 ) सरकार को .......से धन प्राप्त होता है।
( 2 ) आय - व्यय का लेखा - जोखा .... कहलाता है ।
( 3 ) ........... और ........... करों के प्रकार हैं ।
( 4 ) टैक्स लगने पर सामानों की कीमत ..... जाती है ।
उत्तर- ( 1 ) कर , ( 2 ) बजट , ( 3 ) प्रत्यक्ष , अप्रत्यक्ष , ( 4 ) बढ़ ।
प्रश्न 2. प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(1) कर क्या है ? समझाइये।
सरकार द्वारा विभिन्न सुविधाओं के लिए जो शुल्क
लिया जाता है, उसे टैक्स या कर कहते हैं।
(2) कर (टैक्स) क्यों लगाया जाता है ?
उत्तर-सरकार जिन साधनों को जनता के उपयोग के लिए उपलब्ध कराती है, उसके निर्माण में आए खर्च व भविष्य में रख-
रखाव के लिए कर लगाती है। कर, सरकार की आय का मुख्य स्रोत है। कर से प्राप्त धन का उपयोग सरकार अन्य सुविधाएँ
उपलब्ध कराने तथा देश के विकास कार्यों में करती है। अत: कर लगाया जाना आवश्यक है।
प्रश्न (3) वस्तुओं एवं सेवाओं पर लगने वाले कर और आय कर में तुलना कीजिये-
उत्तर - वस्तुओं एवं सेवाओं पर लगने वाले कर और आयकर में तुलना कीजिये।
1 . वस्तुओं एवं सेवाओं के उत्पादन व विक्रय पर लगने वाले कर हैं ।
2 . वस्तुओं पर कर सामान्य उपभोक्ताओं को भी चुकाना पड़ता है ।
3 . इस कर का भुगतान परोक्ष व प्रत्यक्ष दोनों रूपों में होता है जैसे - मनोरंजन कर । 4.वस्तुओं एवं सेवाओं पर लगे कर का प्रभाव उपभोक्ता वर्ग पर ज्यादा पड़ता है ।
आयकर- 1निर्धारित आय से अधिक आय पर लगने वाला कर है।
2 निर्धारित आय से अधिक आय वाले व्यक्ति समूह को भी वस्तु पर लगे कर चुकाना होता है।
3 इस कर का भुगतान प्रत्यक्ष रूप से करता है।
4 इस कर का प्रभाव उत्पादक वर्ग पर ज्यादा पड़ता है।
प्रश्न 4. संरकार द्वारा कृषि के उत्पादन पर कर लगा देना उचित है या अनुचित ? अपने विचार लिखिए ।
उत्तर - मेरी दृष्टि में सरकार द्वारा कृषि के उत्पादन पर कर लगाना सर्वथा अनुचित है , क्योंकि भारतीय कृषि अभी भी बहुत पिछड़ी हुई है । विकसित देशों की तुलना में हमारे यहाँ की कृषि पिछड़ी है , उत्पादन भी कम होता है । भारतीय किसान बहुत छोटे जोत वाले हैं उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है वे कर्ज लेकर कृषि करते हैं और ऐसी स्थिति में यदि उनसे उत्पादन कर लिया जाय तो उनके लिए कृषि करना मुश्किल हो जायेगा ।
प्रश्न 5. मूल्य संवर्धन को समझाइए ।
उत्तर - किसी भी वस्तु को उपभोक्ता तक पहुँचाने के लिए विभिन्न चरणों से गुजरना पड़ता है और प्रत्येक चरण में उस वस्तु के मूल्य में वृद्धि होती है । मूल्य में की गई यह वृद्धि मूल्य संवर्धन कहलाता है ।
प्रश्न 6. जी . एस . टी . को समझाइए । उत्तर - जी.एस.टी . ( वस्तु एवं सेवा कर ) -यह एक अप्रत्यक्षकर है जो वस्तु एवं सेवा दोनों पर लागू होता है। जिससे पूरे भारत
में 1 जुलाई 2017 से एकसमान वस्तु एवं सेवा कर (जी. एस.टी.) व्यवस्था लागू हो गई है अर्थात् पूरे देश में किसी भी वस्तु
की कीमत एक समान होगी। उनके करों में अंतर नहीं होगा।
प्रश्न 7. बजट बनाएँ-आपके पिताजी की आय 5000 रुपए मासिक है तो आप भोजन, आवास, कपड़ा, शिक्षा एवं
अन्य खर्च पर मासिक बजट बनाइए।
उत्तर-छात्र स्वयं करें।































No comments:
Post a Comment