*📖अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2020✒️* पर विविध आनलाईन कार्यक्रम एवं शैक्षिक परिचर्चा विकास खंड लोरमी
*8 सितंबर 2020 दोपहर 3:00 बजे* इस कार्यक्रम में सभी शिक्षक,विद्यार्थी व संकुल समन्वयक जुड़े और परिचर्चा में भाग लिए। हमारे अतिथि-श्री व्ही. पी.सिह
डी.एम.सी.जिला मुंगेली, श्री आई. पी.यादव जिला परियोजना अधिकारी साक्षर भारत जिला मुंगेली सभी बच्चों *अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस* के अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी *डीएस राजपूत जी* सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी *प्रकाश तिवारी जी* के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर सभी शिक्षक और बच्चों को बधाई दी तथा साथ ही साथ शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने तथा लोगों को शिक्षा के प्रति जुड़े रहने का संदेश दिया इस अवसर पर बच्चों के लिए क्विज कांटेस्ट मेंटी.कॉम से कार्यक्रम कराए गये, *पढ़े भारत , बढ़े भारत* साक्षर भारत महाभियान के अंतर्गत *चित्रकला प्रतियोगिता* का आयोजन रखा गया, जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ से 135 बच्चों ने भाग लिया इन बच्चों के द्वारा बनाए गए चित्रकला को चयन समिति के द्वारा चयन कर ऑनलाइन प्रस्तुत किया गया चित्रकला में *प्रथम स्थान कुमारी देविका पैग्वार 11वीं शासकीय उत्तर माध्यमिक शाला सिंघिया जिला कोरबा द्वितीय स्थान पर हरीश देवांगन नारायणी टेक्नो इंदौर से तथा तृतीय स्थान पर रामेश्वरी सिन्हा कक्षा आठवीं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दुरशो जिला गरियाबंद व चौथे स्थान पर कविता बैठे दसवीं शासकीय उच्च शाला फरसवानी कोरबा के छात्र रहे* उसके साथ ही गूगल फार्म के माध्यम से ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम रखा गया जिसमें भाग लेने वाले प्रतिभागी को ऑनलाइन प्रश्नों का जवाब देना होता है सही जवाब देने वाले और उत्तीर्ण वाले होने वाले प्रतिभागी को *प्रसस्ति पत्र* प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रतिमा कैवर्त राजगीत, राजकुमारी पटेल स्वागत गीत सुधारानी शर्मा साक्षरता पर प्रेरक प्रसंग रामकुमारी देवांगन साक्षरता गीत, अबिदा परवीन प्रेरणा गीत प्रस्तुत किए।
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर महेश कुमार गुप्ता प्रताप चंद देवांगन रामकुमार साहू रामखेलावन डड़सेना, सुनील कुमार शर्मा अभिजीत कुमार तिवारी द्वारा साक्षरता संदेश दे कर संबोधित किया गया उक्त कार्यक्रम का विधिवत संचालन मिल्लू राम यादव समन्वयक फूलवारी द्वारा किया गया इस कार्यक्रम के तकनीकी सहयोग के लिए युगल किशोर राजपूत दयाराम साहू का विशेष योगदान रहा अतः पढ़ई तुहर द्वार कोर कमेटी लोरमी की ओर से आप सभी शिक्षक बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का बधाई देते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की गई
*आयोजक*
*श्री डी. एस. राजपूत*
विकासखंड शिक्षा अधिकारी लोरमी
*श्री प्रकाश तिवारी*
नोडल अधिकारी
पढ़ई तुंहर दुआर लोरमी


























No comments:
Post a Comment