संसाधन
स्मरणीय विन्दु
★संसाधन बनते नहीं बनाये जाते हैं।
★संसाधनों के प्रयोग से परस्पर निर्भरता बढ़ गयी है।
★पर्यावरण की रक्षा मानव का कर्तव्य है।
★मनुष्य की योग्यतायें मूल्यवान संसाधन निर्माण में सहायक हैं।
★मानव संसाधन से तात्पर्य लोगों की संख्या और योग्यता से है।
महत्वपूर्ण पारिभाषिक शब्द
1. संसाधन-जिन वस्तुओं का उपयोग आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिये किया जाता है, वे संसाधन कहलाते हैं।
2.पेटेन्ट-कोई भी विचार या आविष्कार जिसका अपना एकमात्र अधिकार हो उसे पेटेन्ट कहा जाता है। जैसे-नीम, भारत का पेटेन्ट है।
3. प्रौद्योगिकी-किसी कौशल को करने अथवा वस्तु को बनाने में नवीनतम जान को प्रौद्योगिकी कहा जाता है।
4.प्राकृतिक संसाधन-वे संसाधन जो प्रकृति से प्राप्त होने हैं और अधिक संशोधन के बिना प्रयोग में लाये जाते हैं वे प्राकृतिक संसाधन कहलाते हैं। जैसे-हवा, मृदा।
5. वास्तविक संसाधन-जिन संसाधनों की मात्रा ज्ञात होती है उन्हें वास्तविक संसाधन कहते हैं। जैसे-दक्षिण के पठार की गली मिट्टी।
6. संभाव्य संसाधन-ऐसे संसाधन जिनकी मात्रा ज्ञात नहीं है और उनका तत्काल उपयोग नहीं किया जा सकता वे संभाव्य संसाधन कहलाते हैं। जैसे- लद्दाख में पाया जाने वाला यूरेनियम भंडार।
7. अजैव संसाधन-ऐसे संसाधन जो निजींव हो अजैव संसाधन कहलाते हैं। जैसे-चटटान, खनिज, मृदा।
8. जैव संसाधन-ऐसे संसाधन जो जीवित हैं उन्हें जैव संसाधन कहते हैं। जैसे-पेड़-पौधे, जीव जन्तु।
9. नवीकरणीय संसाधन-वे संसाधन जिन्हें शीघ्रता से नवीकृत अथवा पुनः पूरित किया जा सकता है। जैसे-वनस्पतियों, जीव जन्तु ।
10. अनवीकरणीय संसाधन-वे संसाधन जो एक बार समाप्त होने के बाद पुन: पूरित होने की संभावना कम होती है या हजारों वर्ष पूर्ति में लग जाते हैं। जैसे-कोयला, पेट्रोलियम।
11. सर्वव्यापक संसाधन-वे संसाधन जो सभी स्थानों पर पाये जाते हैं वे सर्वव्यापक संसाधन है । जैसे-वायु, मृदा।
12. स्थानिक संसाधन-कुछ निश्चित स्थानों पर पाये जाने वाले संसाधन स्थानिक संसाधन हैं। जैसे-ताँबा, सोना।
13. संसाधन भंडार-ये मानवीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उपलब्ध संसाधन भंडार है।
14. मानव संसाधन-मानव संसाधन से तात्पर्य लोगों की संख्या और उनकी मानसिक व शारीरिक योग्यता से है।
15. संसाधन संरक्षण-संसाधनों का सतर्कतापूर्वक उपयोग करना संसाधन संरक्षण है। जैसे-जल का दुरुपयोग रोकना।
16. सतत् पोषणीय विकास- सावधानीपूर्वक संसाधनों का उपयोग करना और भावी पीढ़ी के लिये भी उसकी बचत करणा सतत् पोषणीय विकास है। जैसे-पेट्रोल की बचत, बिजली की बचत।
प्रश्न 1 निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
1. पृथ्वी पर संसाधन असमान रूप से क्यों विपरीत है ।
उत्तर- पृथ्वी पर संसाधनों का वितरण भुपटल की आकृतियों, पृथ्वी की जलवायु और वनस्पति पर निर्भर है। पृथ्वी पर इन कारणों से असमानता होने के कारण संसाधन भी आसमान रूप से वितरित हैं।
2. संसाधन संरक्षण क्या है?
