अध्याय 7
भारतीय गणतंत्र की स्थापना
याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें
★15 अगस्त, सन् 1947 को भारत को आजादी मिली ।
★पं. जवाहर लाल नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री व बाबू राजेन्द्र प्रसाद देश के प्रथम राष्ट्रपति थे।
★भारत के अंतिम वायसराय लार्ड माउंट बेटन थे।
★छत्तीसगढ़ के रायपुर में तत्कालीन खाद्य मंत्री आर. के. पाटिल ने तिरंगा झण्डा फहराया।
★सन् 1947 में भारत में शामिल राज्यों के अथवा 550 स्वतंत्र रियासते थीं।
★ सभी रियासतों को भारतीय गणतंत्र में शामिल करने में सरदार वल्लभभाई पटेल को सफलता मिली।
★सरदार वल्लभभाई पटेल को लौहपुरुष के नाम से जाना जाता है।
★ फरवरी, सन् 1948 को जूनागढ़ का विलय हुआ था।
★ जूनागढ़, कश्मीर का विलय, हैदराबाद के विलय की समस्या प्रमुख थी।
★ संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अम्बेडकर थे।
★26 नवम्बर, सन् 1949 में संविधान के निर्माण कार्य को पूरा कर लिया गया। लेकिन 26 जनवरी, सन् 1950 को देश में लागू किया गया।
अभ्यास प्रश्न-
प्रश्न 1.खाली स्थान भरिए-
1. सत्ता हस्तांतरण सम्बन्धी तीन ब्रिटिश मंत्रियों की समिति...…....को कहते हैं।
2. केन्द्र में अंतरिम सरकार का गठन......के नेतृत्व में हुआ था।
3. संविधान सभा (संविधान निर्मात्री समिति) के अध्यक्ष ........थे।
4. संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष ............ थे।
5. भारत की स्वतंत्रता के समय इंग्लैण्ड के प्रधानमंत्री .........थे।
6. ब्रिटिश भारत का अंतिम वायसराय
.............थे।
7.स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल
............थे।
8. स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री ............. थे।
9....... को भारत का लौह पुरुष कहा जाता है।
उत्तर-1. केबिनेट मिशन, 2. पण्डित जवाहर लाल नेहरू,3. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, 4. डॉ. भीमराव अम्बेडकर, 5. एटली,6. लार्ड माउंट बेटन,7. लार्ड माउंट बेटन, 8. पंडित जवाहरलाल नेहरू,9.सरदार वल्लभ भाई पटेल।
प्रश्न 2. सही संबंध जोड़िए-
1. सीधी कार्यवाही दिवस- (क)26 नवम्बर 1949
2. स्वतंत्रता दिवस-(ख) 16 अगस्त 1946
3. संविधान के प्रारूप 1950 को अंतिम रूप- (ग) 26 जनवरी
4.गंतबतर दिवस-(घ) 15 अगस्त 19471
उत्तर-1.(ख), 2.(घ), 3.(क), 4.(ग)।
प्रश्न 3. तिथियों के योजनाओं को उचित क्रम में लिखिए-
माउंट बेटन योजना, केबिनेट मिशन योजना, भारतीय स्वंत्रतता अधिनियम।
जवाहर नवोदय विद्यालय
उत्तर-(1) केबिनेट मिशन योजना, (2) माउंट बेटन योजना,(3) भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम।
प्रश्न 4.प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(1) केबिनेट मिशन क्या है ?
उत्तर-सन् 1946 में इंग्लैण्ड के तत्कालीन प्रधानमंत्री एटली ने भारत को स्वतंत्र करने का विचार किया। वह चाहता था कि
भारत शीघ्र आजाद हो और इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए उसने एक तीन सदस्यीय समिति को भारतीय नेताओं से बातचीत कर
उपस्थित समस्याओं को दूर करने के सुझाव देने का दायित्व सौंपा। इस प्रस्ताव में यह भी कहा गया था कि संविधान सभा में
प्रांतीय विधान सभाओं द्वारा चुने गए व्यक्ति और भारतीय रियासतों के राजाओं द्वारा मनोनीत व्यक्ति शामिल होंगे। इसे केबिनेट मिशन कहते हैं।
(2)अंतरिम सरकार की स्थापना कैसे हुई?
उत्तर-गवर्नर जनरल वेवेल के आमंत्रण पर केन्द्र पर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी कांग्रेस के नेता पं. जवाहर लाल नेहरू
ने सरकार का गठन किया अंतरिम सरकार में पहले तो मुस्लिम लीग शामिल नहीं हुई थी और जब शामिल हुई तो उसने सरकार
के कार्यो में बाधा उत्पन्न करना शुरू कर दिया ।इसके अलावा डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में संविधान सभा का गठन हुआ,
जिसने दिसम्बर, सन् 1946 से अपना काम शुरू कर दिया लेकिन मुस्लिम लीग तथा राजाओं ने उसमें भाग नहीं लिया।
(3) माउंट बेठन योजना क्या है ?
