Friday, August 28, 2020

मोर तीजा के लुगरा छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम

 

मोर तीजा के लुगरा



राज्य स्तरीय ऑनलाइन वर्चुअल तीज उत्सव के माध्यम से माताओं का उन्मुखीकरण  कार्यक्रम *मोर तीजा के लुगरा*

दोपहर के कार्यक्रम का वीडियो देखने के लिए मुझे टच करें

शाम के कार्यक्रम का वीडियो देखने के लिए मुझे टच करे


विकासखंड लोरमी के द्वारा दिनांक 23 अगस्त 2020 को ऑनलाइन वर्चुअल क्लास के माध्यम से पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के माताओं का उन्मुखीकरण कार्यक्रम जिसके टाइटल हैं मोर तीजा के लुगरा रखा गया हमारा विकास खंड का मुख्य उद्देश्य पूरे छत्तीसगढ़ से जो बच्चे विद्यालय में पढ़ते हैं और विद्यालय नहीं जा पाते हम उनके बच्चों तक जाने का प्रयास करते हैं किंतु कहीं न कहीं माता और पिता उन बच्चों को ऑनलाइन जोड़ने में रोक-टोक लगाकर के बच्चों को  ऑनलाइन अध्ययन कार्य में से वंचित कर देते हैं जिसे विशेष रुप से प्राथमिकता देते हुए हमने विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम को पूरे प्रदेश स्तर में उन माताओं तक पहुंचाया जिनके बच्चे हमारे साथ ऑनलाइन क्लास में पढ़ते हैं हमने माताओं को ऑनलाइन क्लास की महत्त और अध्यापन की विधि को सिखाने का सरल तरीका और इसकी उपयोगिता सिखाते हुए हमारा यह कार्यक्रम 5 सेक्शन में संचालित हुआ इस सेक्शन के माध्यम से पूरे छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिला के अलग-अलग गांव क्षेत्र से माताओं को जोड़ा गया था जिसे हमने गूगल फार्म के माध्यम से बच्चों के माता-पिता तक पहुंचा कर आवेदन मंगाया गया था उस आवेदन के आधार पर चयन कमेटी के धार पर चयन किया गया गूगल फार्म के अनुसार 193 माताओं द्वारा हमारे इस कार्यक्रम में जोड़ने हेतु अप्लाई किया गया था जिनमें हमने 34 प्रतिभागियों का चयन कर तीज महोत्सव के रूप में *मोर तीजा के लुगरा* कार्यक्रम कराए इस कार्यक्रम के मुख्य पहुना के रूप में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य एवं संस्कृति के प्रमुख प्रदेश सचिव *श्रीमती जागेश्वरी मेश्राम जी* रहे उसके साथ-साथ जिला पंचायत मुंगेली के अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर,  जनपद पंचायत लोरमी के उपाध्यक्ष श्रीमती खुशबू आदित्य वैष्णव एवं छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट शिक्षिका श्रीमती सुनीला फ्रैंकलीन हमारे बीच रहकर के माताओं को ऑनलाइन क्लास में अपने बच्चों को जिस प्रकार उनके द्वारा प्रस्तुत किया गया है जोड़ने हेतु प्रेरित किए सभी माताओं के द्वारा बड़े ही उत्साह के साथ पांच सेक्शन में भाग लेकर के हमारा इस कार्यक्रम को सफल बनाएं विकासखंड लोरमी के *मोर तीजा के लुगरा* कार्यक्रम एवं माताओं के उन्मुखीकरण इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के परंपरा के अनुसार गीत रचना एवं विविध प्रकार की कविता स्वरचित प्रस्तुत किए जिसमें से गौरी साहू धनपूंजी जगदलपुर केसर साहू धरसीवा रायपुर बुधारा बाई साहू भाटापारा बलोदाबाजार कुंती साहू धरसीवा रायपुर सावित्री गुप्ता पेंड्रा रोड अंजूलता साहू लोरमी अचला मिश्रा धरसीवा रायपुर अनीता ध्रुव लोरमी अन्नपूर्णा परिहार लोरमी उषा साहू लोरमी कमल देवी बंजारे लोरमी जयश्री कश्यप बलौदा बाजार टिकेश्वरी