राष्ट्रीय प्रतिभा खोज योजना (NTSS ) एवं राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना (NMMSS) परीक्षा 2022
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा-2021
कक्षा-8वीं व 10वीं के लिये होनी है चयन परीक्षा
30 अक्टूबर तक करनी है आवेदन
16 जनवरी 2022 को होगी परीक्षा
योजना के बारे में:-
भारत सरकार, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, शालेय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय प्रतिभा खोज योजना (NTSS ) एवं राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना (NMMSS) के अन्तर्गत राज्य के कक्षा 8 एवं 10 में अध्ययनरत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। उक्त योजना से संबंधित राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (National Talent Search Exam ) Stage-1 एवं राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (National Means-cum- Merit Scholarship Exam) का ऑफलाईन आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् (SCERT), रायपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा किया जाता है।
वेबसाइट- www.scert.cg.gov.in
आवेदन पत्र भरने का अंतिम तिथि-30 अक्टूबर 2021
रोल नम्बर आबंटन तिथी – 18 नवम्बर 2021
2021-22 परीक्षा तिथि – 16 जनवरी 2022
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज योजना (Nrss) एवं राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना (NMMSS) के अन्तर्गत राज्य के विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। उक्त योजनाओं से संबंधित छात्रवृत्ति प्राप्ति हेतु (1) राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (National Talent Search Exam) Stage-1 एवं (2) राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (National Means-cum-Merit Scholarship Exam) का आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् (SCERT), छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा किया जाता है।
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (NTSE) Stage-t के लिये पात्रता:-
छत्तीसगढ़ राज्य के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालय के कक्षा 10 में अध्ययनरत विद्यार्थी एवं ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ODL) के तहत कक्षा 10वीं में पंजीकृत के विद्यार्थी जिनकी आयु 1 जुलाई 2021 को 18 वर्ष से कम हो, किसी संस्थान में कार्यरत न हो और वह पहली बार कक्षा की परीक्षा दे रहा / रही है, इस प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित होने के पात्र है। Stage-1 में चयनित प्रतिभागियों के लिए Suge-11 की परीक्षा NCERT, नई दिल्ली द्वारा ली जावेगी Suge-II मे चयनित प्रतिभागियों को केन्द्र शासन द्वारा कक्षा 11 एवं 12 में रु. 1250 प्रति माह ग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रेजुएट में रु. 2000 प्रति माह Ph.D हेतु यूजीसी नॉर्मस के छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE) के लिये पात्रता:-
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित शासकीय (State Government) विद्यालय शासकीय अनुदान प्राप्त (Govt. Aided) विद्यालय, स्थानीय निकाय (Local hody) विद्यालय के कक्षा 8 में अध्ययनरत विद्यार्थी जो पिछली कक्षा (7वीं) में 55%] (SC/ST हेतु 5% छूट) अंक के साथ उत्तीर्ण हो (नोट- General Promotion की स्थिति में 7वीं में उत्तीर्ण प्रतिशत की बाध्यता नहीं है)। चयनित प्रतिभागियों को कक्षा 9 से 12 तक प्रति माह रु.1000 छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। • विद्यार्थी के पिता / पालक की वार्षिक सकल आय रु 1.5 लाख रु. एक लाख पचास हजार) से अधिक न हो। •शासन द्वारा प्रदत्त छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत चयनित विद्यार्थी को किसी एक छात्रवृत्ति का लाभ मिल सकेगा। नोट केन्द्रीय विद्यालय / आवासीय विद्यालय (परिसर में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए शिक्षा प्रदान करता है जहाँ विद्यालय, आवास और भोजन जैसी सुविधाएं प्रदान की जाती है) में पढ़ने वाले छात्र को NMMSE हेतु पात्रता नहीं है।
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (NTSE) के लिये आवश्यक दस्तावेज:-
- कक्षा 9 उत्तीर्ण अंक सूची (General Promotion की स्थिति में अंक सूची की बाध्यता नहीं है
- सक्षम अधिकारी (कलेक्टर / अनुविभागीय अधिकारी / तहसीलदार / नायब तहसीलदार आदि) द्वारा जारी SC, ST.OBC Non-creamy layer as per central list available on www.ncbe.nic.in/userpanel/centraliststateview.aspx), EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) प्रमाण-पत्र
- शारीरिक निःशक्तता (Physical disability) जिला चिकित्सा बोर्ड द्वारा जारी प्रमाण-पत्र ।
राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE) के लिये आवश्यक दस्तावेज:-
- कक्षा 7 उत्तीर्ण अंक सूची (General Promotion की स्थिति में अंक सूची की बाध्यता नहीं है)।
- सक्षम अधिकारी (कलेक्टर / अनुविभागीय अधिकारी / तहसीलदार / नायब तहसीलदार आदि) द्वारा जारी विद्यार्थी का जाति प्रमाण-पत्र एवं पिता / पालक की सभी स्रोतों से सत्र 2020-21 का वार्षिक आय प्रमाण-पत्र
- शासकीय / अर्द्ध शासकीय कर्मचारी हेतु विभागीय सक्षम अधिकारी द्वारा जारी सत्र 2020-21 का वार्षिक आय प्रमाण-पत्र।
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि:-
- 30 अक्टूबर 2021- प्राचार्य द्वारा सत्यापित पूर्ण भरे हुए आवेदन पत्र एवं प्रवेश पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर अध्ययनरत विद्यालय 30 अक्टूबर 2021 तक जमा करें (परीक्षा / आवेदन प्रक्रिया निःशुल्क है।)
- 09 नवम्बर 2021- प्राचार्य NTSE एवं NMMSE का अलग-अलग आवेदन पत्र एवं सूची अपने जिले के परीक्षा केन्द्र में 09 नवम्बर तक जमा करे।
- 18 नवम्बर 2021- केन्द्राध्यक्ष द्वारा NTSE एवं NMMSE आवेदनों में केन्द्र कोड आवंटित किया जायेगा रोल नम्बर आबंटित किया जायेगा |
परीक्षा का माध्यम– हिन्दी / अंग्रेजी
पाठ्यक्रम- NTSE– छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित सभी मान्यता प्राप्त बोर्ड के कक्षा 10 तक पाठ्यक्रम पर वस्तुनिष्ठ प्रश्न।
NMMSE – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल बोर्ड (CGBSE) के कक्षा 8 तक पाठ्यक्रम पर
प्रश्न पत्र PAPER (1) बौद्धिक योग्यता परीक्षण (MAT)
PAPER (II) शैक्षिक योग्यता परीक्षण (SAT)। प्रत्येक वस्तुनिष्ठ प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित
ऋणात्मक अंकन (Negative marking) ऋणात्मक अकन नही होगी।

No comments:
Post a Comment