*कोरोना जागरूकता पर स्लोगन की बौछार।*
*ला रहा है कोरोनाफाइटर इस बार।।*
✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻
*कोरोनाफाइटर ऑनलाइन सप्ताहिक प्रतियोगिता*(49वा सप्ताह)
&&&
*प्रतिभाशाली शिक्षक एवं विद्यार्थीयो का कोरोना टीकाकरण जागरूकता पर 100 स्लोगन का प्रर्दशन*
*तन और मन से मजबूत व्यक्ति हमेशा सफलता प्राप्त करता है -डॉ नौनिहाल गौतम* कोरोनाफाइटर टीम लोरमी के द्वारा समस्त शिक्षक एवं संकुल समन्वयक बोडतारा के विशेष सहयोग से ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के 49 वे सप्ताह का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के स्पांसर के रूप मे राम निवास साहू शैक्षिक समन्वयक बोडतरा के द्वारा प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: 500 रु ,300रु एवं 200रु की राशि पुरस्कार स्वरुप बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नौनिहाल गौतम
सहायक प्राध्यापक संस्कृत विभाग डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विद्यालय सागर (म.प्र.), विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र पाण्डेय जिला मिशन समन्वयक दुर्ग एवं टी आर जगदल्ले विकास खंड शिक्षा अधिकारी पाटन (दुर्ग)शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षिका किरण जायसवाल मिडिल स्कूल बोडतरा लोरमी के द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति ' कैसा पावन सुहावन समय आज है' के साथ हुई ।अतिथियों का स्वागत रामनिवास साहू शैक्षिक समन्वयक बोडतारा के द्वारा स्वागत भाषण के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम के अतिथी टी आर जगदलल्ले ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से हम विषम परिस्थिति में भी समाज को राह दिखा रहे है।हम सभी किसी न किसी रूप में कार्य करते रहे और बच्चों को उनके ज्ञानवर्धन में सहायक बने। विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र पांडेय ने कोरोना फाइटर टीम लोरमी की अभिनव प्रयास की सराहना की। सुरेंद्र पाण्डेय ने अपने जीवन काल के विभिन्न अनुभव को व्यक्त करते हुए बताया कि उनका शैक्षिक जीवन की शुरुआत लोरमी मनोहर पुर से हुई। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी चीज की सफ़लता उसके लिए प्रयास करने वाले कि उत्साह पर निर्भर करता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौनिहाल गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि गुणों से युक्त व्यक्ति हमेशा विकास करता है। इसलिए गुणवान बने।सर्वांगीण विकास में सहायक बने।किसी चीज की शुरुआत आसान है लेकिन उसे मंजिल तक पहुचना दुष्कर कार्य है जो व्यक्ति लक्ष्य के साथ आगे बढ़ता है उसे मंजिल जरूर मिलती है छत्तीसगढ़ के बारे में उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ महान है छत्तीसगढ़ की भूमि सभी को आश्रय देती है।शिक्षक सभी के जीवन मे प्रकाश लाता है। भारतीय परंपरा में हमारे सामने विभिन्न महापुरुषों के उदाहरण पड़े हुए है। हमें तन और मन से सबल होना चाहिए। कोरोना से बचने के उपाय पर भी उन्होंने अपनी बात रखी। कसरत , योग खेल हमे स्वस्थ रहने में मदद करता है। मन ही बंधन और मोक्ष का कारण है।तन और मन से मजबूत व्यक्ति हमेशा सफलता प्राप्त करता है । दूसरों का हित करना हमारा सबसे बड़ा धर्म होना चाहिए।हमे अपना धन दूसरों के कल्याण मे लगाना चाहिए।शिक्षा का लक्ष्य मुक्ति है।अतिथी के रूप में शामिल राम बाबू मिश्रा व्याख्याता संस्कृत एवं मोहित शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं शानदार कोरोना गीत 'जितेंगे हम सब और हारेगा कोरोना' प्रस्तुत किया।शिक्षिका लक्ष्मी राज ने कोरोना संदेश 'लॉक डाउन में घर मे रहकर अपना समय बिताओना' की प्रस्तुति दी रामकुमारी देवांगन ने 'भगवान करे दुनिया म झन आये अइसन कोरोना 'की शानदार सुमधुर गीत की प्रस्तुति से कार्यक्रम में समा बाँधा। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने अपने ज्ञान का उपयोग मेंटी डॉट कॉम के माध्यम से किया जिसमें से प्रथम 10 स्थान पर आने पर आने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के नाम इस प्रकार है राहुल कुमार
(प्रथम स्थान) , नवीन किशोर साहू (द्वितीय स्थान), परमानंद साहू (तृतीय) सीवी राज, बेल, पृथ्वीराज ,विष्णु सिंह राजपूत, रियान, कुसुम निषाद ,अमरजीत सिंह राजपूत। कार्यक्रम का संचालन कोर कमिटी सदस्य दया साहू ने किया। अतिथियों का आभार प्रदर्शन कोर कमिटी प्रमुख मिल्लू यादव के द्वारा किया गया । कार्यक्रम के संरक्षक बीइओ श्री डी एस राजपुत बी ई ओ लोरमी एवं पढ़ाई तुंहर द्वार नोडल अधिकारी एवं कार्यक्रम के
संयोजक श्री प्रकाश तिवारी ए बी ई ओ लोरमी शामिल हुए ।कार्यक्रम का आयोजन पढ़ई तुंहर दुआर कोर कमिटी मिल्लू यादव , युगल राजपूत , दया साहू , सुनील शर्मा एवं अभिजीत तिवारी लोरमी जिला मुंगेली के द्वारा किया गया।
▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬
पूछे जाने वाले प्रश्नों का संग्रह एवं हर बार की तरह एक सन्देश कोरोना जागरूकता गीत के साथ...
https://youtu.be/ukkMXLzsggE
▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬
*दिन - रविवार*
*कल :- शायं 07 बजे*
*दिनांक :- 16.05.21*
ऑनलाइन कार्यक्रम में जुड़ने का लिंक
📱 *Webex से जुड़ने का लिंक*
https://dayasahu.my.webex.com/dayasahu.my/j.php?MTID=m0f78f917ef0071fd9faa73753e4d28dc
🎯 *Menti लिंक*🎯
https://www.menti.com/kbik1sanux
🏵️ अस्माकं अतिथि 🏵️
🌼 *डॉ. नौनिहाल गौतम जी*🌼
सहायक प्राध्यापक संस्कृत विभाग डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विद्यालय सागर(म.प्र.)
🌸 *श्री सुरेंद्र पांडे जी*🌸
जिला मिशन समन्वयक दुर्ग
🌻 *श्री टी.आर.जगदल्ले जी*🌻
विकासखण्ड शिक्षाधिकारी पाटन(दुर्ग)
▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬
💸 *स्पॉन्सर*💴
*🥇500🥈300🥉200रु*
*श्री रामनिवास साहू जी*
शैक्षिक समन्वयक बोड़तरा(लोरमी)
कोरोना पर स्लोगन
https://rajputyugal.blogspot.com/2021/05/blog-post_10.html



No comments:
Post a Comment