वरिष्ठ शिक्षक नारायण प्रसाद कश्यप को सेवानिवृत्त होने पर संकुल कोतरी के शिक्षकों ने दी विदाई: लोरमी
वरिष्ठ शिक्षक नारायण प्रसाद कश्यप को सेवानिवृत्त होने पर संकुल कोतरी के शिक्षकों ने दी विदाई: लोरमी
लोरमी/अरुण कुमार साहू:- शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोतरी में पदस्थ शिक्षक नारायण प्रसाद कश्यप को उनके सेवा काल पूर्ण होने पर संकुल कोतरी के सभी शिक्षकों ने भावपूर्ण विदाई दी। इस अवसर पर संस्था प्रमुख फत्तेराम कश्यप ने कहा कि नारायण कश्यप बेहद अनुशासित,कर्मनिष्ठ व सभी के लिए आदर्श शिक्षक रहें है। वही अपने सेवानिवृत्ति पर नारायण प्रसाद कश्यप ने कहा कि 36 साल शिक्षा विभाग में सेवा करते हुए कब गुजर गया पता ही नहीं चला । मेरे पढ़ाये हुए छात्र छात्राएं कई उपलब्धियों भरे पदों पर गए,कोई आज समाज की सेवा कर रहे हैं ।ऐसे सभी छात्र छात्राओं का एवं समाज के नागरिकों का मै हार्दिक अभिनंदन करता हूं ।शासकीय सेवा कार्य से मैं भले ही निवृत्त हुआ हुं लेकिन समाज के जो दायित्व मुझे मिले हैं उसको आगे भी मैं जारी रखूंगा। जिसको मैं छात्र के रूप में पढ़ाया हूं ऐसे मेरे बच्चे भी आज मेरे साथ शिक्षक के रूप में कार्य कर रहे हैं इस बात का मुझे बहुत गर्व होता है।आपको बता दें कि श्री कश्यप जी की सेवारम्भ 1 जुलाई 1986 व सेवानिवृत्ति 31 मई 2021 है।
पथर्रा मरवाही,मोहतरा पंडरिया में पढ़ाने के पश्चात 5 अगस्त 1996 से कोतरी मिडिल में पदभार ग्रहण किये।अंग्रेजी,सामाजिक विज्ञान,गणित,भूगोल विषयों में विशेष पारंगत थे। यह वास्तव में संयोग ही है कि जिस कोतरी स्कूल में उन्होंने अपनी पढ़ाई लिखाई की आज वहीं से सेवानिवृत्त हो रहे हैं ।इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया।संस्था प्रमुख परमेश्वर प्रसाद खांडेकर, व्याख्याता पन्नालाल कश्यप,द्वारिका वैष्णव,छेदी लाल पात्रे,शाला विकास समिति अध्यक्ष लीलाराम कश्यप,सरपंच कोतरी तोषन साहू,संकुल समन्वयक गिरीश क्षत्री,उनके पढ़ाये हुए छात्र जो संकुल के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत हैं ऐसे नन्दकुमार कश्यप,चंद्रकली ,सुखनन्दन नीता कश्यप,टेकलाल,माधव राम साहू,राजकुमार कश्यप ने अपने विद्यार्थी काल में उनके दिए संस्कार व शिक्षण पद्धति को याद करके भाव विह्वल हो गए।साथ ही तामेश्वर कश्यप,भूपेन्द्र सिंह, पुष्पा कुलमित्र,रमेश राठौर,लालसिंह,धर्मेन्द्र, कोमल कश्यप, नरेश दुबे ,डी एस केशर,एस के सूर्यवंशी, के सिंगरौल,प्रीति मरावी,पायल अग्रवाल, लीला साहू,ज्ञानेन्द्र तिवारी जलेश्वर कश्यप आदि उपस्थित थे।



No comments:
Post a Comment