उत्तर- संसाधनों का उपयोग सतर्कता से करें। संसाधनों को बर्बाद होने से रोके। संसाधनों का नवीकरण होने दे। यदि संसाधन संरक्षण है।
प्रशन-3 मानव संसाधन महत्वपूर्ण क्यों है?
उत्तर- मानव की योग्यता और कार्य कुशलता भौतिक पदार्थो को संसाधन बनाने में सहायता है। इसलिए मानव संसाधन महत्वपूर्ण है।
प्रशन-4 सतत् पोषणीय विकास क्या है?
उत्तर- संसाधनों का वर्तमान पीढ़ी के लिए आवश्यकतानुसार उपयोग करें। संसाधनों को भावी पीढ़ी के लिए भी सुरक्षित रखें यही सतत् पोषणीय विकास है।
प्रश्न 03 निम्नलिखित में अंतर स्पष्ट कीजिए
उत्तर संभाव्य संसाधन
A. जिन संसाधनों की सम्पूर्ण मात्रा ज्ञात न हो वे संभाव्य संसाधन है।
B. भविष्य की संभावना इन संसाधनों में होती है।
वास्तविक संसाधन -
A.इन संसाधनों की पूर्ण मात्रा ज्ञात होती है ।
B.इन संसाधनों का कभी भी उपयोग किया जा सकता है ।
(2)सर्वव्यापक संसाधन और स्थानिक सर्वव्यापक संसाधन -
जो संसाधन सभी जगह व्याप्त है वह सर्व व्यापक संसाधन कहलाते हैं ।जैसे -वायु सौर ऊर्जा
स्थानिक संसाधन-किसी निश्चित स्थान पर पाए जाने वाले संसाधन स्थापित संसाधन कराते हैं जैसे - तांबा ,सोना लौह अयस्क
प्रश्न 04 'रहिमन पानी राखिए बिन पानी सब सून
पानी गए न ऊबरे , मोती मानुष चून।।
ये पंक्तियां अकबर के दरबार के नवरत्नों में से एक कवि अब्दुल रहीम खानखाना द्वारा लिखी गई थी। कवि किस प्रकार के संसाधन की ओर संकेत कर रहा है? इस
संसाधन के समाप्त हो जाने पर क्या होगा? इसे 100 शब्दों में लिखिये।
उत्तर- इन पंक्तियों में कवि रहिम ने नवीकरणीय संसाधन जल की ओर संकेत किया है । जल समाप्त हो जाने पर होने वाले प्रभाव इस प्रकार हैं-
1. पानी के बिना संसार में किसी का भी अस्तित्व नहीं रहेगा।
2. पेड़ पौधे सूख जायेंगे।
3. पृथ्वी पर कृषि नहीं हो सकेगी।
4. पशु भी जल के अभाव में मर जायेंगे। ।
5. मछलियाँ और अन्य जलीय जीव लुप्त हो जायेंगे।
6. पृथ्वी पर कोई उद्योग नहीं रहेगा।
7. समुद्री मार्ग समाप्त हो जायेंगे।
8. पृथ्वी पर खेती नहीं हो पायेगी।
9. पृथ्वी का तापमान तेजी से बढ़ने लगेगा।
पानी के समाप्त होने का अर्थ है पृथ्वी से जीवन समाप्त हो जायेगा।
आओ खेलें
प्रश्न 1. सोचिये आप प्रागैतिहासिक काल में एक ऊँचे हवादार पठार पर रहते हैं। आप और आपके मित्र तेज पवनों का उपयोग कैसे करेंगे। क्या आप पवन को एक संसाधन कह सकते हैं?
अब कल्पना कीजिये कि आप वर्ष 2138 में उसी स्थान पर रह रहे हैं क्या आप पवनों का कोई उपयोग कर सकते हैं कैसे ? क्या आप बता सकते हैं कि अब पवन एक महत्वपूर्ण संसाधन क्यों है?
