*विकास के 3 आयाम है संस्कारीक विकास, बच्चों के अंतर्निहित विकास एवं ज्ञानात्मक विकास - सतीश कुमार पांडे*
भगवान परशुराम जयंति (अक्षय तृतीया )के अवसर पर ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे भगवान परशुराम एवं स्पोकन इंग्लिश से संबंधित 80 प्रश्नों को शामिल किया गया था । साथ ही कोरोना जागरूकता पर स्वरचित काव्य रचना के प्रथम संस्करण का ऑनलाइन विमोचन किया गया ज्ञात हो पढ़ाई तुंहर द्वार कोर कमेटी के द्वारा कोरोना महामारी पर जागरूकता लाने के लिए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से हिंदी ,संस्कृत ,छत्तीसगढ़ी एवम अंग्रेजी भाषा में कोरोना बीमारी से बचाव एवं सुरक्षा पर सकारात्मक काव्य भेजने का आह्वान किया था इसी तारतम्य में 28 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के द्वारा काव्य रचना प्रेषित की गई जिसका विमोचन अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में समारोह में उपस्थित अतिथियों के कर कमलों से किया गया ।कार्यक्रम के अतिथि के रूप में *डॉ मुकेश कुमार ओझा* महासचिव संस्कृत संजीवन समाज पटना एवं संस्कृत विभागाध्यक्ष फिरोज गांधी महाविद्यालय करबिगहिया पटना (बिहार), *सतीश कुमार पांडे जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा, आचार्य सुखेंद्र द्विवेदी व्याख्याता संस्कृत* शासकीय हाई स्कूल सोरिदा ,महासमुंद एवं *बृजराज किशोर त्रिपाठी* अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज लोरमी
शामिल हुए ।उक्त प्रतियोगिता के *स्पांसर * सर्व ब्राह्मण समाज लोरमी ने बच्चों के उत्साह वर्धन के लिए प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय, स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 1000 रुपये, 600 रुपये एवं 400 रुपये का पुरस्कार दिया । कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षिका *संध्या भगत* के सुमधुर सरस्वती वंदना से हुई। स्वागत भाषण कोर कमेटी सदस्य *अभिजीत तिवारी* के द्वारा प्रस्तुत किया गया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए *डॉक्टर मुकेश कुमार ओझा* ने कहा कि अक्षय तृतीया स्वयंसिद्ध मुहूर्त है अक्षय तृतीया के समान कोई तिथि नहीं है उन्होंने आगे कहा कि जब-जब धर्म ग्लानि की यानी या उसका लोप होता है और अधर्म में वृद्धि होती है, तब-तब मैं भगवान धर्म के अभ्युत्थान के लिए अवतार लेते है ।उन्होंने शानदार प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजकों को सराहना की। विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में शामिल *सतीश कुमार पांडे जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा* ने कहा कि विकास के तीन आयाम है पहला संस्कारिक विकास दूसरा बच्चों में अंतर्निहित विकास तीसरा ज्ञानात्मक विकास। साथ ही उन्होंने अपने जिला में चल रहे कोरोना जागरूकता अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा की। अतिथि के रूप में शामिल *आचार्य सुखेंद्र द्विवेदी* ने कहा कि हमें राम के पद चिन्हों पर चलना चाहिए भगवान परशुराम राम का ही एक रूप है साथ ही उन्होंने कहा कि विद्या ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए विद्या का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार हो । विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में शामिल *पंडित सत्यनारायण तिवारी एवं अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज बृज किशोर* त्रिपाठी ने आयोजक टीम को शानदार कार्यक्रम के लिए बधाई दी एवं सभी को परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दी *अक्षत शर्मा* ने भगवान परशुराम के ऊपर शानदार भजन की प्रस्तुति दी साथ ही उन्होंने भगवान परशुराम के महत्ता का बखान किया *शिक्षिका कौशल्या खुराना* ने हमेशा की तरह अपने सु मधुर गीत से कार्यक्रम में समा बांधा *आरती यादव* ने भगवान परशुराम पर संदेश का वाचन किया । रामबाबू मिश्रा ने सभी को भगवान परशुराम जयंति शुभकामनाएं दी । प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से लगभग 110प्रतिभागियों ने अपने ज्ञान का उपयोग मेंटी डॉट कॉम के माध्यम से किया जिसमें से प्रथम 10 स्थान पर आने पर आने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के नाम इस प्रकार है
*नवीन किशोर साव (प्रथम स्थान), परमानंद साहू (द्वितीय स्थान), योगेश कुमार साहू (तृतीय स्थान), श्वेता यादव ,हर्षिता यादव, प्रज्ञा, ओम शर्मा ,गीता सेन, अंजली राजपूत ,श्रुति शर्मा।*
कार्यक्रम के संरक्षक - बीइओ श्री *डी एस राजपुत* लोरमी एवं संयोजक- *प्रकाश तिवारी* abeo लोरमी शामिल हुए।कार्यक्रम का संचालन *अन्नपूर्णा सिंह परिहार एवं कोर कमिटी सदस्य दया साहू* के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। ।कार्यक्रम का आयोजन पढ़ाई तुंहर द्वार कोर कमिटि *मिल्लू राम यादव ,युगल राजपूत ,दया साहू, सुनील शर्मा एवं अभिजीत तिवारी* लोरमी जिला -मुंगेली के द्वारा किया गया

No comments:
Post a Comment