Saturday, September 11, 2021

पाठ 7 रात का मेहमान(7 वी हिंदी)



रात का मेहमान





   संकलित

शब्दार्थ-

इनाम = पुरुस्कार
गुप्तचर-= जासूस ,भेदिया।
क्रांतिकारी = किसी बदलाव की कोशिश करना।
फरार= भाग जाना।
गौर= एक टक देखना या ध्यान से देखना।
मुठभेड़= दोनों पक्ष में जमकर लड़ाई।
आंदोलन  =आंदोलन।
छिन्न–भिन्न =बिखर जाना।
वर्दीधारी।  =पुलिस कपड़ा।
सदेलीघास =सफेद,वेश–भूषा।
अटैची    =सुर, केट।
सैकरी    = तंगे, पतली।
सहसा    =हिम्मत।
थपकिया = आशीर्वाद देना।
कुंडी।     = सकरी।
जनानी   =औरतो  की।
तौलिया  =गमछा।
आवेश  =जोश।
कुलीन  =अच्छे परिवार का।
मुठभेड़ =ठक्कर।
समाधि = शव को मिट्टी में गाड़ना।
नासिब   =किस्मत।
आजन्म  =जीवन भर।
मुखबिर   = सूचना देने वाला।
फंदा     = गाथा न बांधना।
फरार       =लापता  या भागा हुआ व्यक्ति।

सारांश- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व बलिदान कर देने वाले अमर क्रांतिकारियों में चंद्रशेखर आजाद एक ऐसे देश भक्त थे ,जिनकी रग-रग में अपने देश एवं देशवासियों के प्रति प्रेम कूट-कूट कर भरा था दूसरी ओर उसके ह्रदय में करुणा और दया की मानवीय भावना भी प्रबल थी। आजाद के चरित्र यकीन दोनों पक्षों की झलक इस पाठ में दिखाई गई है।

प्रश्न 1. चंद्रशेखर आजाद के बारे में आप क्या जानते  है?
उत्तर:– क्रांतिकारी चंद्रशेखर 'आजाद' का जन्म मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के भाभरा नामक गांव में हुआ था ।चंद्रशेखर की प्रारभिक शिक्षा भाभरा में हुई और आगे की शिक्षा के लिए वे (बनारस) वाराणसी गए। वहा वे स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने लगे ।चंद्रशेखर आजाद भारतीय संग्राम में अपना सर्वस्व बलिदान कर देने वाले अमर क्रांतिकारी थे अंग्रेजो की नाक मे दम कर देने वाली इस अमर शहीद को कोई पकड़ नहीं सकी थी।

प्रश्न2. क्रांतिकारियों ने 9 अगस्त 1925 की रात क्या किया ?
उत्तर:– क्रांतिकारियों ने 9 अगस्त की रात लखनऊ के निकट काकोरी में पहला धमाका किया और सरकारी खजाना लूट लिया।इसे घटना से ब्रिटिश सरकार काँप उठी।

प्रश्न3. पुलिस को चमका देने के लिए आजाद ने क्या किया?
उत्तर:– पुलिस को चमका देने के लिए आजाद बहादुर के वेश में बाहर निकाल गए और बीच में उतर पड़े थे।

प्रश्न4. बुजुर्ग स्त्री के पूछे जाने पर आजाद ने अपना क्या अपराध बताया क्या आपकी नजर में वो अपराध था?
उत्तर:– बुजुर्ग स्त्री के पूछे जाने पर आजाद ने अपना अपराध देशभक्ति बताया और बोले की मैं किसी भारतीय को रोटी , कपड़ा और मकान के लिए दर–दर भटकते  नही देख सकता ।अंग्रेजी शासन अब सहन नहीं होता भारत मां के पैरो में पड़ी बेड़ियों का संकल्प लिया है मैने । बस, यही अपराध हैं मेरा । हमारी नजर में वो अपराध नही था।

प्रश्न5. मजिस्ट्रेट द्वारा पूछने पर चन्द्रशेखर आजाद ने अपना क्या परिचय दिया?
उत्तर:– मजिस्ट्रेट ने चंद्रशेखर आजाद से पूछा " तुम्हारा क्या नाम है ? चंद्रशेखर बोले , "आजाद" तुम्हारे पिता जी का क्या नाम है ? स्वतंत्र । तुम्हारा निवास कहा है ? "जेल खाना।" मजिस्ट्रेट द्वारा पूछने पर चन्द्रशेखर आजाद ने इसे प्रकार अपना परिचय दिया।

