अनुच्छेद 1
अपने बीजों, छाल और पत्तियों के औषधीय लाभों के कारण नीम के वृक्ष को गाँव का औषधालय कहा जाता है। संस्कृत में इसे 'अरिष्ट' कहा जाता है, जिसका अर्थ है निर्दोष, नष्ट न होने वाला और पूर्ण ।कीटों के नियन्त्रण में नीम का तेल महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है और इसका उपयोग मच्छर प्रतिरोधक के विकल्प के रूप में भी किया जा सकता है। नीम के बीजों की खली उर्वरक के रूप में प्रयुक्त होती है। नीम की पत्तियों का लेप चेपक की चिकित्सा में काम में आता है। नीम की टहनियों, जिन्हें
सामान्यतः 'दातून' कहते हैं, गाँवों में दाँत के ब्रुश के रूप में प्रयुक्त होती है। मक्खियों और पशुओं की किलनियों पर उनके नियन्त्रण के लिए, छाल और जड़ों का उपयोग भी चुर्ण के रूप में होता है।
1, औषधालय है
अ.कृषि भूमि
ब.औषध भंडार
स.खेल का मैदान
द.फॉर्म हाउस
2. नीम के पेड़ का किसान के लिए उपयोगी भाग है
अ.बीज
ब.छाल
स.टहनियां
द.पत्तियां
3. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'निदोष' का पर्यायवाची
नहीं है?
(1) दोष रहित
(2) बुटिहीन
(3) बेजोड़
(4) कुरूप
4अनुच्छेद में शब्द 'कीट' से तात्पर्य है
अ.फसल नष्ट करने वाले कीड़े मकोड़े
ब.क्रुद्ध व्यक्ति
स.गंदा पानी
द.प्रदूषण
5. गावों में नीम की ........का उपयोग दात के ब्रुश के रूप
किया जाता है।
(10 जड़ो
(2) पतियों
(3) टहनियों
4 बीज की खली
अनुच्छेद 2
चबाने की गोंद (च्युइग गम) की खोज मैक्सिको के जंगलों में मायन लोगों ने एक हजार वर्ष पूर्व की थी। उन्होंने पाया कि एक सैपोडिला के पेड़ से कोई तरल पदार्थ बह रहा है। जब वह बाहर निकल आता तो गाढ़ा हो जाता था, वे इसे चिकल कहते थे. जो चबाया जा सकता था और स्वादिष्ट होता था। आज भी चिकलेरो कहे जाने वाले श्रमिक चिकल का संग्रह करते हैं। चिकल को उसका पानी हटाने के लिये उबाला जाता है। इसके बाद बड़े टुकड़े प्रत्येक लगभग 30 पौंड या 14 किलोग्राम के बनाये जाते है।इन टुकडो को गोंद की फैक्टरी में भेजा जाता है। वहाँ इसे मीठा, नरम, सुगन्धित और रंगीन बनाने के लिए अनेक चीजों के साथ मिलाया जाता है।
1......ने चबाने वाली गोंद की खोज की।
(1) मायन
2 सैपोडिला
(3) चिकलेरो
(4) गोंद की फैक्टरी
2.... वे श्रमिक होते हैं, जो चिकल एकत्र करते हैं
(1) सैपोडिला
(2) चिकलेरो
(3) मायन
(4) गमर
3. चिकल के बड़े टुकड़े कहाँ भेजे जाते हैं?
(1) पुनर्चक्रण केन्द्रों में
(2) गोंद की फैक्टरी में
(3) मैक्सिको के जंगलों में
(4) कैंडी स्टोरों में
4. चिकल में बहुत-से पदार्थ निम्न सभी के लिए मिलाए जाते है, सिवाए ...... के लिए।
(1) नरम बनाने
(2) सुगन्धित बनाने
(3) गाढ़ा करने
(4) मीठा बनाने
5. इस अनुच्छेद के लिए उपयुक्त 'शीर्षक' चुनिए
(1) गोंद
(2) चिकलेरो
(3) चिकलेरो की कथा
(4) च्युइंग गम की कथा
अनु 12234
अनुच्छेद 3
भारत तीर्थयात्रियों और तीर्थयात्राओं का देश है। ये पवित्र स्थान, चाहे पहाड़ों पर हों या मैदानों में, सामान्यतया या तो नदियों के तटों पर स्थित है या समुद्र के तटों पर। इन तीर्थस्थलों पर जाने वाले केवल धार्मिक लोग ही नहीं होते, वरन् सारे भारत से और विदेशों से पर्यटक और सैर-सपाटे वाले लोग भी यहाँ आते है। जहाँ कहीं दो या अधिक नदियाँ मिलती है, तीर्थयात्री वहाँ स्नान और पूजा करते हैं, क्योंकि माना जाता है कि वह स्थान पवित्र होता है। ऐसा ही एक स्थान हरिद्वार है जो गंगा नदी के तट पर स्थित है।
1. पवित्र स्थानों पर जाने वाले लोग होते है धार्मिक,
सैर-सपाटा करने वाले और
(1) बच्चे
(2) पर्यटक
(3) व्यापारी
(4) समुद्री यात्री
2. निम्नलिखित में कौन-सा शब्द 'सामान्यतया' का
पर्यायवाची है?
(1) आमतौर पर
(2)सर्वजनिक रूप से
(3)कभी-कभी
(4)परिणाम स्वरुप
3. उस स्थान को 'पवित्र'माना जाता है, जहाँ दो या अधिक नदियाँ मिलती हैं। इस कथन में शब्द 'पवित्र'का विलोम है
(1)ईश्वरीय
(2)धार्मिक
(3)अपावन
(4)धर्मनिष्ठ
4. लोग गंगा नदी में स्नान और पूजा के लिए आते हैं, क्योंकि इसका जल है
(1)पवित्र
(2)साफ और स्वच्छ
(3)शीतल
(4)स्वास्थ्यवर्धक
5. लोग तीर्थयात्रा पर जाते हैं, क्योंकि वे ...... होते हैं।
(1) उत्सुक
(2) धार्मिक
(3)खोजी
(4)वृद्ध
उत्तर -1.(2) 2.(1) 3.(3) 4.(1) 5.(2)
अनुच्छेद 4
अजीत का जन्मदिन था। उसके सभी मित्र और सम्बन्धी एकत्र हुए थे। उसे कई भेट मिली उनमें किताबें, खिलोने और कपडे थे। अजीत की चाची ने उसे एक आश्चर्यजनक भेट दी। वह था गुलाब का एक पोधा। अजीत को चाची की भेंट सबसे अधिक पसन्द आई और वह भागकर बगीचे में गया और उसे वहाँ रोप दिया। अजीत रोज ही उसे सींचता था। वह ज्यों ही सुबह जागता भागकर देखने जाता कि वह कितना बड़ा हो गया है। एक दिन उसने देखा कि दो छोटी कलियाँ बाहर झाँक रही थीं। वह कलियो को सुन्दर पीला गुलाब बनते देखता रहा। वह प्रसन्न और रोमांचित था। उसने अपनी माँ की मदद से फूल तोड़े। उसने वे पहले
दो गुलाब अपनी माँ और बहन को भेंट किए। अजीत ने निर्णय किया कि वह अपने बगीचे में और भी पौधे लगाएगा |
1.जन्मदिन पर अजीत की सबसे अच्छी भेंट थी
(1)रेस कार
(2) कमीज
(3) गुलाब का पौधा
(4) किताब
2. ज्यों हो अजीत जागता, वह
(1) पढ़ना प्रारंभ कर देता
(2) पौधे की ओर दौड़ता
(3) स्नान करता
(4) स्कूल चल देता
3.पहले गुलाब में कितनी कलियां आई?
(1)एक
(2)चार
(3)दो
(4)बहुत -सी
4. अजीत ने पहले दो गुलाब किसे भेट किए?
(1) मित्रों को
(2) चाची को
(3) माँ और बहन को
(4) माँ और चाची को
5. 'रोमांचित' शब्द का अर्थ है
(1) उदास
(2) उत्तेजित
(3) भयभीत
(4) चकित
उत्तर -1.(3) 2.(2) 3.(3) 4.(3) 5.(2)
अनुच्छेद 5
एक समय एक गधा जंगल में रहता था। उसे एक दिन एक शेर की खाल मिली। उसने उसे पहन लिया और गर्व से जंगल में भागने लगा। जब पशुओं ने उसे देखा, तो डर से भागने लगे। उन सबने सोचा कि गधा सचमुच ही एक शेर है। एक दिन इस गधे को एक लोमड़ी मिली। लोमड़ी भी डरी और भाग गई। गधा अन्य पशुओं की प्रतिक्रियाएँ देखकर इतना खुश हुआ कि वह चुप न रह सका। वह अपने नए वेश को भूल गया और रेंकने लगा। ज्योंहि लोमड़ी ने उसका रेंकना सुना, वह वापस लौट आई। सभी पशु अब समझ गए कि वह शेर नहीं है, बल्कि शेर की खाल में गधा है। गधा अपनी जान बचाने भागा।
1. गधा कहा रहता था?