उत्तर-लार्ड माउंट बेटन मार्च सन् 1947 को वायसराय बनकर भारत आए। वे देश की स्वतंत्रता की योजना को अंतिम रूप देने आये थे। उस समय भारत धार्मिक (साम्प्रदायिक)अराजकता की दौर से गुजर रहा था।लार्ड माउंट बेटन ने कांग्रेस
और मुस्लिम लीग के शीर्ष नेताओं से लम्बी बात-चीत की लेकिन समझौता का कोई आसार नजर नहीं आया तो अंत में उसने
भारत-विभाजन की सिफारिश कर दी। इस योजना को माउंट बेटन योजना के नाम से जाना जाता है।
(4)भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम क्या है ?
उत्तर-लार्ड माउंट बेटन की सिफारिश पर इंग्लैण्ड की संसद द्वारा 18 जुलाई, सन् 1947 को एक प्रस्ताव पारित किया
गया। इस अधिनियम को ही भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम कहा जाता है। इस अधिनियम की मुख्य बातें निम्न हैं-
(1) भारत तथा पाकिस्तान के रूप में दो स्वतंत्र राज्यों का निर्माण।
(2) दोनों को अपना संविधान निर्माण की स्वतंत्रता।
(3) दोनों देश चाहे तो राष्ट्र मण्डल के सदस्य रहे।
(4) भारत सचिव पद की समाप्ति।
(5) ब्रिटिश शासन का अंत।
(6) नये संविधान बनने तक 1935 अधिनियम लागू।
(7) दोनों देशों से इंग्लैण्ड की सभी पुरानी संधि समाप्त।
(8) दोनों को गवर्नर जनरल चुनने की स्वतंत्रता।
(5) देशी रियासतों का विलय क्यों किया गया?
उत्तर भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 के अनुसार भारत को आजादी मिली, साथ ही भारत का विभाजन भारत और पाकिस्तान नामक दो राज्यों में हो गया। उस समय देश में लगभग 550 से ज्यादा स्वतंत्र रियासतें थीं। उनके विषय में यह प्रावधान
किया गया था कि वे चाहें तो दोनों में से किसी भी राज्य में शामिल हो सकते हैं भारतीय राजनेता देश के विभाजन का दंश तो मेल चुके थे और अब वे भारत को छोटे-छोटे टुकड़ों में बँटता नहीं देख सकते थे। (यदि ये रियासतें स्वतंत्र राज्य बन जाती तो इससे भारतीय सुरक्षा को खतरा भी उत्पन्न हो जाता। अत: भारत की एकता और अखण्डता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए देशी रियासतों का विलय आवश्यक था। भारत में रियासतों के विलय की जिम्मेदारी दबंग नेता सरदार वल्लभ भाई पटेल के मजबूत कंधे पर सौंपी गई।
(6) भारतीय गणतंत्र की स्थापना किन परिस्थितियों मे हुई?
उत्तर- समस्याएँ-1. शरणार्थियों की समस्या-
पाकिस्तान से हिन्दुओं तथा अन्य जातियों को भगाया गया। ये सब भारत आये। इन्हें बसाना बड़ी समस्या थी।
2. रोजगार की समस्या- पाकिस्तान से आये लोगों के पास रोजी-रोटी का कोई साधन नहीं था। भारत के सामने रोजगार को समस्या उत्पन्न हो गई।
3. आर्थिक समस्या-भारत-पाक बँटवारे के कारण कई उद्योग पाकिस्तान में चले गये, कई कारखाने बन्द हो गये। मजदूर
बेकार हो गये। भारत की अर्थव्यवस्था लड़खड़ा गई।
4. भोजन की समस्या-विभाजन के बाद गेहूँ और चावल उत्पन्न करने वाला एक विस्तृत क्षेत्र पाकिस्तान में चला गया। इससे अन्न संकट उत्पन्न हो गया।
5. परिवहन व्यवस्था की समस्या-देश विभाजन के कारण परिवहन व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई।
6. कश्मीर समस्या-पाकिस्तान ने कश्मीर पर आक्रमण कर दिया। कश्मीरी भारत में मिलना चाहते थे। कश्मीर में सेना
भेजी गई और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बन गया।
7. देशी राज्यों की समस्या- भारत की स्वतंत्रता के साथ 500 से भी अधिक देशी रियासतें भी स्वतन्त्र हो गई। इन रियासतों
