Friday, September 10, 2021

तीज महोत्सव 2021(CGTA LORMI)

 


तीज महोत्सव कार्यक्रम का अंश...

👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

https://youtu.be/REXzJUUzwxE

एक बार जरूर देखें।



👆👆👆👆👆👆👆👆

अपना फोटो प्राप्त करने के लिये ऊपर के इमेज को टच कर डाउनलोड कर सकते है।

*आयोजक- छत्तीसगढ़ टीचर असोसिएशन लोरमी*


*तीज महिलाओं का महापर्व - लेखनी चंद्राकर*

 एसोशिएशन के तत्वाधान में हरिशोभावाटिका लोरमी विकास खंड के समस्त शिक्षिकाओं के लिए तीज महोत्सव का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में महिलाओं के लिए खेलकूद  के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें हमारे अतिथियो ने भी उत्साहित होकर स्वयं कुर्सी दौड़ में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाया एवं पुरुस्कृत भी हुए।इस कार्यक्रम मे अतिथि के रूप में श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर अध्यक्ष जिला पंचायत मुंगेली, श्रीमती मीना नरेश पाटले अध्योक्ष जनपद पंचायत लोरमी, श्रीमती अंकिता रवि शुक्ला अध्यक्ष नगर पंचायत लोरमी श्रीमती दुर्गा उमाशंकर साहू जिला पंचायत सदस्य् मुंगेली, श्रीमती खुशबु आदित्य वैष्णव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत लोरमी रही इनके सानिध्य में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में गुब्बारा उठाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम-श्रीमती सुभाषिनी राजपूत प्राथ शाला राम्हेपुर द्वितीय स्थान पर श्रीमती अश्वनी साहू प्राथ शाला पैजनिया एवं हेमंती परिहार प्राथ शाला बिजराकापा कला रही तथा तृतीय स्थान पर दुर्गा मरावी जी रही और माइंड गेम में प्रथम स्थान श्रीमती सरिता राजपूत, द्वितीय स्थान श्रीमती सुधारानी शर्मा मुंगेली, तृतीय स्थान पर श्रीमती अभिनिती वैष्णव जी रही, चूड़ी पहनो प्रतियोगिता में प्रथम निम्बा देवी राजपूत प्राथ शाला तेली मोहतरा, द्वितीय स्थान श्रीमती चंदना तिवारी प्राथ. शाला डोंगरिया, तृतीय स्थान पर श्रीमती अंजना पन्ना प्राथ शाला बुधवारा एवं श्रीमती संध्या भगत प्राथ शाला बंधवा रही, साड़ी पहनो प्रतियोगिता में प्रथम श्रीमती रानू राठौर, द्वितीय कुमारी विनिता कश्यप व्याख्याता हाई स्कूल ढोलगी, तृतीय स्थान श्रीमती साधना पोर्ते रही, कुर्सी दौड़ शिक्षिकाओं का हुआ जिसमें प्रथम श्रीमती दीपा बघेल प्राथ शाला भांटापारा, द्वितीय स्था‍न योगेश्वनरी ध्रुव प्राथ शाला कबराटोला, तृतीय स्थान श्रीमती चित्ररेखा ध्रुव प्राथ शाला आंछीडोंगरी रही, इसी प्रकार उपस्थित अतिथियों का भी कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता कराया गया जिसमें प्रथम स्थान पर श्रीमती रीना श्रीनेत मुंगेली, द्वितीय स्थान पर श्रीमती खुशबू आदित्य  वैष्णव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत लोरमी और तृतीय स्थान पर श्रीमती लता वैष्णव लोरमी रही, बिन्दी लगाओ प्रतियोगिता में शिक्षकों के साथ महिला जनप्रतिनिधि भी शामिल हुई इसमें प्रथम स्थान पर श्रीमती दुर्गा नेताम द्वितीय स्थान पर श्रीमती मीना नरेश पाटले अध्यक्ष जनपद पंचायत लोरमी, तृतीय स्थान पर श्रीमती प्रेमलता मरकाम रही, कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन पश्चात  कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा किया गया इस अवसर पर अतिथि श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर जिला पंचायत अध्यक्ष मुंगेली के द्वारा कार्यक्रम का सराहना करते हुए कहा गया कि तीज पर्व का इंतजार महिलाओं का सबसे ज्यादा होती है और तीजा महिलाओं का विशेष पर्व होती है इस तीजा आप सभी महिलाएं निर्जला रहने को संकल्प दिलाया।