(1)अस्तबल में
(2)जंगल में
(3)फार्महाउस में
(4)गाँव में
2. गधे को गर्व क्यों हो रहा था?
(1) अन्य पशु उसे शेर समझ रहे थे
(2) उसके बहुत मित्र बन गए थे
(3) दूसरे पशु उसे सम्मान दे रहे थे
(4) वह सुन्दर दिखाई पड़ रहा था
3. अनुच्छेद में किस पशु का उल्लेख नहीं है?
(1) लोमड़ी (2) शेर (3) जेब्रा (4) गधा
4.'रेंकना' किस पशु की आवाज को कहा जाता है?
(1)हाथी (2)लोमड़ी
(3)कुत्ता (4)गधा
5.गधा क्यों भाग गया ?
(1)दूसरे पशु की खाल पाने के लिए
(2)अपनी जान बचाने के लिए
(3)अपने मित्रों को बुलाने के लिए
(4)शेर को ढूंढने के लिए
उत्तर- 1.(2) 2.(1) 3.(2) 4.(4) 5.(2)
अनुच्छेद 6
एक हाथी दिन के सोलह से अट्ठारह घण्टे खाना खाते हुए बिताता है। एक पूर्ण विकसित हाथी प्रत्येक दिन 137 किग्रा से अधिक खाना खा सकता है। हाथी शाकाहारी पशु है। वे पत्तियाँ, कोमल डण्ठल, जंगली झाड़ियों और पेड़ों के फलों को खा जाते हैं।भारतीय हाथी बाँस के पौधे खाना पसन्द करते हैं। हाथी भोजन और पानी के लिए खोदने तथा पेड़ों की खाल चीरकर अलगकरने के लिए अपने दाँतों का उपयोग करते हैं। वे अपनी सूंड का उपयोग भोजन को अपने मुँह में रखने के लिए करते हैं। हाथी किसी पेड़ को इतना झुका सकता है कि उसका बच्चा उसकी पत्तियाँ खा सके। एक वयस्क हाथी एक दिन में 18 से 26 गैलन पानी पी सकता है। हाथी प्रायः किसानों की बर्बाद कर देते हैं। उन्हें गन्ने खाना पसन्द है, इसलिए किसानों को खेतो की रक्षा करनी पड़ती है।जब किसान हाथियों को देखते है ,तो जोर-जोर से बहुत शोर करते हैं।कभी तो वे भाग जाते हैं पर प्रायः वे कोई चिंता नही करते।वे खेतों में आ जाते हैं और गन्ने उखाड़ते हैं। हमें अपने वनों की रक्षा करनी होगी ,ताकि हाथियों को उनका भोजन वहीं मिल जाये।तब वे खेतों में नही घुसेंगे और फसलों को नष्ट नहीं करेंगे ।मनुष्यों को और पशुओं को खुशी से साथ - साथ रहना चाहिए।
1.हाथी एक दिन में कितने घण्टे खाने में बिताता है?
(1)10 से 12 घण्टे
(2)14 से 16 घण्टे
(3)12 से 16 घण्टे
(4)16 से 18 घण्टे
2.हाथियों को शाकाहारी क्यों कहा जाता है?
(1)वे केवल सब्जियों और फल खाते हैं
(2)वे केवल पत्तियां और घास खाते हैं
(3)वे पत्तियां, फल और पौधे खाते हैं
(4)वे केवल पेड़ो और फलों को खाते हैं
3.भारतीय हाथी क्या करना पसंद करते हैं?
(1)गन्ने खाना (2)फसल उजाड़ना
(3)शोर करना (4)दूसरे पशुओं को खाना
4.अपनी फसलों से हाथियों को भगाने के लिए किसान क्या करते हैं?
(1)उनके पीछे भागते हैं
(2)उन पर बंदूक चला देते हैं
(3)शोर मचाते हैं
(4)खेतों के चारो ओर दीवार बना देते हैं
5. निम्नलिखित में से नष्ट करना का विलोम शब्द कौन सा है?
(1)शोर करना (2)भगाना
(3)विरोध करना (4)रक्षा करना
उत्तर- 1.(4) 2.(3) 3.(1) 4.(3) 5.(4)
अनुच्छेद 7
तुलसी का पौधा अधिकांश भारतीय घरों में उगाया जाता है। इस बूटी से मधुर गन्ध आती है। इस पौधे की पत्तियों का उपयोग पूजा के लिए होता है और उनमें औषधीय तथा रोगहारी गुण होते है। विश्व में तुलसी के कम से कम 150 प्रकार है। प्राचीन काल में मन्दिरों का उपयोग पथिकों के विश्रामगृह के रूप में होता था। तुलसी का पौधा मन्दिर के बाहर उगाया जाता था. क्योंकि इसमें प्यास रोकने का विशेष गुण होता है। जब कुछ पत्तियों जीभ के नीचे रखी जाएँ ,तो थके हुए पथिक, जो पानी ढूंढ रहे होते हैं. उनकी प्यास कम हो जाती है। तुलसी जिसका मूल निवास भारत है. 16वीं शताब्दी में पश्चिमी यूरोप पहुंची। यह माना जाता है कि यदि तुलसी के पत्तों का रस शहद के साथ नित्य लिया जाए, तो स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। चाय के लिए पानी उबालते समय यदि कुछ तुलसी की पत्तियाँ मिला दी जाएँ, तो इसमें विशेष गन्ध और स्वाद आ जाता है और यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। यह आराम भी पहुँचाती है और तनाव दूर करती है।
1. तुलसी के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा सत्य नहीं है।
(१) यह सुगन्ध देती है
(2) यह तनाव दूर करती है
(3) यह स्वास्थ्य के लिए अच्छी है
(4) इसका मूल स्थान पश्चिमी यूरोप में है
2. विश्व में तुलसी की कितनी किस्मे है?
(1)100 (2)170
(3)150 (4)160
3. तुलसी के पौधे को मन्दिरो के बाहर क्यों उगाया जाता था?
(1) पथिको की प्यास नियन्त्रित करने के लिए
(2) पथिकों को थकान का अनुभव कराने के लिए
(3) मन्दिर के चारों ओर खुशबू फैलाने के लिए
(4)ईश्वर की पूजा करने के लिए
4. तुलसी का मूल निवास किस देश में है?
(1) इंग्लैण्ड
(2)भारत
(3) चीन
(4) इटली
5. शहद और तुलसी का मिश्रण
(1) स्वास्थ्य के लिए अहितकर है
(2) स्वास्थ्य के लिए हितकर है
(3) हमारे लिए थोड़ा-सा हानिकारक है
(4) स्वास्थ्य के लिए थोड़ा-सा लाभकारक है
उत्तर-1.(4) 2.(3) 3.(1) 4.(4) 5.(4)
अनुच्छेद 8
सभी मकड़ियाँ जाले बुनती हैं, जिनसे उन्हें तीन कामों में सहायता मिलती है। जालों से मकड़ियों को अण्डे सँभालने में, छिपाने में और भोजन पकड़ने में मदद मिलती है। बहुत-सी मकड़ियाँ अपने जालों में अण्डे देना पसन्द करती हैं, जिसमें उनके अण्डे
एक साथ और सुरक्षित रहते हैं। जाले चिपचिपे होते हैं और इस प्रकार वे भोजन पकड़ने में मकड़ियों की सहायता करते है। जब कोई कीट जालेे में उड़कर आता है, तो फँस जाता है. इधर-उधर हिलता है. बाहर निकलने का प्रयत्न करता है पर ऐसा कर
नहीं सकता, क्योंकि वह फंस गया होता है। मकड़ी जान लेती है कि कीट फंस गया है, क्योकि उन्हें जाले के हिलने का अनुभव होता है और मकड़ी कीट तक पहुंच जाती है।जालो के बिना मकड़ी वैसे नही रह पाती जैसे वह रहती है। मकड़ियों को जीवित रहने के लिए जाले चाहिए, किन्तु यदि आपको अपने घर में जाले न मिले, तो इसका यह अर्थ नहीं कि आपका घर मकड़ियों से मुक्त है।
1. यह अनुच्छेद मुख्य रूप से किसके बारे में है?
