*संस्कृत सबसे समृद्ध भाषा- राम बाबू मिश्रा*
इमेज को टच करे और देखे शानदार प्रह्न
*योगेश कुमार साहू बने विजेता पिछले बार रहे थे दूसरे
कोरोनाफाइटर टीम लोरमी के द्वारा संस्कृत विषय परऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके
मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती बिना गौतम विकास खंड शिक्षा अधिकारी कुआकोंडा दंतेवाड़ा शामिल हुए । प्रतियोगिता के स्पांसर सुनीता भानु सिन्द्राम शिक्षक /प्रधान पाठक डिंडौरी ने अपने पुत्र व्योमकेश सिन्द्राम के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों के उत्साह वर्धन के लिए प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालो को क्रमशः 1000 रु , 701रु एवं 501रु का पुरस्कार दिया । कार्यक्रम के मुख्यतिथि श्रीमती बिना गौतम कार्यक्रम में शामिल होकर काफी खुश दिखी एवं बच्चों को संस्कृत विषय पर अपना पकड़ बनाये रखने हेतु प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि श्री एस एल सौरी ने शानदार कार्यक्रम के लिए लोरमी विकासखंड की सराहना की एवं उन्होंने कहा कि बच्चों को ऑनलाइन के माध्यम से अपने पढ़ाई को जारी रखनी चाहिए। ।आज के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विशेष आमंत्रित अतिथी राम बाबू मिश्रा जी व्याख्याता संस्कृत का सम्बोधन रहा उन्होंने पूरा संबोधन संस्कृत भाषा मे ही दिया उन्होंने संस्कृत विषय के महत्व पर विस्तार से चर्चा की ।
प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से लगभग 90 प्रतिभागियों ने अपने ज्ञान का उपयोग menti.com के माध्यम से किया जिसमें से प्रथम 10 स्थान पर आने पर आने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के नाम इस प्रकार है योगेश कुमार साहू (प्रथम स्थान), परमानंद साहू, (आद्वितीय स्थान),राहुल(तृतीय स्थान),श्वेता यादव, मोहिनी सेन, हर्षित शर्मा , हर्वचन, अंशुल शर्मा, यस शर्मा , कोमल जायसवालआभार प्रदर्शन कोर कमिटी सदस्य अभिजीत तिवारी ने किया।कार्यक्रम के संरक्षक - बीइओ श्री डी एस राजपुत लोरमी एवं संयोजक प्रकाश तिवारी abeo लोरमी कार्यक्रम में शामिल हुए । प्रतियोगिता का संचालन पढ़ई तुंहर दुआर कोर कमिटी लोरमी जिला मुंगेली के द्वारा किया गया

No comments:
Post a Comment