पटेल बलौदा बाजार तुलेश्वरी धुरंधर बलौदा बाजार नंदिनी राजपूत कोरबा नीलम मिश्रा धरसीवा प्रतिमा केवट कोरबा, प्रीति वैष्णव लोरमी, प्रेमा कुशराम लोरमी मीना श्रीवास्तव और मीनाक्षी दुबे लोरमी राजकुमारी पटेल पाली कोरबा राम कुमारी देवांगन कटघोरा कोरबा, संध्या भगत लोरमी, सारिका गुप्ता लोरमी सुधारानी शर्मा मुंगेली सुनीता टांडिया, उषा साहू कचना रायपुर दुर्गा तिवारी लोरमी श्वेता यादव लोरमी पुष्पा साहू लोरमी के द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया यह कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर बनाने हेतु पूरा प्रयास किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव श्रीमती जागेश्वरी मेश्राम गायिका एवं अभिनेत्री के द्वारा पढ़ाई तुंहर दुआर छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा चलाई जा रही योजना ऑनलाइन वर्चुअल क्लास का संचालन के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बचाने हेतु इस कार्यक्रम में शिरकत किए और पूरा समय दे कर के छत्तीसगढ़ के समस्त प्रतिभागियों को शासन की योजनाओं का नियमानुसार ऑनलाइन पालन करने हेतु प्रेरित किए उसके साथ ही साथ खुशबू आदित्य वैष्णव विकास खंड शिक्षा अधिकारी डीएस राजपूत जी विकासखंड नोडल अधिकारी प्रकाश तिवारी जी प्रदेश स्तर के उत्कृष्ट शिक्षिका  सुनीला फ्रैंकलीन जी के द्वारा अपने संबोधन में लोरमी विकासखंड के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की और सभी के द्वारा यह कहा गया कि बच्चे घर में बैठे हैं विद्यालय नहीं खुल रहा है कोरोना संक्रमण काल में बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलना है किसी आपात काल परिस्थिति में ही मास्क लगाकर निकलना है ऐसे विपरीत परिस्थितियों को सहन करते हुए ऑनलाइन क्लास से जुड़ कर के शिक्षा के मुख्यधारा से जुड़े रहना है ऐसा संदेश हमारे अतिथियों के द्वारा दिया गया उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु तकनीकी विशेषज्ञ टीम जिसमे *मिल्लू राम यादव, दयाराम साहू, युगल किशोर राजपूत, सुनील कुमार शर्मा, अभिजीत कुमार तिवारी* एवं आयोजक लोरमी विकासखंड के समस्त शैक्षिक समन्वयक गोपीनाथ कुलमित्र, महेश कुमार गुप्ता, रामकुमार साहू, गिरीश कुमार, रमेश कुमार जायसवाल, साहेब लाल भास्कर, हेमसिंह नवरंग, जनक राम राजपूत, लेखराम साहू, संतोष बंजारे, रवि लहरे,  रामनिवास साहू, बुद्धेश्वर ध्रुव, अरविंद पांडे, हीरादास गायकवाड, रामखिलावन डडसेना, उमेंद डडसेना,  विनोद कुमार राजपूत, रोहित कुमार ध्रुव, शिवनारायण महिलांगे अरविंद कुमार साहू, रामचंद्र कुलमित्र आदि संकुल समन्वयक के द्वारा इस कार्यक्रम का सफल आयोजन कराया गया।



Add caption



Add caption



Add caption









     
  अच्छा लगे तो नीचे कमैंट्स बॉक्स में अपना मन की बात जरूर लिखें।

No comments:

Post a Comment

हमर बानी,तुंहर गोठ

छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज़ 17 वर्ष बालक - बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप अगरतला , त्रिपुरा के लिए रवाना

 छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज़ 17 वर्ष बालक - बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप अगरतला , त्रिपुरा के लिए रवाना  लोरमी - 69 वी राष्ट्रीय शालेय शतर...