(1) मकड़ी के रंग
(2) मकड़ी के जाले
(3) मकड़ी के अंडे
(4) मकड़ी के खाद्य पदार्थ
2. मकड़ी के जाले सहायक नहीं होते
(1)अंडो को थामने में
(2) भोजन को पकड़ने में
(3) अण्डो को बचाने में
(4) कीटों को डराने में
3. मकड़ियाँ कैसे जान लेती है कि उनके जाले में शिकार फंस
गया?
(1)वे उसे सुनती है
(2)वे उसे सूंघती है
(3)वे उसका अनुभव करती है
(4)वे उसे देखती है
4.घर मे मकड़ी का जाला न मिलने का यह अर्थ नही है कि
(1)मकड़ी को अब भूख नही है
(2)मकड़ी बाहर निकलने में डर रही है
3 मकड़ी सो गई है
4 मकड़ी है ही नही।
5. यहाँ 'जीवित रहना' का अर्थ है
(1) स्वीकारना
(2) देखना
(3)सोचना
(4)जीना
उत्तर- 1.(2) 2.(4) 3.(3) 4.(4) 5.(4)
अनुच्छेद 9
जब फास्ट फूड खाने की बात हो, तो बच्चे ललचाते हैं। इसे बनाने में कम समय लगता है और बाजारों में भी यह सरलता से मिल
जाता है। बच्चे फल, सूप या अंकुरित वस्तुएँ खाने के बदले फास्ट फूड खाना पसन्द करते है। नूडल, वर्गर और पिज्जा की बड़ी माँग है। यद्यपि ये बनाने में बड़े आसान है. फिर भी ये हमारे लिए हानिकारक हैं। इनमें हमारे शरीर के लिए अच्छी पोषण उपयोगिता नहीं होती।बहुत से शोधकर्ताओं ने सिद्ध किया है कि इन खाद्य पदार्थों का उपयोग स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। इन्हें तेल में तलकर पकाया जाता है, जो स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। इससे हम मोटे हो सकते हैं। मोटापे से मधुमेह और उच्च रक्तचाप
हो सकते है। जो बच्चे अधिक फास्ट फूड खाते हैं, उन्हें जीवनशैली से जुड़ी बीमारियाँ हो सकती है, जैसे-मधुमेह और उच्च रक्तचाप उनका विकास उन बच्चों की अपेक्षा अधिक प्रभावित होगा, जो पौष्टिक भोजन करते है। लोग पश्चिमी सभ्यता का
अनुकरण कर रहे है और घर पर बने खाने के स्थान पर फास्ट फूड को वरीयता दे रहे हैं। यह पश्चिमी सभ्यता को अपनाने के गम्भीर दुष्प्रभावों में से एक है।
1. फास्ट फूड किसी के स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित कर सकता है?
(1) जीवनशैली में बदलाव लाकर
(2) मोटापे का कारण बनकर
(3) हमें अच्छा स्वास्थ्य देकर
(4) पश्चिमी सभ्यता को प्रोत्साहन देकर
2. हमें फास्ट फूड संस्कृति को क्यो बढ़ावा नहीं देना चाहिए?
(1) फास्ट फूड स्वादिष्ट होता है
(2) यह आसानी से उपलब्ध है
(3) यह हमारी जीवनशैली बदल देता है
(4) यह हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालता है
3.अनुच्छेद में किस शब्द का अर्थ 'नकल करना' है
(1)अनुकरण करना
(2)तुलना करना
(3)कार्य करना
(4)अपनाना
4.फ़ास्ट फ़ूड से हो सकता /सकती है
(1)अनिद्रा
(2)जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां
(3)जेब पर भार
(4)सामाजिक स्तर पर हानि
5.घर पर बना खाना........ होता है।
(1)पोषक नहीं
(2)फ़ास्ट फ़ूड से अच्छा नहीं
(3)फ़ास्ट फ़ूड की अपेक्षा अधिक पौष्टिक
(4)न तो पौष्टिक, न ही स्वादिष्ट
उत्तर- 1.(2) 2.(4) 3.(1) 4.(2) 5.(3)
अनुच्छेद 10
एक गांव में एक लड़का रहता था। उसके घर के पास एक पेड था। उसपर एक बन्दर रहता था। वह बहुत नटखट था। फिर भी उसकी माँ उसे बुलाती थी और उसे खाने के लिए केले और मिठाईयां देती थी। एक बार वह लड़का माँ के साथ मेला देखने गया। वे लोग घर पर ताला लगाकर सुबह ही चले गए।शाम को लौटने पर उसने एक विचित्र बात देखी।वह बंदर उस दिन पेड़ छोड़कर कही नही गया। वृक्ष की सबसे ऊंचीडालपर बैठा-बैठा वह सारे दिन उसके घर की रखवाली करता रहा। उसकी माँ ने उस दिन उसको बहुत सारी चीजें खाने को दी।
1. पेड़ पर कौन रहता था?
(1)कौआ (2)बंदर
(3)चिड़िया (4)मैना
2.लड़के की माँ उसको क्या खाने को देती थी?
(1)फल (2)रोटी
(3)सब्जी (4)केले और मिठाईयां
3.लड़के के घर की देखभाल किसने की?
(1)बंदर (2)कुत्ता
(3)चिड़िया (4)मैना
4.मेले से लौटने पर लड़के की माँ ने बंदर को क्या दिया?
(1)केले (2)अमरूद
(3)बहुत सारी चीजें (4)मिठाईयां
5.शाम को लौटने पर विचित्र बात क्या देखी?
(1)बंदर ने सब कुछ तोड़ दिया था
(2)सारा दिन बंदर पेड़ की सबसे ऊंची डाल पर बैठा रहा
(3)बंदर ने मोहल्ले वालों को परेशान किया
(4)उपरोक्त में से कोई नही
उत्तर-1.(2) 2.(4) 3.(1) 4.(3) 5.(2)
अनुच्छेद 11
चित्तौड वर्तमान राजस्थान राज्य का जिला है। यह मुस्लिम आक्रमणकारियों से लोहा लेने वाले मेवाड़ राज्य के राजाओं की राजधानी था। अलाउद्दीन खिलजी ने 1303 ई में चित्तौड़ पर अधिकार कर लिया था। बाद में राजपूतो ने 1308 ई में चित्तोड पर पुनः अधिकार कर लिया। अकबर के शासनकाल में भी राजपूतों ने अकबर से वीरतापूर्वक मुकाबला किया। महाराणा प्रताप जैसे वीर और साहसी राजा ने जंगलों में भटकना तो स्वीकार कर लिया. किन्तु अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की। अनेक राजपूत रानियों ने अपने सतीत्व की रक्षा के लिए आग मे जलकर जौहर कर लिया। चित्तोड़ में निर्मित विजय स्तम्भ, कीर्ति स्तम्भ और किला राजपूतों की वीरता की गाथा सुनाते हैं।
1. चित्तौड़ स्थित है
(1) उत्तर प्रदेश
(2) राजस्थान
(3) बिहार
(4) गुजरात
2. अलाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़ पर अधिकार कर लिया था ।
(1)1403 ई.
(2) 1603 ई.
3) 1303 ई.
(4) 1203 ई.
3. कीर्ति स्तम्भ व विजय स्तम्भ स्थित है।
(1)मेवाड़ में
(2) चितौड़ में
(3) राजस्थान में
(4) गुजरात में
4.अकबर की अधीनता को किसने स्वीकार नही किया?
(1)महाराणा प्रताप ने
(2) राणा सांगा ने
(3)अलाउद्दीन खिलजी ने
(4)इनमें से कोई नही
5.राजपूत रानियां अपने सतीत्व की रक्षा के लिए क्या करती थी?
