Saturday, August 15, 2020

ऑनलाइन 15 अगस्त 20 सांस्कृतिक कार्यक्रम

*ऑनलाइन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न* 
विकासखंड  लोरमी के द्वारा 74 वे स्वन्त्रता दिवस के शुभअवसर पर  दो दिवसीय ऑनलाइन वर्चुअल  कार्यक्रम  का आयोजन किया गया । जिसमें प्रथम दिवस 14 अगस्त 2020 को  शिक्षको  ने   *एक शाम अमर शहीदों के नाम* से कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जबकि द्वितीय दिवस 15 अगस्त 2020 को  बच्चों का  कार्यक्रम *मातृभूमि तुम्हें नमन* रखा गया ।इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि  छत्तीसगढ़ के  विभिन्न जिलो  से शिक्षक- शिक्षिकाओ एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। ज्ञात हो इस कार्यक्रम के  लिए लोरमी पढ़ई तुंहर द्वार कोर  कमेटी के द्वारा पूरे  राज्य भर से  नॉमिनेशन मँगाया गया था जिसमे विभिन्न जिलों से कुल 95 प्रतिभागियों ने अपना नॉमिनेशन करवाया इस 95 प्रतिभागियों में से कुल 25 शिक्षक तथा  30 बच्चों का चयन किया गया । कार्यक्रम के प्रथम  दिवस के मुख्य अतिथि  *जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली*  श्री जी.पी. भारद्वाज सर जी ने कहा कि इस तरह  के कार्यक्रम से बच्चों तथा  शिक्षकों को अपने  प्रतिभा को निखारने का अवसर प्राप्त हुआ है साथ ही इस कार्यक्रम के लिए लोरमी विकास खण्ड की सराहना की। कार्यक्रम के द्वितीय दिवस  15 अगस्त 2020 को बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि *श्रीमती लेखनी चंद्राकर* ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्होंने एक सुंदर  देशभक्ति गीत प्रस्तुत की।जनपद उपाध्यक्ष  लोरमी *श्री मती खुशबू आदित्य दास वैष्णव* ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाये दी साथ ही कोरोना महामारी  के समय ऑनलाइन शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया और देशभक्ति पर शानदार कविता उनके द्वारा प्रस्तुत किया गया।    विकास खंड शिक्षा अधिकारी  लोरमी श्री डी.एस. राजपूत जी ने कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा प्रस्तुत की साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लोरमी विकासखंड के द्वारा लगातार  हमारे संस्कृति को परिलक्षित करते हुए *हरेली, कृष्ण जन्माष्टमी,खमरछठ , और अब  स्वतंत्रता दिवस* सभी  पर ऑनलाइन  पढाई के साथ  कार्यक्रम का आयोजन कर  रहे है। उन्होंने इसके पढ़ई  तुहार द्वार कोर  कमिटी की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम के लिए लोरमी विकासखण्ड के *कलम के सिपाहियों* सभी मीडियो समूहों को भी आमंत्रित किया गया था मीडिया ग्रुप से श्री प्रशांत शर्मा जी कार्यक्रम में शामिल होते हुए अपने संबोधन में लोरमी कोर टीम की कोरोना महामारी के समय शानदार  ऑनलाइन आयोजन के साथ साथ सूखा राशन,पुस्तक वितरण,गली-मोहल्ले क्लास में भी शिक्षकों का सहयोग के लिए जमकर प्रसंशा की साथ ही उन्होंने सभी प्रतिभागियों को  शुभकामनाएं  दी ।पढ़ई तुंहर दुआर  लोरमी के नोडल अधिकारी *श्री प्रकाश तिवारी* सर जी ने आभार प्रदर्शन किया  और कहा कि हम शिक्षको एवं छात्रों को विभिन्न नवाचारी कार्यक्रमों के माध्यम से उनकी कला को निखारने का प्रयास कर रहे है साथ ही निरंतर ऑनलाइन पढ़ाई का काम भी चल रहा है। कार्यक्रम को  संजय उपाध्याय एवं सीएसी महेश गुप्ता जी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन  हमर पढ़ई तुहर दुआर के टेक्निकल टीम के सदस्य  श्री मिल्लू राम यादव  जी युगल किशोर राजपूत जी दयाराम साहू जी ,सुनील शर्मा जी अभिजीत तिवारी जी,कृष्णचंद राजपूत, राकेश ध्रुव के द्वारा किया गया । उक्त कार्यक्रम में लोरमी विकासखण्ड के  समस्त सीएससी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं युगांतर, जानवी गुप्ता, ईसा डेनियल, ऋतुरानी ,करुणा साहू ,हेमा साहू ,परमानन्द,छात्र-छात्राएं शामिल हुए। हमें निरन्तर मार्गदर्शन करते रहे है। कोर टीम सभी को इस कार्य मे सहयोग के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया।
जय हिंद- जय भारत।



 इस कार्यक्रम को पुनः देखने के लिियेे फ़ोटो को टच करे


प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए सूची को टच करे

https://drive.google.com/folderview?id=1Z-NrwlLzuXpYDpcQOHvCeJwtvwyWMPa4

No comments:

Post a Comment

हमर बानी,तुंहर गोठ

छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज़ 17 वर्ष बालक - बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप अगरतला , त्रिपुरा के लिए रवाना

 छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज़ 17 वर्ष बालक - बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप अगरतला , त्रिपुरा के लिए रवाना  लोरमी - 69 वी राष्ट्रीय शालेय शतर...