अध्याय 4
भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम
याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें-
★ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह सन् 1765 से 1856 तक कई बार हुआ लेकिन इसे दबा दिया गया।
★ ब्रिटिश शासन की जड़ें हिला देने वाली क्रांति 10 मई सन् 1857 को मेरठ से हुई, जिसे भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नाम से जाना
जाता है।
★ सन् 1857 की क्रांति के समय प्रमुख नेतृत्वकर्ता-नवाब साहब, कुंवर सिंह, रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे, बेगम हजरत महल,बहादुर शाह जफर और मंगल पाण्डे आदि थे।
★ सन् 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का तात्कालिक कारण चर्बी वाले कारतूस का प्रयोग था।
★उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखण्ड, छत्तीसगढ़ और दिल्ली आदि राज्य स्वतंत्रता संग्राम के मुख्य केन्द्र रहे।
★ सन् 1857 की क्रांति के समय लार्ड केनिंग भारत के गवर्नर जनरल थे।
★प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में छत्तीसगढ़ क्षेत्र में सोनाखान के जमींदार वीरनारायण सिंह की भूमिका रही।
★ शहीद वीरनारायण सिंह को वर्तमान जयस्तंभ चौक में सबके सामने फाँसी पर लटका दिया गया था।
★ 18 जनवरी सन् 1858 को फौजी हनुमान सिंह राजपूत ने सिडवेल नामक सैनिक अधिकारी की हत्या कर दी थी।
छत्तीसगढ़ के 17 क्रांतिवीरों को 22 जनवरी, सन् 1858 को सार्वजनिक रूप से फाँसी पर लटका दिया था।
★ सन् 1857 की क्रांति के प्रभाव से सन् 1858 में ईस्ट इण्डिया कम्पनी के शासन का अंत हो गया एवं भारत में स्वतंत्रता के लिए आन्दोलन का सूत्रपात हुआ।
प्रश्न । खाली स्थान भरिए-
1.
(1) ब्रिटिश कम्पनी ने किसानों को.......
को विवश किया।
(2) हनुमान सिंह को छत्तीसगढ़ का.......
कहा जाने लगा।
(3)दिल्लीके अंतिम मुगल बादसाह ......थे।
(4) इंग्लैण्ड की महारानी.......ने 1 नवम्बर सन 1858 को एक घोषणा पत्र जारी किया।
उत्तर-(1) नील, (2) मेग्जीन लश्कर (मंगल पाण्डे), (3)-बहादुर शाह जफर, (4) विक्टोरिया।
(
प्रश्न 2 सन् 1857 के प्रमुख नेताओं के नाम को उनके स्थानों से सही - सही मिलाइये-
।, कुंवर सिंह - (क)कानपुर
2. तात्या टोपे -(ख) सोनाखान
3. लक्ष्मी बाई। - (ग) लखनऊ
4. हजरत महल -(घ) बिहार
5, वीरनारायण सिंह -(ङ) झाँसी।
उत्तर 1, (घ), 2. (क), 3. (ङ), 4. (ग), 5, (ख)।
प्रश्न 3. सत्य / असत्य लिखिए-
(1) चर्बी वाले कारतूसों की घटना सन् 1857 के विद्रोह से सम्बन्धित नहीं है।
(2) डलहौजी के साम्राज्य विस्तार की नीति से देशी राजाओं को बहुत लाभ हुआ।
उत्तर-(1) असत्य, (2) असत्य।
प्रश्न 4) प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(1)- सन्1857 के पूर्ण अंग्रेजों की सेना के भारतीय सिपाहियों में असंतोष क्यों था?
उत्तर) सन 1857 के पूर्व अंग्रेजों की सेना के भारतीय सिपाहियों में व्याप्त असंतोष का कारण निम्नलिखित था-
(1) अंग्रेज सैनिक अधिकारी उन्हें घृणा की दृष्टि से देखते थे।
(2) अंग्रेजी सेना में भारतीय सैनिकों की संख्या अंग्रेजी सैनिकों की तुलना में 5 गुनी थी लेकिन उन्हें उच्च पद नहीं दिया जाता था।
(3) गोरे सैनिकों को भारतीय सैनिक से ज्यादा वेतन दिया जाता था।
(4) भारतीय सैनिकों पर तिलक लगाना दाढ़ी रखना पगड़ी बांधना जैसे पारंपरिक कार्यों पर रोक लगा दिया गया था।
(5) भारतीय सैनिकों को समुद्र पार भेजा जाता था जबकि उन दिनों धार्मिक मान्यता के अनुसार या धर्म विरुद्ध।
(6) सैनिकों को आशंका ठीक ही की कारतूसो मे गाय यह सूअर की चर्बी मिली हुई थी।
(2) सन 1858 के महारानी की घोषणा पत्र में भारतीयों को कौन-कौन से आश्वासन दिए गए थे?