(1)भाग जाती थी
(2)आग में जलकर जौहर करती थी
(3)युद्ध करती थी
(4)उपरोक्त में से कोई नही
उत्तर -1.(2) 2.(3) 3.(2) 4.(1) 5.(2)
अनुच्छेद 12
वाराणसी को काशी और बनारस भी कहा जाता है। यह गंगा के किनारे बने घाटों के लिए प्रसिद्ध है। वाराणसी का विश्वनाथ मन्दिर एक प्रसिद्ध मंदिर है। वाराणसी का हिन्दू विश्वविद्यालय शिक्षा का प्रमुख केन्द्र है। इसकी स्थापना महामना मदनमोहन मालवीय ने लोगों की सहायता से की थी। वाराणसी से 10-12 किमी की दूरी पर एक स्मरणीय स्थान है-सारनाथ यहाँ पर एक पुराना स्तूप है। सारनाथ में बुद्ध ने अपने पाँच शिष्यों को सबसे पहले बौद्ध धर्म की शिक्षा दी थी। सारनाथ में बुद्ध के अनेक स्तूप है। यहाँ श्रीलंका ,थाइलैण्ड ,चीन जापान आदि देशों द्वारा बनवाए गए मन्दिर भी प्रसिद्ध है। सारनाथ में एक राजकीय संग्रहालय भी है। इसमें बहुत-सी मूर्तियाँ रखी गई है। यहाँ सम्राट अशोक के चार सिंहों वाला स्तम्भ भी रखा गया है। यह हमारा राज चिह्न है। बताओं-इस चिन्ह को तुमने कहाँ-कहाँ देखा है? वाराणसी, जरी और रेशम के काम के लिए प्रसिद्ध है। प्रसिद्ध शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खॉ और तबला वादक किशनजी महाराज वाराणसी के ही रहने वाले थे।
1. काशी में है एक भव्य
(1) विश्वनाथ मन्दिर
(2) साँई मन्दिर
(3) क्रिश्चियन चर्च
(4) लाल पत्थर का मन्दिर
2. काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना की
(1) दीनदयाल उपाध्याय ने
(2) भीमराव अम्बेडकर ने
(3)मदनमोहन मालवीय ने
(4) राजीव गांधी ने
3. सारनाथ अवस्थित है, वाराणसी से
(1) 20-25 किमी की दूरी पर
(2) 30-35 किमी की दूरी पर
(3) 10-15 किमी की दूरी पर
(4) 10-12 किमी की दूरी पर
4.सारनाथ स्तिथ अशोक के स्तम्भ में है
(1)तीन सिंह (2)चार सिंह
(3)पांच सिंह (4)दो सिंह
5. वाराणसी निवासी किशनजी महाराज का सम्बंध किस वाद्ययंत्र से है?
(1)सितार
(2) वायलिन
(3) तबला
(4) शहनाई
उत्तर- 1.(1) 2.(3) 3.(4) 4.(2) 5.(4)
अनुच्छेद 13
राज्याभिषेक के बाद भी शिवाजी ने अपना विजय अभियान जारी रखा। बीजापुर और कर्नाटक पर आक्रमण करके समुद्रतट के
सारे प्रदेशों को अपने अधिकार में कर लिया। शिवाजी ने ही सबसे सुव्यवस्थित ढंग से पहले नौसेना का संगठन किया। शिवाजी
महान् दूरदर्शी थे और वे यह जानते थे कि भविष्य में देश को नौसेना की भी आवश्यकता होगी।शिवाजी सभी धमों का समान आदर करते थे। राज्य के पदों के वितरण में भी कोई भेद-भाव नहीं रखते थे। उनके राज्य में स्त्रियों का बड़ा सम्मान किया जाता था। युद्ध में यदि शत्रु पक्ष की कोई महिला उनके अधिकार में आ जाती, तो वे उसका सम्मान करते थे और उसे उसके पति अथवा माता-पिता के पास पहुँचा देते थे। उनका राज्य धर्मनिरपेक्ष राज्य था। उनके राज्य में हर एक व्यक्ति को धार्मिक स्वतन्त्रता थी। अत्याचार के दमन को वे अपना कर्तव्य समझते थे, इसीलिए सेना संगठन को विशेष महत्त्व देते थे।
सैनिकों की सुख-सुविधा का वे विशेष ध्यान रखते थे। शिवाजी के राज्य में अपराधी को दण्ड अवश्य मिलता था। जब उनका पुत्र शम्भाजी अमर्यादित व्यवहार करने लगा, तो उसे भी शिवाजी के आदेश से बन्दी बना लिया गया था।
1. शिवाजी ने कहाँ पर आक्रमण करके समुद्रतट के सारे प्रदेशों को अपने अधिकार में ले लिया?
(1) अदोलाबाद व केरल पर
(2) कर्नाटक व बीजापुर पर
(3) अहमदनगर एवं मुम्बई पर
(4) गाँधी नगर व दमन पर
2. शिवाजी आदर करते थे
(1) हिन्दू धर्म का
(2) ईसाई धर्म का
(3) इस्लाम धर्म का
(4) सभी धर्मों का
3.शिवाजी के पुत्र का नाम था
(1) साहू जी (2)शम्भा जी
(3)सदाशिव (4)बाजीराव
4.शिवाजी के आदेश से बंदी बना लिया गया
(1)सदाशिव को
(2) साहूजी को
(3) शम्भाजी को
(4) बाजीराव को
5.युद्ध का विलोम है
(1) शान्ति (2) कलह (3) द्वेष (4) शत्रुता
उत्तर - 1.(2) 2.(4) 3.(2) 4.(3) 5.(1)
अनुच्छेद 14
एक वन में एक रहट था। उसमें बहुत सारे मेढ़क रहा करते थे। उन मेढ़कों के मुखिया का नाम गंगदत्त था। एक बार गंगदत्त रहट से पानी निकालने वाली टिण्डों की माला में बैठकर कुएँ से बाहर आया। बाहर की दुनिया देखकर वह बड़ा प्रसन्न हुआ। वह फुदक-फुदक कर वन की हरियाली में सैर करके बड़ा आनन्द प्राप्त करने लगा।
काफी देर तक फुदकने-घूमने के बाद वह हरी घास से भरे एक मैदान के पास पहुँचा। उसने देखा, वहाँ एक भूख-प्यास से मरियल हो रहा सॉप पड़ा है। साँप को गंगदत्त ने जीवन में पहली बार देखा था. उसे उसका रंग, रूप और आकार-प्रकार बहुत अच्छा लगा।
1. रहट में कौन सा जीव रहता था?
(1)सांप (2)मेढ़क (3)भालू (4)बिच्छू
2. मेढकों के मुखिया का नाम क्या था?
(1)रामदत्त (2)श्यामदत्त
(3)गंगदत्त (4)मोहन
3.गंगदत्त ने हरी घास से भरे मैदान में क्या देखा?
(1)पेड़ (2)साँप (3)फूल (4)लोमड़ी
4.सांप देखने मे कैसा था?
(1)मोटा ताजा
(2)मरियल
(3)भयानक
(4)उपरोक्त में से कोई नही
5.गंगदत्त घूमता हुआ कहाँ पहुंचा?
(1)मैदान में (2)शहर में
(3)तालाब में (4)नहर में
उत्तर - 1.(2) 2.(3) 3.(2) 4.(2) 5.(1)
अनुच्छेद 15
भारत एक विशाल देश है जिसमें प्रचुर वन्य जीवन है। यहाँ बाघ, शेर, हाथी राइनो सभी प्रकार की मछलिया और सुन्दर विदेशी
पक्षी मिलते हैं। दुख की बात है कि प्रत्येक वर्ष हम अनेक पशुओं को खो रहे हैं। लालची लोग पशुओं को उनकी हड्डीयों खालो और अन्य अगों के लिए मारते है और उन वस्तुओं को ऊंचे दामों पर बेचते हैं। अनेक कम्पनियॉ जहरीले रसायनों को उन नदियों में बहने देती है जिनमें पशु पानी पीने आते हैं। साथ ही वृक्षो को काटकर हम वन्य क्षेत्र को घटा रहे हैं, जो उनका प्राकृतिक घर
होता है। यदि हमने यह नहीं रोका, तो हम अपने पृथ्वी ग्रह के पारिस्थितिकी तन्त्र को क्षति पहुँचाएँगे। हमें अपनी मूल्यवान
विरासत की रक्षा करने के लिए सभी प्रयत्न करने चाहिए।
1.'मूल्यवान विरासत' किसे कहा गया है?
(1)शेर
(2)बाघ
(3)सम्पूर्ण वन्य जीवन
(4)पक्षी
2.अनुच्छेद में पशुओं को खोने के......कारण दिए गए हैं।
(1)दो (2)तीन (3)चार (4)पांच
3.लेखक आग्रह कर रहा है
(1)पशुओं को मारने के लिए
(2)वृक्षों के काटने के लिए
(3)पशुओं के व्यापार के लिए
(4)वन्य जीवन की रक्षा के लिए
4.'पारिस्थितिको तन्त्र' शब्द का प्रयोग, तब होता है जब हम बात करते है
(1) हमारे पर्यावरण की
(2) मौसम की
(3) किसी वैज्ञानिक विधि की
(4) जलवायु की
5. 'यदि हमने यह नही रोका'- यहाँ 'यह' शब्द किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?