श्रीमती मीना नरेश पाटले अध्यक्ष जनपद पंचायत लोरमी ने सीजीटीए द्वारा इस प्रकार कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान के साथ जोड़ते हुए कहा कि महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर कम मिलता है किन्तु इस प्रकार आयोजन कर इनके सम्मान किए इसके लिए सीजीटीए को धन्यवाद और सभी महिलाओं को तीज पर्व की बधाई दिये। इसी प्रकार श्रीमती दुर्गा उमाशंकर साहू जिला पंचायत सदस्य ने महिलाओं की इस टीम को सशक्त महिला की उपाधी देते हुए इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई और उन्होने तीज पर्व की बधाई दी इसी के साथ श्रीमती खुशबु आदित्यि वैष्णव जनपद उपाध्यक्ष तथा श्रीमती अंकिता रवि शुक्ला अघ्यक्ष नगर पंचायत लोरमी ने कार्यक्रम की खूब सराहना की और कार्यक्रम में भाग लेकर विविध पुरस्कार के हकदार बनने हेतु सभी महिलाओं को अपील करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम केवल महिलाओं के लिए किसी विरले द्वारा कराया जाता है आज तीज उत्सव के अवसर पर लोरमी विकास खंड के शिक्षकों द्वारा कराया गया इसके लिए सीजीटीए लोरमी के पूरे टीम के साथ भाईयों को भी तीज महोत्सव की बधाई देते हुए सभी का उत्सा्ह वर्धन किए । साथ मे श्री एम आर यादव जी(शैक्षिक समन्वयक फुलवारी) जन्मदिन होने पर संगठन ने केक काटकर बधाई दी।आज के कार्यक्रम में श्रीमती लेखनी  सोनू चंद्राकर के द्वारा सभी के लिए स्वल्पाहार ,कार्यक्रम के भवन व्यवस्था एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं के को तीज महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पर साड़ी सप्रेम भेंट की व्यवस्था किए तथा उसी प्रकार अध्यक्ष जनपद पंचायत लोरमी के द्वारा कार्यक्रम में विजेताओं के लिए पुरस्का‍र हेतु 5000 रूपये नगद तथा जिला पंचायत सदस्या श्रीमती दुर्गा उमाशंकर साहू के द्वारा कार्यक्रम से खुश होकर 7100 रू नगद तथा श्रीमती खुशबु आदित्यं वैष्णव के द्वारा भी 3100 रू का नगद सहयोग देकर महिलाओं के इस कार्यक्रम में उत्साह वर्धन किए । इस कार्यक्रम को डिजायन करने वाले भाई रामसिंह ठाकुर शिक्षक प्राथ शाला बुधवारा को सभी शिक्षिकाओं के द्वारा दिल से आभार व्यक्त करते हुए अपील किए कि इस प्रकार का कार्यक्रम नियमित रूप से कराई जाये ताकि महिलाओं को भी आगे आने का अवसर मिल सके इसी के साथ सगठन प्रमुख धनंजय राजपूत ने सभी अतिथियों तथा उपस्थित शिक्षिकाओं को तीज पर्व की हार्दिक बधाई देते हुए कार्यक्रम भविष्य में भी कराये जाने हेतु अपनी सहमति जता‍ते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की ।












No comments:

Post a Comment

हमर बानी,तुंहर गोठ

छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज़ 17 वर्ष बालक - बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप अगरतला , त्रिपुरा के लिए रवाना

 छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज़ 17 वर्ष बालक - बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप अगरतला , त्रिपुरा के लिए रवाना  लोरमी - 69 वी राष्ट्रीय शालेय शतर...