उत्तर-प्रागैतिहासिक काल में तेज पवन का उपयोग केवल स्वास्थ्य के लिये किया जाता था उस समय पवन संसाधन नहीं था।
वर्ष 2138 में पवन का प्रयोग ऊर्जा संसाधन के रूप में होगा क्योंकि-
1. पवन महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन है। 2. पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
3. प्रदूषण मुक्त संसाधन है।
4. अमूल्य और सतत् प्राप्त संसाधन है।
प्रश्न 2 एक पत्थर, एक पत्ता, एक गत्ता और एक टहनी लिजिये। सोचिये कि आप इसका उपयोग संसाधन की भाँति किस प्रकार कर सकते हैं? नीचे उदारहण देखिये और रचना
कीजिये-
सही विकल्प के प्रश्न
1. निम्नलिखित में से कौन संसाधन को निर्धारित नहीं करता-
(क) उपयोगिता
(ख) मूल्य
(ग) मात्रा।
(घ) सभी
उत्तर-(ग) मात्रा
2. निम्नलिखित में से कौन-सा मानव निर्मित संसाधन है?
(क) कैंसर उपचार की औषधियां
(ख) झरने की जल
(ग) उष्णकटिबंधीय वन।
घ सभी
उत्तर- (क) कैंसर उपचार की औषधियां
3. कथन पूरा कीजिए-
जैव संसाधन _____होते हैं।
(क) जीव जंतुओं से व्युत्पन्न
(ख) मनुष्य द्वारा निर्मित
(ग) निर्जीव वस्तुओं से व्युत्पन्न
(घ) सभी
उत्तर(क) जीव जंतुओं से व्युत्पन्न।
4. नवीनीकरण संसाधन है
1) कोयला
2. पेट्रोल
3. जल
4. सभी
उत्तर- जल
5. सतत पोशणीय विकास है-
1. संसाधनों को अत्यधिक उपयोग
2. संसाधनों का सावधानीपूर्वक उपयोग
3. संसाधनों का दुरुपयोग
4.सभी
उत्तर- 2
6. संभाव्य साधन हैं
1. कोयला
2. खनिज तेल
3. यूरेनियम
4. सभी
उत्तर-कोयला
7. समाप्त होने वाले संसाधन हैं
1. कोयला
2. सूर्य
3. जल
4. सभी
उत्तर-कोयला
8. मानव निर्मित साधन नहीं है
1. नदी
2.पहाड़
3. मिट्टी
4. सभी
उत्तर-मिट्टी
9. एक तालाब में स्वच्छ जल है। निम्नलिखित में से कौन-सी गतिविधि जल को सबसे कम प्रदूषित करेगी।
1. तलाब में कपड़े धोना
2. तलाब में जानवरों को नहलाना
3. तालाब में कचरा में फेंकना
4. तलाब में तैरना
उत्तर-तालाब में तैरना
10. कौन सा कथन सही है?
1. मृदा जय हो
2. वनस्पति अजैव
3. चट्टान
4. जीव जंतु जैव
उत्तर-जीव जंतु जैव
11. समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन होते हैं-
1. मात्र में असीमित
2. अत्यधिक दुर्बल
3. मात्र में सीमित
4. सतत पोषणीय
उत्तर-सतत पोषणीय
12. किसी विचार या अविष्कार पर एक मात्र अधिकार
1. किसी भी चार या अविष्कार पर दूसरे का अधिकार
2. किसी भी चार यार अविष्कार पर दो लोगों का अधिकार
3. किसी विचार किया अविष्कार पर दूसरे का अधिकार
4. किसी विचार या अविष्कार पर सभी का अधिकार
उत्तर-किसी विचार या अविष्कार पर एकमात्र अधिकार
13. षंषाक वायु प्रदूषण कम करने में योगदान करना चाहता है वह अपने विद्यालय जाने के लिए किस वाहन का उपयोग करेगा-
1. कार
2. स्कूल बस
3. रिक्शा
4. स्कूटर
उत्तर-रिक्शा
14. निम्नलिखित में से कौन-सी तरीका जल संरक्षण के लिए नहीं है-
1. प्रतिस्थापन
2. कम उपयोग
3. पुनः
4. पुनः चक्रण
उत्तर-प्रतिस्थापन
15. संसाधनों को निर्धारित करने वाले कारक कौन से हैं?
1. मात्रा
2. उपयोगिता
3. स्थान
4. बनावट
उत्तर-उपयोगिता
16. मानव निर्मित संसाधन है
1. नदी
2. पहाड़
3. मिट्टी
4. सभी
उत्तर 3
17. निम्नलिखित में से कौन-सी तरीका जल संरक्षण के लिए नहीं है-
1. प्रतिस्थापन
2. कम उपयोग
3. पुनः वितरण
4. पुनः चक्रण
उत्तर- 4
No comments:
Post a Comment