(1)पशुओं को मारना
(2)वृक्षों को काटना
(3)अपने पर्यावरण को बिगाड़ना
(4)भवनों को नष्ट करना
उत्तर- 1.(3)2.(2) 3.(4) 4.(1) 5.(3)
अनुच्छेद 16
चीटियों दुनिया की कुछ सबसे प्रबल कीटो में गिनी जाती है। उन्हें कभी न थकने वाली, सहयोगी और स्वामी भक्त माना जाता है।
भारत के कुछ भागों में यह विश्वास है कि अगर कोई चींटियों को कुछ खिलाता है, तो सम्पन्न हो जाता है। लोग प्रातः काल चीटियों
की बस्तियों के निकट शक्कर रख देत है जिसे दान का ऐसा कार्य माना जाता है, जिससे उनका भाग्य सौभाग्यशाली बना रहे।
अमेरिका के आदिवासी विश्वास करते है कि मनुष्यों ने चीटिया से बहुत कुछ सीखा। उन्होंने सर्दियों में खाने के लिए गर्मियों में भोजन संग्रह कर लेना उनसे सीखा। चीटियों ने हमें सिखाया कि कैसे गर्मियों में ठण्डे रहे और सर्दियों में गर्म। हमने चाहे सीखी हो या नही चीटियों ने हमे शान्ति और सहयोग का पाठ पढ़ाया है।
1. चीटियाँ दुनिया की .....कीट मानी जाती है।
(1)प्रबल (2)सहायक (3) लोभी (4)विनोदी
2.चींटियों को खिलाने वाले लोग होते है
(1)दानी (2)सहयोगी (3)ईमानदार (4)धनी
3.'दान' एक कार्य है जिसमे..... निहित है।
(1)मांगना (2)लेना (3)पूछना (4)देना
4. अमेरिकी मूल निवासियों के अनुसार, चीटियों ने मनुष्य को सिखाया
(1) जाडों में खाना कैसे इकट्ठा करे?
(2) गर्मियों में ठण्ड कैसे बने रहे?
(3) शत्रुओं से कैसे लड़े?
(4)अच्छा भाग्य कैसे बनाएँ?
5. 'सम्पन्न' शब्द का अर्थ है।
(1) राजभक्त (2)सहयोगी (3) धनी (4) निर्धन
उत्तर- 1.(1) 2.(1) 3.(4) 4.(2) 5.(3)
अनुच्छेद 23
रतन कुमार का जन्म एक छोटे किसान के परिवार में हुआ था। उसे खेती करना पसन्द नहीं था, इसलिए उसने मुम्बई में बसने
निर्णय लिया। उसने डॉक्टरी की पढ़ाई की और एक अमीर महिला से शादी कर ली।
उसकी प्रैक्टिस अच्छी नहीं चली, इसलिए उसने एक जहाज में सर्जन का पद सम्भाल लिया। उसकी पत्नी चाहती थी कि वह मुम्बई में ही रहे। जब उसके पति का जहाज पूर्वी अफ्रीका की ओर रवाना हुआ, तो वह बीमार पड़ गई।
समुद्री यात्रा के सातवें दिन जहाज एक तूफान में फँस गया। यह कोई बड़ा जहाज नहीं था, इसलिए शक्तिशाली लहरों का सामना न कर सका और नष्ट हो गया।
1. रतन कुमार मुम्बई चला गया, क्योंकि
(1) वह फिल्मों में काम करना चाहता था
(2) वह एक किसान का लड़का था
(3) उसे खेती करना पसन्द न था
(4) वह अपने पिता से खुश नहीं था
2. वह डॉक्टर बन गया
(1) जब उसकी पत्नी बीमार पड़ी
(2) क्योंकि उसकी पत्नी अमीर थी
(3) क्योंकि उसका पिता किसान था
(4) अपनी आजीविका के लिए
3. उसकी पत्नी चाहती थी कि वह मुम्बई में ही रहे
(1) क्योंकि वह अमीर थी
(2) क्योंकि वह चाहती थी कि वह फिल्मों में काम करे
(3) ताकि वह डॉक्टर बन सके
(4) ताकि उसे जहाज पर काम मिल जाए
4. उसने जहाज पर काम करना स्वीकार कर लिया, क्योंकि
(1) वह एक डॉक्टर था
(2) उसकी प्रैक्टिस अच्छी नहीं चल रही थी
(3) उसे खतरनाक काम पसन्द थे
(4) उसकी पत्नी बड़ी झगड़ालू थी
5. जब वह जहाज के साथ चला गया, तो उसकी पत्नी
(1) दुःखी हो गई
(2) प्रसन्न हुई
(3) बीमार पड़ गई
(4) चकित हुई
उत्तर- 1.(3) 2.(2) 3.(1) 4.(2) 5.(3)
अनुच्छेद 17
तानसेन को भारत का महानतम संगीतकार कहा जाता है। यह माना जाता है कि उत्तर भारत में उसी ने शास्त्रीय संगीत का
परिचय कराया था। तानसेन ने अपने गुरु हरिदास स्वामी से संगीत सीखा। उसे संगीत के प्रति बहुत लगाव था। वह अकबर महान
के दरबार के नवरत्नों में से एक थे।
तानसेन अपनी कला में इतने निपुण थे कि वह अपने गायन से चमत्कार कर सकता थे। कहा जाता है कि वह मेघ मल्हार राग
गाकर वर्षा करा सकते थे। इसी प्रकार दीपक राग गाकर वह दिये जला सकते थे। ऐसा कोई नहीं था जो उससे अच्छा प्रदर्शन
कर सकता हो। अकबर उसकी कला से इतना प्रसन्न हुए कि उसने उसे 'मियाँ की उपाधि दे दी।
संगीत की दुनिया को तानसेन का योगदान अमूल्य है। आज भी विश्व के अग्रणी गायकों और संगीतकारों द्वारा उसे पूजा जाता
है।
1. पहले वाक्य में आए 'महानतम' शब्द का अर्थ है
(1) तानसेन से अच्छा कोई नहीं है
(2) अन्य लोग हैं जो तानसेन से अच्छे हैं
(3) तानसेन सबसे अच्छों में हैं
(4) तानसेन महान् मानव है
2. 'बहुत लगाव' का आशय है
(1) बहुत ज्ञान
(2) बहुत सृजन
(3) बहुत प्यार
(4) बहुत सम्मान
3. तानसेन के संगीत को श्रेष्ठ कहा जाता है, क्योंकि
(1) वह अनेक रागों को गा सकता था
(2) वह महान् मनोविनोद करने वाला था
(3) उस जैसा शास्त्रीय संगीत कोई नहीं बजा सकता था
(4) वह अपने संगीत से चमत्कार कर सकता था
4. उसे 'मियाँ' या 'नवरत्न' की उपाधि देकर सम्राट अकबर प्रदर्शित कर रहा था
(1) उदारता
(2) प्रशंसा
(3) क्रोध
(4) सम्पन्नता
5. किस राग को गाने से तानसेन दिये जला सकता था?
(1) मियाँ की तोड़ी
(2) दीपक राग
(3) मेघ मल्हार
(4) अग्नि राग
उत्तर- 1.(3) 2.(3) 3.(4) 4.(2) 5.(2)
अनुच्छेद 18
मेरे पिता, मेरी छोटी बहन और मैं एक बड़ी पिकनिक मनाने एक पार्क में गए। पार्क में हमें एक बड़ा-सा गुब्बारा दिखाई पडा।
इसे गर्म हवा का गुब्बारा कहा जाता है। इसमें बहुत सारे रंग थे। इसके नीचे एक बड़ा-सा टोकरा लगा था। गर्म हवा के गुब्बारे की लोग सवारी कर सकते हैं। यह आकाश में ऊँचा उठ गया, जब यह ऊँचे आसमान में गया तो मेरी बहन रोमांचित हो गई।
मेरी बहन गुब्बारे की सवारी करना चाहती थी। उस बड़े गुब्बारे की सवारी के लिए वह बहुत छोटी थी। मेरे पिताजी ने उसके
खेलने के लिए एक छोटा लाल गुब्बारा उसे खरीदकर दिया। उसे छोटा लाल गुब्बारा पसन्द आ गया।
1. कहानी सुनाने वाले ने बड़ा-सा गुब्बारा कहाँ देखा?
(1) बाजार में
(2) स्कूल में
(3) पार्क में
(4) स्टोर में
2. गुब्बारे के बारे में कौन-सा कथन सबसे उपयुक्त है?