प्रश्न6.आजाद का अपराध जानने के बाद वृद्ध स्त्री के मन में आजाद के प्रति क्या भाव उत्पन्न हुए?
उत्तर:– आजाद का अपराध जानने के बाद वृद्ध स्त्री के मन में यह भाव आता है की "धन्य है तुम्हारा संकल्प ।धन्य है वह माँ जिसकी कोख में ऐसा लाल जन्मा। तुम्हारे दर्शन पाकर मैं धन्य हुई।"

पाठ से आगे-

प्रश्न 1 अगर बुढ़िया चंद्रशेखर आजाद के बारे में पुलिस को सूचना दे देती तो क्या होता ? चंद्रशेखर आजाद उस समय क्या करते हैं?
उत्तर 1 बुढ़िया आजाद के बारे में पुलिस को सूचना दे ही नहीं सकती थी क्योंकि वह मात्र कल्पना की नहीं अपितु भारत माता की प्रतिरूप थी । फिर एक माँ अपने बेटे से दगा कैसे कर सकती थी। मान लिया जाए दुर्भाग्य से ऐसा हो भी जाता तो आजाद रहने वाले 'आजाद' को पुलिस पकड़ नहीं पाती । वह उन सबको मुँह तोड़ जवाब देते ।

प्रश्न 2 यदि चंद्रशेखर की जगह आप होते/ होती तो रुपयों से भरे ब्रीफकेस का क्या करते और क्यों ?
उत्तर2 यदि चंद्रशेखर की जगह हम भी होते तो वही करते हुए  जो उन्होंने किया । हमारी संस्कृति ,प्रेम ,सहिष्णुता, मानवता एवं सहायता की समुच्चय है ।यह हमारे रग - रग में भरा है । हम भी रुपयों से भरे ब्रीफकेस को उस विधवा माँ को अवश्य दे देते। जिसकी बेटी की शादी रुपयों के लिए सम्पन्न नहीं हो पा रही थी।

प्रश्न 3  'शाबाश! संस्कृत पढ़ती हो तभी आधे पेट रहती हो' आजाद द्वारा ऐसा कहे जाने के पीछे क्या कारण आपको लगते हैं?
उत्तर 3 ' शाबाश ! संस्कृत पढ़ती हो तो भी तो आधे पेट रहती हो' आजाद ने  इसलिए ऐसा कहा क्योंकि उस समय हमारा देश गुलाम था जहां देश भक्तों को भरपेट भोजन नसीब नहीं होता था ।यहां संस्कृत पढ़ने से तात्पर्य मातृभूमि, मातृभाषा के प्रति देश प्रेम की दर्शाता है। गुलाम देश में देवभाषा अर्थात अपनी भाषा का सम्मान वह भी आधे पेट रहकर।

प्रश्न 4 आजाद एज- एक पराठे के दो-दो कौर बनाकर खा रहे थे । आपको जब हमें जब जोरों की भूख लगती है ,तो क्या -क्या करते है?
उत्तर 4 आजाद एक एक पराठे की 2-2 कौर बनाकर खा रहे थे । हमें जब जोरो की भूख लगती है तो हम अपनी मां से कुछ भी खाने को मांगते हैं और जल्दी जल्दी हम भी अपनी भूख मिटाते हैं ।

भाषा से

प्रश्न 1 "बिटिया की घर है।घर में कोई मर्द तो है ही नहीं "स्त्री ने कहा।
उत्तर  पुलिस को चकमा देने की इरादे से  'आजाद' बीच में ही उतर पड़े थे।
उपर्युक्त दोनों वाक्यो इकहरे और दूहरे उदाहरण चिन्ह('  ' एव "  ") का प्रयोग हुआ है बुजुर्ग स्त्री की बात को ज्यो का त्यों प्रस्तुत करते हुए दुहरे उद्धरण चिन्ह का प्रयोग हुआ है वही आजाद उपनाम के लिये इकहरा उद्धरण चिन्ह प्रयोग हुआ है।
अर्थात किसी के द्वारा कहे गए कथन किसी महापुरुष की बात को यथावत प्रस्तुत करने पर दूहरे है उद्धरण चिन्ह  का प्रयोग होता है वही की संज्ञा ,नाम अथवा उपनाम के लिए इकहरे उद्धरण चिन्ह का प्रयोग होता है। पाठ में उपर्युक्त   दोनों प्रकार के प्रयुक्त  चिन्ह को पहचान कर रेखांकित कीजिये।
उत्तर "मुझे जीवित पकड़ना संभव है"
" कौन"
" बहुत भीग गया हूँ।बारिश थमने तक शरण चाहता हूं ।"
"बिटिया की घर में कोई मर्द तो है ही नहीं "
"अंदर आ जाओ बेटा "
"क्या नाम है तुम्हारा "
"जीवन में कभी झूठ तो बोला नहीं ,और सच बोलने की समय अच्छा नहीं है"
" क्यों ? सच बोलने में क्या डर है? जो भी हो ,सच कहो ।"चंद्रशेखर आजाद"। ' आजाद ' ने कहा