उत्तर-इंग्लैंड की महारानी विक्टोरिया 1 नवंबर सन 1858 को एक घोषणा पत्र द्वारा भारतीय जनता को निम्नलिखित आश्वासन दिए थे-
(1) कंपनी का शासन समाप्त कर भारत का शासन सीधे इंग्लैंड के संसद द्वारा संचालित करने की घोषणा की गई थी।
(2) भारतीय जनता की धार्मिक भावनाओं वह सामाजिक रीति-रिवाजों पर हस्तक्षेप ना करने की नीति लागू करने का आश्वासन दिया गया।
(3) प्राचीन परंपराओं का संरक्षण व सम्मान का आश्वासन दिया गया।
(4) अब गवर्नर जनरल का पद समाप्त कर दिया गया और वयसराय की नियुक्ति का प्रावधान किया गया सैद्धांतिक दृष्टि से महारानी विक्टोरिया काया घोषणा पत्र बहुत महत्वपूर्ण और लोक लुभावना था।
प्रश्न (3)- सन 1857 का विद्रोह क्यों असफल रहा?
उत्तर 3 असफलता के मुख्य कारण निम्नलिखित थे -
(1) समय से पहले क्रांति का आरंभ,
(2) एक उद्देश्य का ना होना,
(3) योग्य नेता का ना होना,
(4) केंद्रीय योजना का अभाव,
(5) साधनों का अभाव,
(6 )सीमित क्षेत्र,
(7) जन क्रांति का न होना
प्रश्न (4) रानी लक्ष्मी बाई, तात्या टोपे, बहादुरशाह जफर,
कुंवर सिंह के चित्र एकत्रित कर उनसे सम्बन्धित किसी एक
घटना का वर्णन करो जो आपको प्रेरित करता हो।
छात्र स्वयं करें।
(5) हम 1857 की क्रांति के पश्चात् स्वतंत्र हो जाते तो हमारा भारत किस तरह का होता, अनुमान लगाइये।
उत्तर-छात्र स्वयं करें।
सही विकल्प के महत्वपूर्ण प्रश्न-
1.-भारत की ब्रिटिश सेना में भारतीय सिपाहियों का अनुपात कितना था?
अ. 1ः4
ब. 1ः5
स. 1ः3
द. 1ः2
उत्तर-ब
2-दिल्ली के अंतिम मुगल बादशाह कौन थे?
अ. बख्त खाॅ
ब. नाना साहब
स. कुॅवर सिंह
द. बहादुर शाह जफर
उत्तर-द
3-वीर नारायण सिंह को कब फांसी दी गई?
अ. 10 दिसम्बर 1857
ब. 10 दिसम्बर 1850
स. 12 दिसम्बर 1840
द. इनमें से कोई नहीं
उत्तर-अ
4-झाॅसी पर अंग्रेजों ने कब कब्जा कर लिया?
अ. 1853
ब. 1850
स. 1860
द. 1854
उत्तर-अ
5- 1 दिसम्बर 1857 को अंग्रेजों की सेना के साथ किसका मुकाबला हुआ?
अ. रानी लक्ष्मी बाई
ब. वीर नारायण सिंह
स. कुॅवर सिंह
द. इनमें से कोई नहीं
उत्तर-ब
6-वीर नारायण सिंह रायपुर के जेल से कब भागा?
अ. 1865
ब. 1905
स. 1857
द. कोई नहीं
उत्तर-स
7. वीरनारायण सिंह इतिहास में क्यों प्रसिद्ध हैं-
अ.अंग्रेजो के साथ मुकाबला करने के कारण
ब.वे एक बहुत बड़े जमींदर थे
स.क्योकि वे अंग्रेज के चंगुल से छुट कर भाग गए थे
द.लोगो की जीवनभर के लिए गोदान में रखे अनाज को मुक्त में बंटवाने के कारण है-
उत्तर-अ
8.1858 को भारत सरकार अधिनियम क्यों पारित किया गया ?
अ.भारत को स्वतंत्र करने के लिए
ब.भारत की नाराज प्रजा को षांत करने के लिए
स.भारत के साथ समझौता करने के लिए
द. भारतीय राजनीति में राष्ट्रवाद के विकास के लिए
उत्तर-अ
9.महारानी विक्टोरिया का घोषणा पत्र कब जारी किया गया?
अ.15 अगस्त 1947
ब.26जनवरी1950
स.1नवम्बर1858
द.14नवम्बर1857
उत्तर-स
10.सोनाखान कहाॅ स्थित है?