(1) एक रंग-बिरंगा गुब्बारा
(2) एक गर्म हवा का गुब्बारा
(3) एक बड़ा-सा गुब्बारा
(4) एक छोटा लाल गुब्बारा
3. बहन गर्म हवा के गुब्बारे में क्यों नहीं बैठ सकी?
(1) गुब्बारा बहुत छोटा था
(2) वह बहुत छोटी थी
(3) गर्म हवा के गुब्बारे में भीड़ थी
(4) उसे छोटा लाल गुब्बारा पसन्द था
4. पिता ने लड़कीं के लिए एक छोटा लाल गुब्बारा क्यो खरीदा?
(1) वह रो रही थी
(2)वह गर्म हवा के गुब्बारे की सवारी नहीं कर सकी
(3)लाल गुब्बारे को देखकर वह रोमांचित हो गयी थी
(4)सबसे सस्ता गुब्बारा यही मिला था
5. 'रोमांचित' शब्द का अर्थ है
(1) भयभीत
(2) उत्तेजित
(3) रुचिकर
(4)जिज्ञासु
उत्तर- 1.(3) 2.(2) 3.(2) 4.(2) 5.(2)
अनुच्छेद 19
मोहित को भोजन से बड़ा प्यार था। वह कुछ भी ठूसकर खा जाता था। जब वह सारे चुपड़े पराठे ढेर सारे मक्खन के साथ मुँह में डालता तो उसकी माँ मुस्कुराती थी,लेकिन मोहित की बहन मीता अधिक नहीं खाती थी।जब उनकी माँ उन्हें फ़ास्ट - फ़ूड के रेस्तरां में ले जाती तो मोहित पिज्जा, बर्गर और फ्रेंच फ्राइज की दावत उड़ाता। उसके बाद वह कभी एक आइसक्रीम खाता या कभी दो !किंतु मीता अपने पहले ही बर्गर को कठिनता से निपटा रही होती।माँ सोचती,"काश,मीता भी मोहित की भांति खाती होती।"एक दिन मोहित बहुत बीमार पड़ गया। जब डॉक्टर ने मोहित से पूछा कि तुमने क्या खाया, मोहित की माँ ने बड़े गर्व से कहा "मेरा बेटा तो जो भी मै उसके सामने रखती हूँ उसे खा जाता है।" यह सुनकर कि उसने क्या-क्या खाया-डॉक्टर चकित हो गया। डॉक्टर ने उसका ध्यानपूर्वक परीक्षण किया और कहा, "मोहित जो खाता है, वे सब चीजें ठीक नहीं हैं।” उसने मोहित की माँ से कहा, “उसे बहुत-से ताजे फल, हरी सब्जियाँ और अनाज दीजिए। कोई कैंडी, टॉफी या चॉकलेट न दें। उसके दाँत देखिए। सब में कीड़े लग चुके हैं।"
1.मोहित की माँ उसके बारे में प्रसन्न क्यों थी?
(1) मोहित अपनी बहन जैसा था
(2) मोहित कुछ भी खा लेता था
(3) मोहित को फ़ास्ट फ़ूड प्रिय था
(4) मोहित माँ का कहना मानता था
2.मोहित की माँ चाहती थी कि
(1) मोहित अधिक खाए
(2) मीता डॉक्टर से मिले
(3) मोहित कम खाए
(4) मीता मोहित की भाँति खाए
3. डॉक्टर ने मोहित की माँ को कहा कि
(1) मीता को अधिक खाना चाहिए
(2) मोहित सारी गलत चीजें खा रहा था
(3) मोहित को सिर्फ बर्गर और कैंडी खानी चाहिए
(4) मीता को मोहित जैसा होना चाहिए
4. 'ध्यान से देखा' के लिए अनुच्छेद में प्रयुक्त हुआ
(1) मुँह में डालता
(2) सोचती
(3) चकित हो गया
(4) परीक्षण किया
5. मोहित को क्या खाना चाहिए? निम्नलिखित में से चुनिए।
(1) आइसक्रीम और बर्गर
(2) पिज्जा और चॉकलेट
(3) अनाज और फल
(4) फ्रेंच फ्राइज और टॉफियाँ
उत्तर- 1.(2) 2.(4) 3.(2) 4.(4) 5.(3)
अनुच्छेद 20
गोरिल्ला, चिम्पैंजी और ओरंगउटान, ये सभी विशाल बन्दरों जैसे दिखाई देते हैं। ये महावानर बन्दरों से बड़े होते हैं और इनके उनसे कम बच्चे होते हैं। ये अधिक सीधे खड़े रह सकते हैं और अपनी नाक की अपेक्षा अपनी आँखों पर अधिक निर्भर होते हैं।महावानरों की पूँछ नहीं होती, बन्दरों की होती है। महावानरों का मस्तिष्क बड़ा और अधिक विकसित होता है, जिसका अर्थ है कि वे बन्दरों की अपेक्षा अधिक चालाक होते हैं। महावानरों के पैर ऐसे होते हैं कि वे वस्तुओं को जकड़ सकें। उनकी अँगुलियों के निशान बेजोड़ और नाखून चपटे होते हैं। महावानरों की शरीर रचना ऐसी होती है कि वे चारों हाथ-पैरों से चल सकें। उनकी बाँहें,टाँगों से लम्बी होती हैं, ताकि वे चलने में अँगुलियों के पोरों का प्रयोग कर सकें।
1.बन्दरों की अपेक्षा महावानर किन पर अधिक निर्भर होते हैं?
(1)कान (2)पूँछ (3) नाक (4)आंख
2. इनमें से किसकी पूँछ होती है?
(1) ओरंगउटान (2) बन्दर
(3)चिम्पैंजी (4)गोरिल्ला
3. महावानर चीजों को अपने पैरों से कैसे पकड़ सकते हैं?
(1) उनके पैरों में अंगुलियाँ होती हैं
(2) वे नाखूनों से चीजें उठाते हैं
(3) उनके पैर ऐसे बने हुए हैं
(4) वे दोनों पैरों का एकसाथ उपयोग करते हैं
4. वह कौन सी एक आम वस्तु है ,जो मनुष्यों और महा वानरों में होती है?
(1)पूँछ
(2)लंबी बांहे
(3) अंगुलियों के निशान
(4) छोटी टांगे
5.'बेजोड़' शब्द का समानार्थक शब्द है
(1)असाधारण (2)सरल
(3)भिन्न (4)वैसा
उत्तर- 1.(4) 2.(2) 3.(1) 4.(3) 5.(1)
अनुच्छेद 21
मेरा गुप्त,प्रिय स्थान कोई सुन्दर भवन या कोई यादगार जगह नहीं था। यह न कोई उद्यान था, न मनोरंजन पार्क या नदी तट, यह तो एक नाले का पाइप था जो लम्बी घास से घिरा और ढका था। मैं इसे कोई नाम नहीं दे सकता, बस इतना कह सकता हूँ कि मैं इसे प्यार करता था और इसे छिपने की स्वर्गीय जगह कहता था। रोज लंच की छुट्टी के समय आधे घण्टे मैं और मेरा प्रिय मित्र नाले के पाइप तक जाते और वहाँ बैठते थे। यह बढ़िया जगह थी, क्योंकि यह शान्त और सुन्दर थी। एक दिन एक अध्यापक ने हमें देख लिया और पाइप पर हमारा जाना बन्द कर दिया गया। यह बड़ा दुःखदायी था। अब लंच टाइम वैसा नहीं रहा. हमारे चारों
ओर शोरगुल था। मैं सोचता हूँ काश! हमारे अध्यापक को हमारा पता न चला होता।
1. वाचक का गुप्त और प्रिय स्थान था
(1)स्कूल
(2) मनोरंजन पार्क
(3) नदी तट
(4) नाले का पाइप
2. लेखक अपनी गुप्त जगह को कहता है
(1) लम्बी घास से घिरा नाले का पाइप
(2) स्कूल से छिपने की जगह
(3) छिपने की स्वर्गीय जगह
(4) एक मनोरंजन पार्क
3. क्या हुआ जब अध्यापक को गुप्त स्थान का पता चल गया?
(1) अध्यापक भी उनके साथ नाले के पाइप तक आया
(2) अध्यापक ने उनके नाले के पाइप तक आने पर ध्यान नहीं दिया
(3) वे स्कूल से फिर से नाले के पाइप पर नहीं जा सके
(4) उनके लिए स्कूल में लंच टाइम को मनोरंजक बना दिया गया
4. आपके विचार से अध्यापक ने उनका नाले के पाइप पर जाना बन्द क्यों किया होगा?