को भारत संघ में शामिल किये बिना भारत की स्वतन्त्रता अधूरी थी।
प्रश्न 5. टिप्पणी लिखिए-
लीग की सीधी कार्यवाही
(ख) भारत विभाजन
(ग) भारतीय संविधान का निर्माण।
उत्तर-(क) लीग की सीधी कार्यवाही-मुस्लिम लीग अलग राज्य के रूप में पाकिस्तान चाहती थी और कांग्रेस भारत का विभाजन हर हाल में रोकना चाहती थी। 19 अगस्त, सन् 1946 को मुस्लिम लीग की यह अलगाववादी भावना परवान चढ़ गई और उसने ‘सीधी कार्यवाही दिवस' की घोषणा कर दी। इस घोषणा के बाद पूरे देश में साम्प्रदायिक दंगे भड़क उठे।बंगाल, बिहार, मुम्बई और कई राज्यों में हिन्दू-मुसलमान आपस में मरने-मारने लगे। पूरे देश में साम्प्रदायिकता का तांडव होने लगा। हजारों निर्दोष लोग अकारण मारे गए लेकिन न ही मुस्लिम लीग ने इसका विरोध किया और न ही सरकार द्वारा इसे रोकने का प्रयास किया गया। यह दंगा महीनों चलता रहा जिसमें लाखों की जानें गईं और अरबों की सम्पत्ति जल कर खाक हो गई।
(ख) भारत-विभाजन-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रारंभ से ही भारत विभाजन के पक्ष में नहीं थी। पर मोहम्मद अली जिन्ना की कट्टरता और देश में भड़कती हिंसा और अपार धन-जन की हानि ने उन्हें भारत विभाजन को स्वीकार करने के लिए
मजबूर किया। महात्मा गाँधी ने विवश होकर कहा कि “शरीर के किसी अंग में यदि असाध्य रोग हो जाय तो उस अंग को काटकर फेंक देना चाहिए।” स्पष्ट था कि कांग्रेस ने लाचारी की स्थिति में भारत विभाजन को स्वीकार किया और अखण्ड भारत, पाकिस्तान और भारत के रूप में दो खण्ड हो गया। पश्चिम पंजाब, पूर्वी
बंगाल, सिंध और पश्चिमोत्तर सीमा-प्रांत को मिलाकर पाकिस्तान बना। शेष भारत, भारतदेश बना।
(ग) भारतीय संविधान का निर्माण-डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में भारतीय संविधान के निर्माण के लिए एक समिति
गठित की गई, जिसका नाम संविधान सभा था। इस सभा में संविधान प्रारूप समिति गठित की गई, जिसके अध्यक्ष डॉ. भीमराव
अम्बेडकर थे। इस समिति ने दिसम्बर, सन् 1946 में अपना कार्य आरम्भ किया और नये संविधान का प्रारूप 26 नवम्बर सन्.
1949 को बनकर तैयार हो गया। लेकिन इसे 26 जनवरी सन् 1950 को पूरे देश में लागू किया गया। इस प्रकार हमारा देश
सम्पूर्ण प्रभुत्व गणराज्य बन गया। इस दिन की याद में हम प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व (गणतंत्र दिवस) के रूप में मनाते हैं।
सही विकल्प के प्रश्न -
01.तत्कालीन प्रधानमंत्री एटली को ................ई. में घोषणा करना पड़ा कि वे जल्दी ही भारत छोड़ना चाहते हैं।
(अ) 1945
(ब) 1944
(स) 1946
(द) 19470
उत्तर 1946
2.डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता मे संविधान सभा का गठन हुआ, जिसने ...............1946 ई. में अपना काम शुरू कर दिया।
(अ) सितंबर
(ब) अक्टूबर
(स) नवम्बर
(द) दिसम्बर
उत्तर द
03.साम्प्रादायिक दंगों से गांधी जी अत्यंत ..............हुए।
(अ) दुख
(ब) सुख
(स) दोनों
(द) सभी
उत्तर अ
04.लार्ड माउंटबेटन नए वायसराय बनकर.............आए।
(अ) पाकिस्तान
(ब) चीन
(स) भारत
(द) फ्रांस
उत्तर अ
05.अखंड भारत विभाजन किसके लिए अत्यंत दुःखद घटना थी।
(अ) भारतीयों
(ब) पाकिस्तानियों
(स) दोंनों
(द) कोई नहीं
उत्तर अ
06....................और ......................कपड़े के अधिकांष करखानें भारत में रह गया।(अ) रेषम-जूट
