Tuesday, February 2, 2021

राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर खिलौना एवं कहानी अनुवाद प्रतियोगिता का प्रमाणपत्र

 राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर खिलौना एवं कहानी अनुवाद प्रतियोगिता का प्रमाणपत्र 


प्रमाण पत्र एवं कार्यक्रम का फोटो प्राप्त करने के लिये फोटो को टच करें।
*विकास खण्ड लोरमी द्वारा  कहानी अनुवाद एवं खिलौना बनाओ प्रतियोगिता का किया गया live प्रसारण*
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों के परिपालन में विकासखंड लोरमी में विकासखंड स्तरीय खिलौना बनाओ एवं कहानी अनुवाद करो प्रतियोगिता  में प्रत्येक संकुल से चयनित एक एक प्रतिभगियों ने लिया हिस्सा ।आयोजन दिनांक 1 फरवरी 2021 को किया गया ।जिसमें संकुल स्तर से चयनित प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री डीएस राजपूत, विकासखंड स्रोत समन्वयक श्री अशोक यादव एवं सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रकाश तिवारी और श्री सूर्यकान्त  जायसवाल जी का मार्गदर्शन रहा। कार्यक्रम के संचालन में पढ़ाई तुहर द्वारकोर कमेटी के सदस्य श्री मिल्लूराम  यादव जी एवं  युगल किशोर राजपूत जी के द्वारा इस कार्यक्रम का प्रसारण यूट्यूब live से भी किया गया जिससे लोरमी विकासखण्ड के शिक्षक अपने विद्यालय एवं संकुल के चयनित शिक्षक का प्रस्तुति देख एवं सुन सके। कहानी अनुवाद करो प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने बहुत ही रोचक ढंग से अपनी कहानियों का छत्तीसगढ़ी भाषा में अनुवाद किया और कहानी के द्वारा मिलने वाली शिक्षा और उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दूसरे चरण में शिक्षकों द्वारा बनाए गए खिलौनों का प्रदर्शन किया गया। विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षकों द्वारा बहुत ही रोचक और बच्चों के सीखने के लिए पाठ्यवस्तु से जोड़ते हुए मिट्टी एवं घर मे रखे अनुपयोगी वस्तु से शैक्षिक सहायक सामग्री का खिलौनों का निर्माण किया खिलौना निर्माण क्यों आवश्यक है ? इस विषय में बताया । यह आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्य और महत्व को रेखांकित करने वाला आयोजन सिद्ध हुआ।
 खिलौना निर्माण में  न्यूनतम मूल्य लागत का था।और इसे शैक्षिक उपयोग में किस प्रकार उपयोग किया जाय इस पर भी विस्तार से बताया गया जिससे उपस्थित शिक्षक एक दूसरे से सीखने का प्रयास किया एवं इस कार्य से बच्चो में रचनात्मकता का विकास होता है। *कहानी अनुवाद*  मोहन प्रसाद चतुर्वेदानी एवं सन्तोष कुमार साहू(प्रथम स्थान) ,सूरज तिवारी(द्वितीय स्थान)
परमेश्वर प्रसाद सिंहा एवं श्री मति सुनन्दा ध्रुव(तृतीय स्थान) पर रहे
 अरविंद पांडे, अनिल राजपूत, गुरुदयाल,अनिता ध्रुव,रामनारायण मरकाम,जनोहर लाल पटेल,राजा मिरी अदिति तिवारी धनसिंह लहरे,
एवं *खिलौना बनाओ* प्रतियोगिता में  रामायण सिंह राजपूत (प्रथम )  ,देवीदयाल साहू (द्वितीय) श्री मती लक्ष्मी राज (तृतीय) एवं प्रतिभागी पुष्पा कुलमित्र,ललिता शर्मा, छल देवी नवरंग, देवी दयाल साहू,ज्योति मिश्रा,दुर्गा मरावी,पंकज सिंह राजपूत, कविता उइके , लक्ष्मी राज,दीपांजलि शाण्डिल्य,समीक्षा त्रिपाठी,बसन्त पटेल,बाल मुकुंद लोनिया इस प्रकार कहानी  अनुवाद में पुरुष शिक्षकों ने तथा खिलौना बनाओ में महिला शिक्षको की अधिकता रही।
 *खिलौना एवं कहानी अनुवाद प्रतियोगिता कार्यक्रम 01.02.21*
विकासखण्ड लोरमी जिला मुंगेली छ. ग.

खिलौना से जोड़ा राष्ट्रीय शिक्षा नीति की संकल्पना एवं प्राप्त किया प्रथम स्थान


ट्रेक्टर की पाठशाला


पुराने कार्टून बॉक्स से बना दिया आलमारी
गणित के विभिन्न आकारों से कराया परिचय


एक्वारियम निर्माण(मछली घर)


भूल भुलैया टॉयस

सभी प्रतिभागी एवं उनके खिलौने

एवं सभी कहानी अनुवाद
 हमारे चैनल को जरूर SUBSCRIBE,शेयर एवं कमैंट्स करें।
  *धन्यवाद*
   


2 comments:

हमर बानी,तुंहर गोठ

छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज़ 17 वर्ष बालक - बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप अगरतला , त्रिपुरा के लिए रवाना

 छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज़ 17 वर्ष बालक - बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप अगरतला , त्रिपुरा के लिए रवाना  लोरमी - 69 वी राष्ट्रीय शालेय शतर...