फोटो को टच करो और देखे सभी फोटो

*जन्मदिन के अवसर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम समपन्न* लोरमी दिनांक 18/07/2020 "पढ़ई तुहर दुआर"टेक्निकल टीम, सभी cacs एवं विकास खंड के शिक्षको के द्वारा हमारे परम आदरणीय सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी का जन्मदिवस । सम्माननीय विकास खंड शिक्षाअधिकारी श्री डी.एस.राजपूत SIR के निर्देशन में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ वृक्षारोपण के अनोखा कार्यक्रम आयोजित कर इसे खास मौके में तब्दील किया गया । इससे निश्चित ही हमें पर्यावरण को हरा भरा रखने की प्रेरणा मिलती है।एवं पढई तुहंर दुआर,एवं शिक्षक प्रशिक्षण हेतु पृथक कक्ष पुराना BEO आफिस को शिक्षको को सौंपा गया। परम आदरणीय सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रकाश तिवारी जी को हमारे' *पढ़ई तुहंर दुआर* के टेक्निकल टीम ,सीएसी एवं उपस्थित शिक्षकों के द्वारा बधाई दी गई साथ ही उन्हें यादगार स्वरुप scenery भेट किया गया। BEO sir ने पढ़ई तुंहर तुहंर में अच्छे कार्य करने के लिए सबको बधाई दी। श्री तिवारी sir ने कहा कि कोरोना जैसी आपात स्थितियों में भी हमारे विकास खंड के द्वारा जो शिक्षा रूपी अलख जगाने का प्रयास शुरू किया गया था हम उस प्रयास को पूरा करने में सफल रहे । इसी प्रयास को सार्थक बनाने के लिए हमारे टेक्निकल टीम के द्वारा एक खास डिबेट आदरणीय तिवारी सर को डेडीकेट करने के लिए आयोजित किया गया। जिसका नाम मैंटी डॉट कॉम था इसमें 1 से लेकर 5 तक के क्वेश्चन पूछा गया ।
जिसमें उपस्थित समस्त शिक्षकों ने भाग लिया और रामकुमार साहू सी.ए.सी सेमरसल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ । lockdown में पढाई जारी रखना सचमुच में एक चुनौती थी जिसे विकास खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व एवं नोडल अधिकारी के कुशल निर्देशन में टेक्निकल टीम के अथक प्रयास , समन्वयको के सहयोग तथा सभी संकुलों के एक्सपर्ट के मेहनत के परिणाम स्वरूप आज हमारा विकास खंड निश्चित रूप से सबसे आगे है इस योजना को क्रियान्वित करने में हमारे युवा नेतृत्व युगल किशोर भाई मिल्लु यादव जी, दया साहू sir सुनील शर्मा, अभिजीत तिवारी,रोहित साहू ,अरविंद पांडे सर सभी संकुलों के ऐक्सपर्ट एवं समस्त सीएसीके निर्देशन में हम इस मुकाम तक पहुच पाए है। आज के कार्यक्रम में बेस्ट पीपीटी तैयार करने एवं उत्कृष्ट क्लास लेने के लिए अभिजीत तिवारी जी, तथा नियमित आनलाईन कक्षा लेने वाले भारत साहू को पुरस्कृत किया गया। साथ ही रामनिवास sir , रामायण राजपूत , रोहित साहू अरविंद पांडे सर ,संतोष राजपूत sir ,रोशन राजपूत sir, को विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए सम्मानित किया गया ।
No comments:
Post a Comment