(ब) जूट-सूती
(स) नाॅयलाॅन
(द) कोई नहीं
उत्तर ब
07.भारत का विभाजन से कहाॅ अन्न का अभाव हुआ।
(अ) भारत
(ब) बंगाल
(स) पाकिस्तान
(द) अफगानिस्तान
उत्तर अ
08.माउंटबेटन योजना के आधार पर भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम इंग्लैण्ड के ................द्वारा पारित किया गया।
(अ) प्रधानमंत्री
(ब) संसद
(स) रानी विक्टोरिया
(द) ये सभी
उत्तर ब
09.‘‘भारत में जीवन और स्वतंत्रता का उदय हुआ‘‘ यह किसने कहा।
(अ) डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद
(ब) सरदार वल्लभ भाई पटेल
(स) पं. जवाहरलाल नेहरू
(द) महात्मा गांधी
उत्तर स
10.भारत का प्रथम गर्वनर जनरल कौन बना।
(अ) लार्ड माउंट बेटन
(ब) लार्ड मैकाले
(स) लार्ड कार्नवालिस
(द) एलिजा बेथ
उत्तर अ
11.छ.ग. के रायपुर में भी तत्कालिन...............मंत्री आर. के. पाटिल ने तिरंगा झंडा लहराया।
(अ) षिक्षा
(ब) खाद्य
(स) गृह
(द) वित्त
उत्तर ब
12.लौह पुरूष किसे कहा जाता है।
(अ) डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद
(ब) सरदार वल्लभ भाई पटेल
(स) पं. जवाहरलाल नेहरू
(द) महात्मा गांधीप््
उत्तर ब
13. केबिनेट मिशन में किनको शामिल किया गया था?
1प्रांतीय विधान सभा के चुने सदस्य
2.भारतीय रियासतो के राजा
3.जमींदार
4.भारत का हर व्यक्ति
उत्तर ब
14.स्वतंत्रता के पहले भारत में ब्रिटिश शासन के समय इंग्लैण्ड के प्रधानमंत्री कौन थे-
अ.वेवल
ब.माउंटबेटन
स.एटली
द.वेलेजली
उतर स
15.वायसराय लार्ड वेवेल के आमंत्रण पर किसके नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनाने के लिए प्रस्ताव रखा गया-
अ. डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद
ब.मोहम्मद अली जिन्ना
स.पं.जवाहर लाल नेहरू
द.महात्मा गांधी
उत्तर स
16.किसकी अध्यक्षता में संविधान सभा का गठन किया
गया-
अ.महात्मा गांधी
ब. महोम्मद अली जिन्ना
स. जवाहर लाल नेहरू
द. राजेन्द्रप्रसाद
उत्तर द
17.दिसम्बर 1946 में संविधान सभा के गठन में किसने भाग नहीं लिया -
अ.देशी रियासतो के राजाओं ने
ब.मुस्लिम लीग
स.गरम दल के नेताओ ने
द. क्रंातिकारी दल ने
उत्तर-ब
18.मुस्लिम लग द्वारा अलग से किस स्थान की मांग रखी गयी
अ.बंग्लादेश
ब. भारत
स.पाकिस्तान
द.नेपाल
उत्तर स
19. अगस्त 1946 को किस दिवस की घोषणा के बाद तत्काल भारत में बंगाल ,बिहार , बंबईआदि स्थान पर साम्प्रदायिक दंगे उठे-
अ.स्वतं़त्रता दिवस
ब.गणतंत्र दिवस
स.सामुदायिक जनसंख्या
द. सीधी कार्यवाही दिवस
उतर द
20 प्राचीन नक्शे के आधार पर किन किन राज्यो को मिलाकर पाकिस्तान बना-
अ. पश्चिम बंगाल ,सिंध , पूर्वी बंगाल
ब.पूर्वी बंगाल ,सिंध ,अफगानिस्तान
स.पंजाब ,सिंध ,पष्श्मिोत्तर सीमा ,पूर्वीबंगाल
द.बांग्लादेश ,चीन,पाकिस्तान
उत्तर अ
21. कौन सी घटना अत्यंत दुखदायी थी-
अ.झीरम कांड
ब.जलिया वाला बाग
स.भारत पाकिस्तान विभाजन
द. काकोरी कांड
ब
22.भारत के एउेतिहासिक घटना का सही क्रम है-
अ.अंतरिम सरकार ,जूनागढ़ का विलय ,काश्मीर विलय
ब.अंतरिम सरकार को स्थापना ,भारत विभाजन
स.काश्मीर विलय ,स्वतं़त्रता का घोषणा
द.जूनागढ़,कश्मीर विलय हैदराबाद
उत्तर द

.jpg)









.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
%20(1).jpg)

.jpg)
%20(1).jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
No comments:
Post a Comment