प्रमापत्र डाउनलोड करने के लिये ऊपर के इमेज को टच करें।
■■■■■■■■■■■ ■■■■■■■■■■■■■■■
पढई तुंहर द्वार कोर कमेटी विकास खंड लोरमी के द्वारा हिंदी दिवस पर वर्चुअल ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे ख्यातिप्राप्त विभूतियों ने शिरकत की।कार्यक्रम की शुरुआत लोकगायिका लक्ष्मी करियारे एवं गायक श्री सुरेश श्रीवास के शानदार युगल राजगीत से हुआ ।प्रारंभिक उद्बोधन में जिलाध्यक्ष मनियारी साहित्य समिति श्री सत्यनारायण तिवारी जी ने हिंदी भाषा के महत्व को रेखांकित किया एवं अच्छे कार्यक्रम के लिए सराहना की । उक्त कार्यक्रम के संरक्षक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लोरमी डी एस राजपूत ने कार्यक्रम में शामिल कवियो एवं साहित्य कारो को बधाई दी एवं हिंदी दिवस के महत्व को रेखांकित किया।
कार्यक्रम में जुड़ी अध्यक्ष जिला पंचायत मुंगेली श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर ने अपने संबोधन में कोर कमिटी के द्वारा निरन्तर एक अच्छे उद्देश्य के साथ कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई दी एवं हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ मे जुड़ी जनपद पंचायत उपाध्यक्ष खुशबू आदित्य दास वैष्णव ने अपने संबोधन में कहा कि इंडिया के जगह भारत का उपयोग करने पर बल दिया ।हिंदी को इंग्लिश से ज्यादा महत्व देना चाहिये। कार्यक्रम के मुख्य मेहमान डॉ शिवनारायण देवांगन (आस) दुर्ग से ने राष्ट्रभाषा हिंदी को विश्व का सबसे समृद्ध भाषा के रूप में परिभाषित किया। अपने वोजस्वी कविताओं के लिए चर्चित मुंगेली से राष्ट्र कवि देवेंद्र परिहार ने चीन को निशाने पर लेकर एवं कोरोना पर अपने स्वरचित ओजस्वी कविता से सभी को भाव विभोर किया । इसी तरह कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण बलौदाबाजार से तुलेश्वरी धुरंदर एवं जांजगीर से लक्ष्मी करियारे द्वारा प्रस्तुत कविता ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।इसके अलावा कोरबा से लोक कलाकार सूरज श्रीवास ,राजकुमारी पटेल ,कटघोरा से कौशिल्या खुराना ,मुंगेली से सुधारानी शर्मा,रागिनी नामदेव,बलौदा बाजार से टिकेश्वरी पटेल,पंडरिया से कर्नल तिवारी लोरमी से सत्यनारायण तिवारी , अरुणा अग्रवाल , अशोक तिवारी ,संतोष राजपूत ,डी एल भास्कर , दुर्गा तिवारी, जितेंद्र वैष्णव , कृष्ण कुमार तिवारी , आबिदा परवीन , श्रद्धा तिवारी, धर्मेंद्र श्रवण एवं संस्कार साहू आदि ने अपनी स्वरचित शानदार कविताओं से सभी को कार्यक्रम के अंत तक बांधकर रखा। मुंगेली की नवोदित कवियित्री एवं छात्रा के द्वारा भी सुमधुर कविता प्रस्तुत की गई। आज के कार्यक्रम के संयोजक एवं मार्गदर्शक पढ़ई तुंहर द्वार के नोडल अधिकारी श्री प्रकाश तिवारी जी ने आभार जताते हुए सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को हिन्दी दिवस की सुभकामनाये दी।कार्यक्रम का संचालन कोर कमेटी पढ़ाई तुंहर लोरमी से मिल्लू राम यादव ,अभिजीत तिवारी ने किया टेक्निकल टीम में दया राम साहू एवं युगल राजपूत रहे।कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में सुनील शर्मा ने भूमिका निभाई।




वेरी गुड जॉब
ReplyDeleteबढिय़ा काम..शानदार..।👏👏👏👏💐💐💐💐💐
ReplyDelete