अ.छत्तीसगढ़ में
ब.मेरठ
स.झांसी में
द.लखनउ
उत्तर-अ
11.1857 के समय कुछ सैनिको द्वारा समुद्र पार करना उनके धर्म के विरूद्ध माना जाता था इस प्रकार की मान्यताओ को आप क्या कहेंगे-
अ.धर्म के विरुद्ध
ब.रूढ़िवादिता
स.अंधविश्वास
द.चिंता
उत्तर-अ
12.वर्तमान भारत में ’’बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ ‘‘ का विरोधी रूप् हमें 1857 की क्राति के पहले किस बुराई के रूप में देखने मिलता है?
अ.सती प्रथा
ब.भ्रूण हत्या
स. विधवा विवाह
द. दो विवाह
उत्तर-अ
13.1857 के आंदोलन का क्या परिणाम हुआ-
अ.अंग्रेजी शासन का अंत हो गया
ब. भारतीय जनता में राष्ट्रीयता की भावना का विकास हुआ
स.बहुत सारे राज्य स्वतंत्र हो गये
द.किसानो का कर्ज माफ कर दिया गया
उत्तर ब
14.छत्तीसगढ के वे कौन से स्वत्रंता संग्राम सैनिक थे जिसे दिसंबर 1857 को सार्वजनिक रूप से फाँसी की सजा सुनाई गई -
अ. वीर नारायण सिंह
ब. वीर प्रताप सिंह
स. हनुमान पांडे
द. पं.सुदरलाल शर्मा
उत्तर - अ.
15. सोनाखान के जमींदार कौन थे?
अ. वीर नारायण सिंह
ब.हनुमान सिंह
स. वीर नारायणसिंह
द.पं.सुदरलाल शर्मा
उत्तर अ
16. छत्तीसगढ का मंगल पांडेय किसे कहा जाता है?
अ. हनुमान सिंह
ब. वीर नारायण सिंह
स.भगत सिंह
द. मंगल पांडेय
उत्तर- अ.
17 किसानों और दस्तकारेां की हालत बद्तर क्यों होने लगी?
अ. महारानी विक्टोरिया के घोषणा पत्र के कारण
ब. अंग्रेेजो की भू- राजस्व नीति के कारण
स.डलहौजी के हडप नीति के कारण
द. विभिन्न सामाजिक विरोंधो के कारण
उत्तर ब
18.1857 के विद्रोह का तात्कालिक कारण था-
अ. चर्बी वाले कारतुस
ब. डलहौजी की हडप नीति
स. भारतीय सैनिकों व ब्रिटिष सैनिको के वेतन में अंतर
द. उपरोक्त सभी
उत्तर- अ
19. 1857 का विद्रोह कहाॅ से प्रारंभ हुआ?अ. दिल्ली
ब. झांसी
स. मेरठ
द. कानपुर
उत्तर- स.
परीक्षोपयोगी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.1857 ई. की क्रांति कब और कहाँ से प्रारंभ हुई
थी?
उत्तर-10 मई, 1857, मेरठ से।
प्रश्न 2.1857 की क्रांति का तात्कालिक कारण क्या
था?
प्रश्न4.
उत्तर-चर्बी लगे कारतूसों की घटना।
प्रश्न 3.1857 की क्रांति के प्रमुख नेता के नाम बताइये।
उत्तर-रानी लक्ष्मीबाई, नानासाहब, बहादुरशाह जफर,
तात्याटोपे, कुंवर सिंह व मंगल पाण्डे आदि।
प्रश्न 4 1857 की क्रांति का पहला शहीद सैनिक कौन
था और कहाँ का था?
उत्तर-1857 की क्रांति का पहला शहीद सैनिक मंगल
पाण्डे था। वह बंगाल का था।
प्रश्न 5.महारानी लक्ष्मी बाई कहाँ की रानी थी?
उत्तर-झाँसी की।
प्रश्न 6.अंतिम मुगल बादशाह कौन था?
उत्तर-बहादुरशाह जफर।
प्रश्न 7. छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किसने किया था?
उत्तर-शहीद वीरनारायण सिंह।
प्रश्न 8.वीरनारायण सिंह कहाँ के जमींदार थे?
उत्तर-सोनाखान।
प्रश्न 9.अंग्रेज अधिकारी सिडवेल की हत्या कब और
किसने की?
उत्तर-हनुमान सिंह राजपूत, 18 जनवरी सन् 1558.
प्रश्न 10. शहीद हनुमान सिंह को किस नाम से जाना
जाता है?
'मेग्जीन लश्कर'।
































































No comments:
Post a Comment