(1) वह उन्हें दण्ड देना चाहता था
(2) वह नहीं चाहता था कि बच्चे खुश रहे
(3) नाले के पाइप पर जाना सुरक्षित न था
(4) शोरगुल के बीच लंच करना अच्छा है
5. लेखक ने इसे अपना प्रिय स्थान क्यो कहा है?
(1)इसके चारों ओर लंबी घास थी
(2)यह नदी के किनारे था
(3)वहां वह अपने मित्र के साथ छुपम-छुपाई खेलता था
(4) यह सुंदर और शांत स्थान था
उत्तर- 1.(4) 2.(3) 3.(3) 4.(3) 5.(4)
अनुच्छेद 22
कठफोड़वा एक प्रकार का पक्षी है। उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैण्ड को छोड़कर यह सर्वत्र पाया जाता है।
कठफोड़वे की 200 से अधिक प्रजातियाँ हैं। दो सबसे बड़े कठफोड़वे, इम्पीरियल वुडपेकर और आइवरी-बिल्ड वुडपेकर अब प्रायः विलुप्त हो चुके हैं।
लकड़ी में छेद करने के लिए कठफोड़वे की चोंच बड़ी तीखी होती है और इसकी पूँछ छोटी तथा कड़ी होती है, जो उन्हें पेड़ के तने से और शाखाओं से चिपकने में सहायक होती है। कठफोड़वे की बड़ी लम्बी जीभ होती है, जो पेड़ के भीतर गहराई से कीड़े निकालने में मदद करती है। प्रायः कठफोड़वे दिखाई पड़ने से पहले पेड़ों पर जोर से आवाज करते सुनाई पड़ते हैं। कठफोड़वे
हानिकारक भी हो सकते हैं यदि वे कभी मकानों पर खुदाई करने लगे।
1. कठफोड़वे नहीं पाए जाते हैं
(1) भारत में
(2) ऑस्ट्रेलिया मे
(3) अफ्रीका में
(4) श्रीलंका में
2. कठफोड़वे की जीभ लंबी क्यो होती है?
(1) ताकि वे पेड़ों पर खुदाई कर सकें
(2) ताकि वे धरती पर से कीड़े उठा सकें
(3) ताकि वे पेड़ों के अन्दर से कीड़े प्राप्त कर सकें
(4) ताकि वे बीजों को खा सकें
3. 'विलुप्त' पशु वे है ,जो
(1)विशिष्ट है
(2) मुश्किल से मिलते है
(3)नष्ट हो गए है
(4)प्यारे होते हैं
4. 'आइवरी-बिल्ड वुडपेकर'
(1) विलुप्त हो गए हैं
(2) न्यूजीलैण्ड में मिलते हैं
(3) सारी दुनिया में मिलते हैं
(4) आमतौर पर पेड़ों पर मिलते है
5. अनुच्छेद में 'खुदाई करना' का आशय है
(1)कीड़े ढूंढना
(2)छेद करना
(3) अभ्यास करना
(4) नियमित रहना
उत्तर- 1.(2) 2.(3) 3.(2) 4.(1) 5.(2)
अनुच्छेद 23
रतन कुमार का जन्म एक छोटे किसान के परिवार में हुआ था। उसे खेती करना पसन्द नहीं था, इसलिए उसने मुम्बई में बसने
निर्णय लिया। उसने डॉक्टरी की पढ़ाई की और एक अमीर महिला से शादी कर ली।
उसकी प्रैक्टिस अच्छी नहीं चली, इसलिए उसने एक जहाज में सर्जन का पद सम्भाल लिया। उसकी पत्नी चाहती थी कि वह मुम्बई में ही रहे। जब उसके पति का जहाज पूर्वी अफ्रीका की ओर रवाना हुआ, तो वह बीमार पड़ गई।
समुद्री यात्रा के सातवें दिन जहाज एक तूफान में फँस गया। यह कोई बड़ा जहाज नहीं था, इसलिए शक्तिशाली लहरों का सामना न कर सका और नष्ट हो गया।
1. रतन कुमार मुम्बई चला गया, क्योंकि
(1) वह फिल्मों में काम करना चाहता था
(2) वह एक किसान का लड़का था
(3) उसे खेती करना पसन्द न था
(4) वह अपने पिता से खुश नहीं था
2. वह डॉक्टर बन गया
(1) जब उसकी पत्नी बीमार पड़ी
(2) क्योंकि उसकी पत्नी अमीर थी
(3) क्योंकि उसका पिता किसान था
(4) अपनी आजीविका के लिए
3. उसकी पत्नी चाहती थी कि वह मुम्बई में ही रहे
(1) क्योंकि वह अमीर थी
(2) क्योंकि वह चाहती थी कि वह फिल्मों में काम करे
(3) ताकि वह डॉक्टर बन सके
(4) ताकि उसे जहाज पर काम मिल जाए
4. उसने जहाज पर काम करना स्वीकार कर लिया, क्योंकि
(1) वह एक डॉक्टर था
(2) उसकी प्रैक्टिस अच्छी नहीं चल रही थी
(3) उसे खतरनाक काम पसन्द थे
(4) उसकी पत्नी बड़ी झगड़ालू थी
5. जब वह जहाज के साथ चला गया, तो उसकी पत्नी
(1) दुःखी हो गई
(2) प्रसन्न हुई
(3) बीमार पड़ गई
(4) चकित हुई
उत्तर- 1.(3) 2.(2) 3.(1) 4.(2) 5.(3)
अनुच्छेद 24
पृथ्वी के भाग हमेशा सदा गतिशील रहते हैं। पूरे पर्वत और महाद्वीप भी चलते रहते हैं। हमें इसका अनुभव इसलिए नहीं होता कि हम भी इस गति के साथ चल रहे होते हैं। पृथ्वी की पपड़ी के भाग एक-दूसरे को धक्का देते हैं। अगर ये भाग आसानी से नहीं
बढ़े, तो पृथ्वी वहाँ मुड़ जाती है और पृथ्वी के पूरे खण्ड तत्काल चार या पाँच फीट तक खिसक जाते हैं। इससे पैदा हुई विशाल
कम्पनों को भूकम्पीय तरंगें कहा जाता है जिन्हें हम भूकम्प के रूप में अनुभव करते हैं। हल्के भूकम्प में बर्तन खड़खड़ा सकते
है या छत पर लगी रोशनियाँ झूल सकती हैं। बड़े भूकम्प में भवन गिर सकते हैं। बहुत बड़े भूकम्पों से भू-स्खलन होता है और
सुनामी नाम की विशाल समुद्री लहरें आती हैं जो बहुत हानि करती हैं।
1. हमें महाद्वीपों की गति का अनुभव क्यों नहीं होता?
(1) केवल पृथ्वी के कुछ भाग गति करते हैं
(2) वे बहुत कम चाल से चलते हैं
(3) हम भी उन्हीं के साथ चल रहे होते हैं
(4) वे तभी चलते हैं जब हम सोए होते हैं
2. जब धरती के तल पर भूकम्पीय तरंगों का अनुभव होता है, तो इसे कहते हैं
(1) भूकम्प
(2) भूभ्रंश
(3) महाद्वीपीय गति
(4) भू-स्खलन
3.एक छोटे भूकम्प में इनमें से क्या होने की संभावना सबसे कम है?
(1)कैबिनेट में रखे बर्तन खड़खड़ाते हैं
(2) धरती थोड़ी झूलती है
(3)बड़े भवन गिर जाते है
(4)छत पर लगी रोशनियां झूलती है
4. सुनामी आने का कारण है।
(1) छोटे भूकम्प
(2)बड़े भूकंप
(3)ज्वारीय लहरे
(4) विशाल लहरे
5. उपरोक्त अनुच्छेद में प्रयुक्त 'तत्काल' का अर्थ है
(1) केवल एक समय
(2) देर से
(3) कुछ दूरी पर
(4) तुरन्त
उत्तर- 1.(3) 2.(1) 3.(1) 4.(2) 5.(4)
अनुच्छेद 25
ईसा पूर्व 776 से प्रत्येक 4 वर्ष बाद यूनानवासी बहुत बड़ा उत्सव मनाया करते थे। महान् देवता जियूस के सम्मान में कलाकार,लेखक और खिलाड़ी एकत्रित होते थे। ओलम्पिया शहर में प्रतियोगिताएँ आयोजित होती थी, इसलिए इस आयोजन को ओलम्पिक खेल कहा जाने लगा। उन दिनों ओलम्पिक खेलों में केवल खेलकूद की प्रतियोगिताएँ ही नहीं होती थीं, नाटक और
कवियों द्वारा कविता पाठ होते तथा साथ ही दौड़ें भी। यूनानवासियों के लिए ये खेल मन और शरीर के मेल थे और जीतने का
प्रयास देवताओं के राजा जियूस के प्रति सम्मान था। ये कार्यक्रम तीन दिन तक चलते थे। खिलाड़ी दौड़ते, कुश्ती लड़ते.
