Sunday, November 23, 2025

छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज़ 17 वर्ष बालक - बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप अगरतला , त्रिपुरा के लिए रवाना

 छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज़ 17 वर्ष बालक - बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप अगरतला , त्रिपुरा के लिए रवाना 



लोरमी - 69 वी राष्ट्रीय शालेय शतरंज़ 17 वर्ष बालक - बालिका चैंपियनशिप 2025 का आयोजन नेताजी सुभाष रीजनल कोचिंग सेंटर , अगरतला , त्रिपुरा  में 27 नवम्बर से 30 नवम्बर  2025 तक आयोजित है ।छत्तीसगढ़ दल का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल दाऊपारा मुंगेली में 21 नवम्बर से 23 नवम्बर 2025 तक आयोजित था । छत्तीसगढ़  राज्य टीम में बालक 17 वर्ष में दिव्य कुमार साहू  - बिलासपुर संभाग , भुवनेश्वर सिंह ठाकुर -बिलासपुर  संभाग , सोहम विश्वास  - बस्तर संभाग ,अमन सिंह - सरगुजा संभाग , गगन साहू  - दुर्ग संभाग एवम बालिका 17 वर्ष वर्ग में इशिका साहू बिलासपुर संभाग , विनिता कैवर्त -बिलासपुर  संभाग , दीपाली राजपूत -दुर्ग संभाग ,फरहीन खान -सरगुजा , मिताली राजपूत - दुर्ग संभाग  है । छत्तीसगढ़ दल के दल प्रबंधक एवम प्रशिक्षक सुबोध कुमार सिंह एवम बालिका मैनेजर सीमा । छत्तीसगढ़ दल आज शाम 4.30 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन से अगरतला , त्रिपुरा  के लिए रवाना हुए । छत्तीसगढ़ टीम के रवाना होने पर छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनय रायपुर के सहायक संचालक क्रीड़ा श्री संजय शुक्ला , मुंगेली जिला शिक्षा अधिकारी श्री एल. पी.डाहीरे , सहायक क्रीड़ा अधिकारी श्री विजय वर्मा , वरिष्ठ खेल अधिकारी श्री संजय पॉल ,जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा ठाकुर ,नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा ,उपाध्यक्ष श्री ए. के. जायसवाल ,श्री विक्रम सिंह ठाकुर , श्री गुरमीत सलूजा, श्री विनय साहू , श्री रवि शर्मा ,  लोरमी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती मनीषा पाटले , श्री आशिष मिश्रा , श्री सूर्यकान्त शर्मा , श्री अरविंद पांडेय ,श्री युगल राजपूत , श्री मुकेश सिंह राठौर , श्री ओमप्रकाश वन्दे जी ने बधाईया एवम ढेरों शुभकामनाएं दी व राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किए ।



हमर बानी,तुंहर गोठ

छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज़ 17 वर्ष बालक - बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप अगरतला , त्रिपुरा के लिए रवाना

 छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज़ 17 वर्ष बालक - बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप अगरतला , त्रिपुरा के लिए रवाना  लोरमी - 69 वी राष्ट्रीय शालेय शतर...