प्रश्न 2पाठ में प्रयुक्त हुए उर्दू भाषा के निम्नलिखित शब्दों के लिए हिंदी के सामान अर्थ वाले शब्दों को ढूंढकर लिखिए
उत्तर  
   उर्दू         -       हिंदी शब्द
सजा         -         दंड।
आवाज    -       पुकार।
शामिल   - सम्मिलित।
दरवाजे    -   किवाड़।
नजर -     देखना।
दरवाजे    - किवाड़।
नजर - देखना।
फरार- भागना।
लिबास- पोशाक, पहनावा।
खून- रक्त,लहू।
जोश- उत्साह।
रफ्तार- गति।





 




















सही विकल्प के प्रश्न-
1’’भूख में ऐसा ही होता है ’’ इस वाक्य के अंत में चिन्ह आएगा -
अ.अल्पविराम का
ब.पूर्ण विराम
स.अर्थविराम
द.उद्धहरण
उत्तर द.उद्धहरण

2 सही वर्तनी वाला शब्द है -
अ.पुलिस
ब.मासीक
स.चुड़िया
द.आषीर्वाद
द.आषीर्वाद

3 मेहमान शब्द का अर्थ हैं-
अ.अतिथि
ब.तिथि
स.जन्मतिथि
द.पुण्यतिथि
उत्तर अ.अतिथि

4 ’जिसके पति का  स्वर्गवास हो गया हो -
अ.सधवा
ब.विधवा
स.बंधुवा
द.विधाता
उत्तर ब.विधवा

5 इनमें से एक क्रांतिकारी नहीेेेेेें हैं-
अ. वीर सावरकर
ब. वीरनारायण सिंह
स. चन्द्रशेखर आजाद
द. तुलसीदास
उत्तर द. तुलसीदास

6 रात का मेहमान के लेखक कौन है -     
अ.संकलित
ब. लेखकमंडल
स.वीरनारायण
द.कोई नहीं     
उत्तर अ.संकलित

7 क्रांतिकारी ने पहला धमाका किया-
अ.9अगस्त1925
ब.9अगस्त1938
स.9अगस्त1945
द.कोई नहीं
उत्तर अ.9अगस्त1925

8चंद्रशेखर आजाद के पिता  का क्या नाम है -
अ. आजाद
ब. सीताराम तिवारी
स.स्वतंत्र
द. ये सभी
उत्तर ब

9 ताॅता बॅधा क्या है -
अ. आत्मकथा
ब. चरित्र
स. मुहावरा
द.कहावत
उत्तर स. मुहावरा

10 सत्ता का मायने होगा-
अ.शासन
ब.टक्कर
स. ये दोनो
द. कोई नहीं
उत्तर-अ.शासन

11जोश का मायने होगा -
अ.ताकत
ब. बलशाली
स. ये दोनो
द. ताकतवार
उत्तर अ.ताकत

12तिल का ताड़ बनाना क्या हैं-
अ.कहानी
ब.चरित्र
स.ये दोनेा
द.इनमें से कोई नहीं
उतर द.इनमें से कोई नहीं

13 रात का मेहमान कौन सा विधा है -
अ.निबंध
ब.कहानी
स.चरित्र
द.नाटक
उत्तर स.चरित्र

14कांतिकारियो ने किसके निकट पहला धमाका किया-
अ.लखनऊ के निकट
ब.रायपुर के निकट
स.लालपुर के निकट
द.सभी
उत्तर अ.लखनऊ के निकट

15 चंद्रशेखर आजाद का निवास स्थान है?
अ. लोरमी
ब. जेलखाना
स. पुलिस स्टेशन
द. कोई नहीं
उत्तर ब. जेलखाना


No comments:

Post a Comment

हमर बानी,तुंहर गोठ

छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज़ 17 वर्ष बालक - बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप अगरतला , त्रिपुरा के लिए रवाना

 छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज़ 17 वर्ष बालक - बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप अगरतला , त्रिपुरा के लिए रवाना  लोरमी - 69 वी राष्ट्रीय शालेय शतर...