घुड़सवारी करते और रथ दौड़ाते थे। खेल ओलम्पिक की शपथ से प्रारम्भ होते थे और पुरस्कार तथा दावत के साथ समाप्त
होते थे।
1. ओलम्पिक खेल सर्वप्रथम कब आयोजित हुए थे?
(1) 976 ई.
(2) 776 ई. पू.
(3)776 ई.
(4) 976 ई. पू.
2. ओलम्पिक किस शहर में आयोजित किए जाते थे?
(1) रोम
(2)पेरिस
(3) जियूस
(4) ओलम्पिया
3. खेलों से मेल होता है
(1) मन और शरीर का
(2) शरीर और आत्मा का
(3) आत्मा और ईश्वर का
(4) ईश्वर और मन का
4.जियूस था
(1)एक महान राजा
(2)एक ओलंपिक खिलाड़ी
(3)एक यूनानी देवता
(4)एक महान पहलवान
5.यूनानियों के लिये ओलंपिक में जीतने का प्रयास करने का अर्थ था
(1)जियूस का सम्मान
(2)खिलाड़ियों को पुरस्कार
(3)ईश्वर का उपहार
(4)ओलम्पिया का रिवाज
उत्तर- 1.(3) 2.(4) 3.(1) 4.(3) 5.(1)
अनुच्छेद 26
मरुस्थलों में बहुत-सा पशु जीवन प्राप्त होता है। रात में रेगिस्तानी छिपकलियाँ अपने छिद्रों से बाहर निकलती हैं। अनेक प्रकार
के जहरीले साँप, बिच्छू, लोमड़ियाँ और कीड़े-मकोड़े और पक्षी प्राप्त होते हैं। सहारा, अरब और थार के मरुस्थलों में अपना सामान एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने में ऊँटों का उपयोग स्थानीय लोगों के द्वारा किया जाता है। ऊँट जिसे 'मरुस्थल
का जहाज' भी कहा जाता है, बालू में मीलों चल सकता है। इसकी आँखों की बरौनियाँ लम्बी होती हैं और यह अपने नाक के छिद्रों
को बन्द रख सकता है। इससे यह रेत से अपनी आँखों और नाक को बचा सकता है। इसके पैर सपाट और गद्देदार होते हैं और
पीठ पर एक या दो कूबड़ होते हैं। ऊँट एक बार में कई लीटर पानी पी सकता है और उसके बाद एक सप्ताह से अधिक तक
बिना पानी के चल सकता है। मरुस्थल के निवासियों के लिए ऊँट अपरिहार्य है।
1. इस अनुच्छेद के लिए सबसे उपयुक्त शीर्षक कौन-सा है?
(1) मरुस्थल में जीवन
(2) मरुस्थल में रात्रि-जीवन
(3) मरुस्थलों में ऊँट का उपयोग
(4) ऊँट-मरुस्थल का जहाज
2. रात में अपने छिद्रों से कौन-सा पशु बाहर निकलता है?
(1) जहरीले साँप
(2) लोमड़ियाँ
(3) कीड़े-मकोड़े
(4) रेगिस्तानी छिपकलियाँ
3. ऊंट एक सप्ताह से अधिक तक बिना पानी पिये चल सकता है,क्योंकि
(1) यह रेत में मीलों चल सकता है
(2) इसके पैर गद्देदार होते है
(3) यह एक बार मे अनेक लीटर पानी पी सकता है
(4) इसके एक या दो कूबड़ होते है
4.पैरा में 'अपरिहार्य' शब्द का अर्थ है
(1) अनावश्यक
(2) महत्वपूर्ण
(3) सार्थक
(4) आवश्यक
5.ऊँट अपनी नाक और आँखों को रेत से कैसे बचाता है?
(1) गद्देदार पैर होने से
(2) लम्बी बरौनियों और नाक बन्द रखने की क्षमता से
(3) पीठ पर एक या दो कूबड़ होने से
(4) हफ्तों तक बिना पानी के जीवित रहने से
उत्तर- 1.(4) 2.(4) 3.(3) 4.(2) 5.(2)
अनुच्छेद 27
श्रीमती सेन को आभूषणों का बड़ा शौक था। उनके जन्मदिन के अवसर पर श्री सेन ने उन्हें सोने और हीरों का एक सुन्दर हार
खरीदकर दिया। श्रीमती सेन ने उस हार को थोड़ी देर पहना और उसके बाद उतार दिया। उन्होंने उसे अपने कमरे की मेज पर
रख दिया। उसके बाद वे स्नानागार नहाने चली गई। एक बूढ़ा बन्दर उनके घर के पास वाले पेड़ पर चढ़ा और बालकनी से कूद
गया। एक खुली खिड़की से वह कमरे के अन्दर घुस गया। बन्दर को वहाँ हार मिल गया और उसने उसे अपनी गर्दन पर लपेट
लिया। उसके बाद बन्दर ने साइड टेबल पर रखे हुए चॉकलेट और फल खाए। जब श्रीमती सेन स्नानागार से लौटी, तो उन्हें
अपना हार नहीं मिला। वे जोर से चिल्ला पड़ी।
1. श्रीमती सेन ने अपने जन्मदिन के अवसर पर क्या पहना था?
(1) सोने और हीरों का एक हार
(2) एक सुन्दर ड्रेस
(3) एक हीरे की अंगूठी
(4) सोने की चूड़ियाँ
2. श्रीमती सेन ने हार कहाँ रखा था?
(1) स्नानागार में
(2) कमरे की मेज पर
(3) खिड़की पर
(4) शेल्फ पर
3.बंदर कमरे में कैसे घुसा?
(1)स्नानागार से
(2) एक खुले दरवाजे से
(3)छत से
(4) एक खुली खिड़की से
4. श्रीमती सेन के हार का क्या हुआ?
(1)श्री सेन उसे ले गए थे
(2)यह मेज पर रखा था
(3)एक बंदर उसे उठा ले गया
(4)एक बंदर ने उसे चुरा लिया
5. 'चिल्ला पड़ी' का क्या अर्थ है?
(1) धीरे से चीखी
(2) जोर से शोर मचाते हुए चिल्लाई
(3) धीरे-धीरे सिसकी
(3) छत से
(4) दूसरे को दोष दिया
उत्तर- 1.(1) 2.(2) 3.(4) 4.(3) 5.(2)
अनुच्छेद 28
मैं लगभग 6 साल का था। एक बार मैंने एक पुस्तक में एक सुंदर चित्र देखा वहां एक घने जंगल का चित्र था मैंने जंगल के बारे में सोचा और फिर एक जंगली जानवर का चित्र बनाया। क्या लगता ? किंतु उन्होंने मुझसे पूछा दर्द कोई आदमी भला एक टॉप से क्यों डरेगा? मैंने टॉप का चित्र नहीं बनाया था| मेरे लिए तो वह एक हाथी था; लेकिन बड़ी उम्र वाले उसे समझ नहीं पाए उसमें उसमें से एक ने मुझे राय चित्र बनाना छोड़ो उनके बदले भूगोल गणित या व्याकरण में ध्यान लगाओ! यही कारण है मैं बनाना छोड़ दिया/इसलिए मैं एक महान कलाकार नहीं बन पाया।
1.बच्चों ने चित्र बनाया था।
अ. जंगल का ब. पशु का
स. लड़की का द. टॉप का।
२."डर " है एक
अ) प्रश्न ब,) कथन
स) अनुरोध द) आदेश
3.यदि बड़ी उम्र वाले ने राय न दी होती तो वह बच्चा बनता
अ.भूगोलवेत्ता ब.गणितज्ञ
स चित्रकार द कला कार
4. बच्चे ने चित्र बनाना क्यो छोड़ा?
1 उसे यही राय दी गई थी 2 वह गणितज्ञ बनना चाहता था
3 उसके पास समय की कमी थी 4 चित्र बनाना बहुत कठिन थी
5.सुंदर का विपरीतार्थक शब्द है?
1 व्यवस्थित 2 प्यारा
3 लुभावना 4 भद्दा
bacad
No comments:
Post a Comment